फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वैलेंटाइन डे लव राशिफल: जानिए इस सप्ताह किस राशि वालों के जीवन में आएगी प्यार की बहार

Sat, 10 Feb 2018 07:50 AM IST
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 13
यह सप्ताह वैलेंटाइन वीक के तौर पर खास महत्वपूर्ण होता है। इसी हफ्ते ही शुक्र ग्रह ने अपनी राशि बदली है। शुक्र ग्रह को प्यार,रोमांस,आर्कषण और दम्पात्य जीवन का ग्रह माना जाता है। ऐसे में यह हफ्ता ज्योतिष की नजर से प्रेमियों के लिए बहुत ही खास रहने वाला है। ग्रहों के स्थिति से इस सप्ताह आपके प्रेम पर कैसा असर दिखेगा आइए जानते हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 13
मेष राशि
मेष राशि-मेष राशि वालों के लिए यह वैलेंटाइन सप्ताह अनुकूल नहीं रहेगा। इस सप्ताह अपने प्रेमी से अनचाही बातों को रोकने का प्रसाय करें नहीं तो आप इस खास सप्ताह में आप रोमांस से वंचित रह सकते हैं। अधिक खर्च होने से आपको आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन

3 of 13
वृष राशि
वृष राशि- वृष राशियों के लिए यह हप्ता रोमांस से भरा रहेगा। साल भर से चले आ रहे गिले शिवके दूर होने की संभावना बन रही है। कुल मिलाकर देखा जाए तो वृष राशि वालों के लिए इस वैलेंटाइन को उनके पार्टनर के द्वारा ढ़ेर सारी प्यार की सौगातें मिलेगी। 

4 of 13
मिथुन राशि
मिथुन राशि- इस राशि के वालों के लिए वैलेंटाइन डे के शुरुआती कुछ दिन अच्छा रहने के संकेत दिख रहा हैं। इस सप्ताह आप अपने पार्टनर से बहुत से वादे कर सकते है । आप रोमांस करने के लिए काफी उत्सुक रहेंगे। कुल मिलाकर कहें तो यह वैलेंटाइन पूरा सप्ताह आपको प्रेम में ही बीतने वाला ही रहेगा।
विज्ञापन

5 of 13
कर्क राशि
कर्क राशि- इस सप्ताह आपको कई सरप्राइज उपहार मिलने के आसार है। इस हफ्ते कर्क राशि वालों के लिए प्रेम के मामले में शानदार रहने वाला है। सप्ताह के शुरू से कुछ प्रयास करेंगे तो आप इस मौके को खास बनाने में आपक कामयाब हो सकते हैं।
विज्ञापन

6 of 13
सिंह राशि
सिंह राशि: यह सप्ताह प्रेमी- प्रेमिकाओं के लिए कुछ खास नहीं रहने वाला है। आपको अपनी पसंद नापसंद एक दूसरों को नहीं थोपनी चाहिए। इससे बच कर रहें वरना रिश्तों में खटास पैदा हो सकती है। इस वैलेंटाइन पर अपनी कमियों को दूर करने का वादा एक दूसरे से करें। 
विज्ञापन

7 of 13
कन्या राशि
कन्या राशि- कन्या राशि वालों के लिए यह स्पेशल सप्ताह अच्छा नहीं कहा जा सकता है। पिछले कई महीनों से आप दोनों के बीच चली आ रही अनबन और भी तेज हो सकती है। आपका प्रेमी  इस सप्ताह आपके साथ कहीं बाहर जाने से मना कर सकता है यानी की इस बार आपका वैलेंटाइन डे खराब जा सकता है। समझदारी से काम लें।

8 of 13
तुला राशि
तुला राशि- इस राशि वालों को इस वैलेंटाइन पर किसी खास की खोज करनी पड़ सकती है। इस सप्ताह आपके सितारे किसी व्यक्तित्व से इतना प्रभावित हो सकते हैं कि आप किसी के प्यार में पड़ सकते हैं।  कुल मिलाकर देखा जाए तो आपके के लिए यह वैलेंटाइन सप्ताह शुभ साबित होने वाला है।

 

9 of 13
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि- यह सप्ताह मिला-जुला रह सकता है। पिछले कुछ समय से चला आ रहा तनाव इस वैलेंटाइन सप्ताह में दूर होने के संकेत है। आप दोनों एक दूसरे के पहले की तुलना में और करीब आ सकते हैं। इस पल का लुफ्त उठाएं। आपको इस दौरान बेशकीमती उपहार भी मिल सकता है।

10 of 13
धनु राशि
धनु राशि: धनु राशि वाले इस वैलेंटाइन सप्ताह थोड़े से तनाव में दिख सकते है। हालांकि यह सिर्फ कुछ दिनों में ही ऐसा दिखेगा। जैसे ही जैसे दिन आगे जाएगा आप दोनों में प्यार बढ़ेगा। इस सप्ताह आप कई ऐसी जगह घूमने जा सकते है जहां आप जाने के लिए पिछले कई दिनों से सोच रहें थे। 
 

11 of 13
मकर राशि - फोटो : capricorn sign
मकर राशि- मकर राशि के प्रेमी जोड़ियों के लिए यह सप्ताह अच्छा रहेगा। दोनों के बीच प्यार बढ़ेगा। इस सप्ताह कई दूर किसी खास जगह घूमने के लिए जा सकते है। दोनों के बीच रोमांस परवान चढ़ेगा। 
 

12 of 13
कुंभ राशि
कुंभ राशि-यह खास हप्ता आप दोनों के लिए बहुत खास रहने वाला है। दोनों ही मिलकर इसे खास बना सकते हैं। आप दोनों के रोमांस की कोई सीमा नहीं होगी और ना ही उस सीमा का कोई अंत ही कहा जा सकता है।
विज्ञापन

13 of 13
मीन राशि - फोटो : pisces sign
मीन राशि- यह सप्ताह प्रेम के लिहाज से कुंभ राशि वालों के लिए अनुकूल नहीं रहेगा। दोनों के बीच तनाव बढ़ सकता है। जिसके चलते एक दूसरे की बीच की दूरियां बढ़ने के आसार है। अगर नये संबंध की शुरुआत है आपको किसी ऐसी जगह नहीं जाना चाहिए जिसके बारे में आपको पता नहीं न हो।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें