फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vaishakh Maas 2025 Upay: श्रीहरि के प्रिय वैशाख मास में करें ये चार उपाय, दूर होगी हर समस्या

Tue, 15 Apr 2025 06:01 AM IST
ज्योति मेहरा धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

वैशाख माह भगवान विष्णु को विशेष रूप से प्रिय माना गया है। इस महीने तुलसी के पत्ते अर्पित कर श्रीहरि की पूजा और रोजाना पवित्र नदियों में स्नान करने से पापों का क्षय होता है और भाग्य प्रबल होता है। इस महीने में कुछ विशेष उपाय करने से भी कई तरह के लाभ मिलते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
वैशाख माह का महत्व - फोटो : adobe stock
Vaishakh Maas 2025 Upay: हिंदू पंचांग के अनुसार वैशाख साल का दूसरा महीना है, जिसकी शुरुआत 13 अप्रैल से हो चुकी है और इसका समापन 12 मई को होगा। यह माह भगवान विष्णु को विशेष रूप से प्रिय माना गया है। धार्मिक दृष्टिकोण से देखा जाए तो इस समय पवित्र नदियों में स्नान, दान और पुण्य कर्मों का विशेष महत्व होता है। ऐसा माना जाता है कि वैशाख में पितरों के लिए किए गए तर्पण, पिंडदान और नाम से किए गए दान से पितृ दोष कम होता है और उनके आशीर्वाद से जीवन में शांति और सुख आता है।

वैशाख माह का महत्व
मान्यता है कि त्रेता युग की शुरुआत वैशाख माह में ही हुई थी। इसे ‘माधव मास’ भी कहा जाता है, जो भगवान विष्णु का ही एक नाम है। शास्त्रों के अनुसार इस महीने तुलसी के पत्ते अर्पित कर श्रीहरि की पूजा, और रोजाना पवित्र नदियों में स्नान करने से पापों का क्षय होता है और भाग्य प्रबल होता है। इस महीने में कुछ विशेष उपाय करने से भी कई तरह के लाभ मिलते हैं।

Vaishakh Month 2025: वैशाख माह आरम्भ, जानिए इस माह का महत्व और नियम




 
विज्ञापन

2 of 5
शास्त्रों में कहा गया है - फोटो : adobe stock
शास्त्रों में कहा गया है
“न माधवसमो मासो न कृतेन युगं समम्।
न च वेदवसमं शास्त्रं न तीर्थं गंगया समम्।।”

इसका अर्थ है कि वैशाख से श्रेष्ठ कोई महीना नहीं, सतयुग जैसा कोई युग नहीं, वेदों से बढ़कर कोई शास्त्र नहीं और गंगा जैसा कोई तीर्थ नहीं।
विज्ञापन

3 of 5
करियर में उन्नति के लिए उपाय - फोटो : adobe stock
करियर में उन्नति के लिए उपाय
इस माह में प्रतिदिन नदी स्नान के साथ पितरों के नाम तर्पण करना लाभकारी होता है। साथ ही 'ॐ माधवाय नमः' मंत्र का जाप तुलसी की माला से सुबह और शाम 108 बार करना चाहिए। भगवान विष्णु को तुलसी अर्पित करें और ज़रूरतमंदों की सहायता करें। भूमि पर सोने से भी करियर में प्रगति और आर्थिक संकट से मुक्ति मिलती है।

4 of 5
धन और समृद्धि के लिए उपाय - फोटो : adobe stock
धन और समृद्धि के लिए उपाय
वैशाख मास में पंखा, अन्न, सफेद वस्त्र, तरबूज-खरबूज जैसे फल दान करने से घर में बरकत आती है। भगवान विष्णु और पितरों का ध्यान करने से धन और अन्न की वृद्धि होती है। साथ ही कुंडली के दोष भी शांत होते हैं। इस माह कोई भी अतिथि आपके घर आए तो उसे खाली हाथ न जाने दें, यह विशेष शुभ माना जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पितृ तृप्ति के लिए उपाय - फोटो : amar ujala
पितृ तृप्ति के लिए उपाय
यदि इस माह में प्याऊ लगाई जाए या किसी प्यासे को ठंडा पानी पिलाया जाए, तो पितर तृप्त होते हैं और त्रिदेवों की कृपा भी प्राप्त होती है। ऐसा माना गया है कि इस माह में शीतल जल पिलाने से हजारों यज्ञों के बराबर पुण्य प्राप्त होता है।

Vaishakh Month 2025: वैशाख माह आरम्भ, जानिए इस माह का महत्व और नियम
Vat Savitri Vrat 2025: वट वृक्ष की पूजा क्यों करती हैं सुहागिनें? जानिए वट सावित्री व्रत का महत्व


डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें