फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vaishakh Pradosh Vrat: 15 अप्रैल को प्रदोष व्रत, सुख-समृद्धि और तरक्की के लिए करें ये शक्तिशाली उपाय

Mon, 13 Apr 2026 11:59 AM IST
Jyoti Mehra धर्म डेस्क, अमर उजाला

सार

Vaishakh Budh Pradosh Vrat 2026: मान्यता है कि विधि-विधान से प्रदोष व्रत रखकर शिव-पार्वती की पूजा करने से बुद्धि, विद्या और वैवाहिक सुख का आशीर्वाद प्राप्त होता है। आइए जानते हैं अप्रैल में प्रदोष व्रत किस दिन रखा जाएगा और इस दिन किए जाने वाले कुछ प्रभावशाली उपाय क्या हैं।
विज्ञापन
1 of 7
बुध प्रदोष व्रत उपाय - फोटो : Amar Ujala
Vaishakh Budh Pradosh Vrat: सनातन परंपरा में ऐसे कई व्रत और उपाय बताए गए हैं, जो सिर्फ आस्था ही नहीं बल्कि सकारात्मक ऊर्जा का भी माध्यम बनते हैं। इन्हीं में से एक है प्रदोष व्रत, जिसे भगवान शिव की कृपा पाने का अत्यंत प्रभावशाली साधन माना जाता है। खासकर जब यह व्रत बुधवार के दिन पड़ता है, तो इसका महत्व और बढ़ जाता है। मान्यता है कि इस दिन किए गए कुछ विशेष उपाय जीवन की बड़ी से बड़ी बाधाओं को भी दूर कर सकते हैं और सुख-समृद्धि का मार्ग खोलते हैं।

मान्यता है कि इस दिन विधि-विधान से व्रत रखकर प्रदोष काल में शिव-पार्वती की पूजा करने से बुद्धि, विद्या और वैवाहिक सुख का आशीर्वाद प्राप्त होता है। साथ ही शास्त्रों में इस दिन किए जाने वाले कुछ प्रभावशाली उपाय भी बताए गए हैं, जिसे करने से जीवन की कई समस्याएं समाप्त होती हैं। 

Kharmas 2026 Ending: किस दिन समाप्त हो रहा है खरमास? जानें कब से दोबारा शुरू होंगे मांगलिक कार्यक्रम
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
बुध प्रदोष व्रत पूजा मुहूर्त - फोटो : adobe stock
अप्रैल में कब है प्रदोष व्रत?
हर माह दो प्रदोष व्रत रखे जाते हैं, एक कृष्ण पक्ष में और दूसरा शुक्ल पक्ष में। यह व्रत त्रयोदशी तिथि को किया जाता है और भगवान शिव को अत्यंत प्रिय माना जाता है। इस वर्ष वैशाख मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी 15 अप्रैल को पड़ रही है। यह दिन बुधवार है, इसलिए इसे बुध प्रदोष व्रत कहा जाएगा।

बुध प्रदोष व्रत पूजा मुहूर्त
शास्त्रों के अनुसार, प्रदोष व्रत का पूर्ण फल तभी मिलता है जब पूजा प्रदोष काल में की जाए। 15 अप्रैल को प्रदोष काल शाम 06:56 बजे से रात 09:13 बजे तक रहेगा। इस समय में पूजा करना विशेष फलदायी माना गया है।
विज्ञापन

3 of 7
धन प्राप्ति के लिए उपाय - फोटो : adobe
बुध प्रदोष व्रत के प्रभावशाली उपाय
1. धन प्राप्ति के लिए उपाय
प्रदोष काल में भगवान शिव का रुद्राभिषेक करें और उन्हें चंदन व सुगंधित पुष्प अर्पित करें। 11 बेलपत्र और हरी मूंग की दाल चढ़ाएं। साथ ही “ऊं नमः शिवाय” मंत्र का जाप करें। इस उपाय से आर्थिक परेशानियां कम होती हैं और धन के नए स्रोत खुलते हैं।

4 of 7
नौकरी और व्यापार में तरक्की के लिए उपाय - फोटो : adobe stock
2. नौकरी और व्यापार में तरक्की के लिए
इस दिन जल में कच्चा गाय का दूध और शहद मिलाकर शिवलिंग का अभिषेक करें। इसके बाद 11 बेलपत्र और 11 शमी पत्र अर्पित करें तथा “ऊं चंद्रशेखराय नमः” मंत्र का जाप करें। इससे करियर में उन्नति, वेतन वृद्धि और व्यापार में लाभ मिलने की संभावना बढ़ती है।
विज्ञापन

5 of 7
वैवाहिक जीवन की समस्याओं के लिए उपाय - फोटो : Adobe Stock
3. वैवाहिक जीवन की समस्याओं के लिए
प्रदोष काल में भगवान शिव के साथ माता पार्वती की पूजा करें। शिवलिंग पर गन्ने के रस से अभिषेक करें और माता पार्वती को सुहाग की सामग्री अर्पित करें। इसके बाद “ऊं पार्वतीपतये नमः” मंत्र का जाप करें। इस उपाय से विवाह में आ रही रुकावटें दूर होती हैं और दांपत्य जीवन मधुर बनता है।
विज्ञापन

6 of 7
बुध दोष शांति के लिए - फोटो : adobe
4. बुध दोष शांति के लिए
यदि कुंडली में बुध ग्रह अशुभ प्रभाव दे रहा है, तो इस दिन कच्चे दूध में भांग मिलाकर रुद्राभिषेक करें। इसके बाद “ऊं नमः शिवाय” का जाप करें और 9 दिनों में 9000 बार बुध मंत्र “ऊं ब्रां ब्रीं ब्रौं सः बुधाय नमः” का जाप पूर्ण करें। इससे बुध ग्रह के सकारात्मक परिणाम मिलने लगते हैं और बुद्धि व व्यापार में वृद्धि होती है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
पढ़ाई और परीक्षा में सफलता के लिए उपाय - फोटो : adobe stock
5. पढ़ाई और परीक्षा में सफलता के लिए
छात्रों को इस दिन शिवलिंग पर गाय के कच्चे दूध में शक्कर मिलाकर अभिषेक करना चाहिए। इसके बाद 11 बेलपत्र और 11 तुलसी पत्र अर्पित करें और “ऊं नमः शिवाय” मंत्र का जाप करें। यह उपाय एकाग्रता बढ़ाता है और प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता दिलाने में सहायक माना जाता है।


 
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें