फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vakri Shani 2026: 27 जुलाई को शनि होंगे वक्री, जानिए मेष से कन्या राशि वालों पर कैसा पड़ेगा प्रभाव

Fri, 17 Jul 2026 04:15 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Vakri Shani 2026: ज्योतिष में शनिदेव को न्याय का कारक ग्रह माना जाता है। शनिदेव 138 दिनों के लिए मीन राशि में होंगे जिससे सभी राशियों पर शुभ-अशुभ प्रभाव पड़ता है। 
विज्ञापन
1 of 7
शनि वक्री 2026 - फोटो : अमर उजाला
Vakri Shani 2026: जुलाई महीने के आखिरी दिनों में न्याय और कर्मफलदाता शनि 27 जुलाई 2026 को मीन राशि में रहते हुए वक्री हो रहे हैं। ज्योतिष में शनि जब वक्री होते हैं तो इसका विशेष महत्व होता है। शनि 27 जुलाई को वक्री होंगे फिर 11 दिसंबर को मार्गी होंगे। इस तरह से शनि 138 दिनों तक वक्री होंगे। यहां शनि के वक्री होने का मतलब उल्टी दिशा में चलना होता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार वक्री शनि से व्यक्ति अपने कर्मों सुधार और अधूरे कार्यों को पूर्ण करने का मौका देते हैं। आइए जानते हैं शनि के वक्री चाल से राशियों पर कैसा प्रभाव पड़ेगा। 
 
विज्ञापन

2 of 7
मेष राशि - फोटो : amar ujala
मेष राशि 
शनि के मीन राशि में वक्री होने से मेष राशि के जातकों के ऊपर थोड़ा नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। सेहत में गिरावट का दौर शुरू हो साकता है। पार्टनरशिप में परेशानियां शुरू हो सकती हैं। पारिवारिक मतभेद बढ़ सकते हैं। 
विज्ञापन

3 of 7
वृषभ राशि - फोटो : amar ujala
वृष राशि
शनि के वक्री होने से वृषभ राशि वालों की आय में वृद्धि के संकेत हैं। आय के नए-नए स्त्रोत उभर सकते हैं। इस दौरान शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है। वहीं जो लोग जमीन, मकान या फिर वाहन आदि की खरीदारी करना चाह रहे हैं उनके लिए योग बन सकते हैं। 

4 of 7
मिथुन राशि - फोटो : amar ujala
मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों के लिए शनि का वक्री होना बहुत ही शुभ रहेगा। आपके व्यापारिक संबंधों में मजबूती आएगी। पुरानी परेशाननियों का अंत होगा और परिवार संग अच्छा समय बीतेगा। 
विज्ञापन

5 of 7
कर्क राशि - फोटो : amar ujala
कर्क राशि 
कर्क राशि वालों के लिए शनि का वक्री होना अच्छा नहीं रहेगा। करियर में कुछ दिक्कतों का भी सामना करना पड़ सकता है। इस दौरान खर्चों में वृद्धि हो सकती है। मानसिक तनाव का सामना करना पड़ सकता है। 
विज्ञापन

6 of 7
सिंह राशि - फोटो : amar ujala
सिंह राशि
शनि का वक्री होना सिंह राशि वालों वालों के लिए आने वाले दिनों में कई तरह की मुश्किलें पैदा कर सकता है। कोर्ट-कचहरी के चक्कर काटने पड़ सकते हैं और विवाद में फंस सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
कन्या राशि - फोटो : amar ujala
कन्या राशि
कन्या राशि वालों के लिए शनि का वक्री होना आने वाले दिनों में अच्छा और शुभ रह सकता है। कार्यों में अच्छी सफलता मिल सकती है। सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। भाग्य का अच्छा साथ मिल सकता है और अटके हुए कार्य पूरे हो सकते हैं। 

Shukra Nakshatra Parivartan: शुक्र का नक्षत्र परिवर्तन लाएगा इन 4 राशियों के लिए मुश्किल भरा समय, जान लें उपाय

Vastu Tips For Fridge: क्या आप भी फ्रिज के ऊपर रखते हैं ये 3 चीजें? खुलेंगे आर्थिक उन्नति के रास्ते

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें