Valentine Day Lucky Color: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार रंगों का हमारे जीवन और भावनाओं पर गहरा प्रभाव पड़ता है। हर राशि के लिए एक विशेष रंग शुभ होता है, जो प्रेम संबंधों में सकारात्मक ऊर्जा और सामंजस्य बढ़ाने में सहायक सिद्ध हो सकता है।
विज्ञापन
1 of 13
वैलेंटाइन डे पर राशि अनुसार पहनें शुभ रंग के कपड़े
- फोटो : Amar Ujala
Valentine Day 2025: वैलेंटाइन डे प्रेमियों के लिए किसी उत्सव से कम नहीं होता। यह दिन न केवल प्यार के इजहार का प्रतीक है बल्कि भावनाओं को खुलकर व्यक्त करने का भी बेहतरीन अवसर माना जाता है। दुनिया भर में प्रेमी जोड़े यह दिन धूमधाम से मनाते हैं। इस दिन प्रेमी जोड़े एक-दूसरे को खास महसूस कराने के लिए उपहार देते हैं, डेट पर जाते हैं और अपने रिश्ते को और मजबूत बनाने का वचन भी देते हैं।
भारत में भी युवा और शादीशुदा जोड़े वैलेंटाइन डे को अपने प्रेम को और गहरा करने के अवसर के रूप में देखते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि ज्योतिष के अनुसार इस दिन विशेष रंग के कपड़े पहनने से आपके प्रेम संबंधों में और भी सकारात्मकता आ सकती है? दरअसल ज्योतिष शास्त्र के अनुसार रंगों का हमारे जीवन और भावनाओं पर गहरा प्रभाव पड़ता है। हर राशि के लिए एक विशेष रंग शुभ होता है, जो प्रेम संबंधों में सकारात्मक ऊर्जा और सामंजस्य बढ़ाने में सहायक सिद्ध हो सकता है।
मेष (Aries) – इस राशि के जातकों को वैलेंटाइन डे पर केसरिया रंग के कपड़े पहनने चाहिए। यह रंग आत्मविश्वास और ऊर्जा का प्रतीक है, जो आपके प्रेम जीवन को मजबूती देगा।
विज्ञापन
3 of 13
daily rashifal
- फोटो : अमर उजाला
वृषभ (Taurus) – इस राशि के लोगों के लिए हरा रंग शुभ रहेगा। यह रंग स्थिरता और शांति का प्रतीक है, जिससे रिश्ते में सामंजस्य बना रहेगा।
4 of 13
daily rashifal
- फोटो : अमर उजाला
मिथुन (Gemini) – मिथुन राशि के जातक यदि पीले रंग के कपड़े पहनेंगे, तो उनका वैलेंटाइन डे और भी खास बन सकता है। यह रंग उत्साह और सौभाग्य को बढ़ाता है।
विज्ञापन
5 of 13
daily rashifal
- फोटो : अमर उजाला
कर्क (Cancer) – इस राशि के जातकों के लिए लाल रंग बेहद शुभ रहेगा। यह रंग प्रेम और जुनून का प्रतीक है, जिससे रिश्ते में गहराई आएगी।
विज्ञापन
6 of 13
daily rashifal
- फोटो : daily rashifal
सिंह (Leo) – सिंह राशि के लोगों को भी पीले रंग के कपड़े पहनने चाहिए, जो उनके रिश्ते में खुशी और आकर्षण को बढ़ाएगा।
विज्ञापन
7 of 13
daily rashifal
- फोटो : अमर उजाला
कन्या (Virgo) – इस राशि के जातकों के लिए नीला रंग अनुकूल रहेगा। यह रंग धैर्य और समझदारी को दर्शाता है, जिससे रिश्ते में स्थिरता आएगी।
8 of 13
daily rashifal
- फोटो : अमर उजाला
तुला (Libra) – तुला राशि वालों को लाल रंग के कपड़े पहनने चाहिए। यह रंग उनके प्रेम संबंधों में ऊर्जा और उत्साह को बढ़ाएगा।
9 of 13
daily rashifal
- फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक (Scorpio) – इस राशि के जातकों के लिए केसरिया रंग अत्यंत शुभ रहेगा, जिससे उनके रिश्तों में सकारात्मक बदलाव आएंगे।
10 of 13
daily rashifal
- फोटो : अमर उजाला
धनु (Sagittarius) – इस राशि के लिए लाल रंग विशेष लाभदायक रहेगा। यह रंग उनके प्रेम जीवन में उत्साह और उमंग को बनाए रखेगा।
11 of 13
daily rashifal
- फोटो : अमर उजाला
मकर (Capricorn) – मकर राशि वालों के लिए क्रीम रंग बेहद शुभ रहेगा, जिससे उनके रिश्ते में शांति और स्थायित्व आएगा।
12 of 13
daily rashifal
- फोटो : अमर उजाला
कुंभ (Aquarius) – इस राशि के जातकों को हरा रंग पहनना चाहिए। यह रंग उनके रिश्ते में नई ताजगी और सकारात्मकता लाएगा।