फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

48 घंटे बाद यूरेनस की चाल बदलेगी, इन 4 राशियों को फरवरी 2027 तक मिलेगा लाभ

Tue, 08 Sep 2026 10:38 PM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

ज्योतिष के अनुसार, यूरेनस की चाल में बदलाव कई राशियों के जीवन में अचानक परिवर्तन ला सकता है। 48 घंटे बाद यूरेनस वक्री होंगे, जिसका असर फरवरी 2027 तक देखने को मिल सकता है। इस दौरान 4 राशियों को करियर, धन और कारोबार में लाभ के साथ नए अवसर मिलने की संभावना है।
विज्ञापन
1 of 5
यूरेनस होंगें वक्री - फोटो : amar ujala

वक्री अरुण:  ज्योतिष शास्त्र में यूरेनस यानी अरुण ग्रह को अचानक होने वाले बदलावों, नई परिस्थितियों और अप्रत्याशित घटनाओं से जोड़कर देखा जाता है। आधुनिक और पश्चिमी ज्योतिष में इस ग्रह को विशेष महत्व प्राप्त है। द्रिक पंचांग के अनुसार, 10 सितंबर 2026 को यूरेनस वृषभ राशि में वक्री होने जा रहे हैं। शुक्र की राशि वृषभ में यूरेनस की उल्टी चाल कई लोगों के जीवन में ऐसे सकारात्मक बदलाव ला सकती है, जिनकी उन्होंने शायद कल्पना भी न की हो। यूरेनस 8 फरवरी 2027 तक वक्री अवस्था में रहेंगे, इसके बाद वे फिर से मार्गी हो जाएंगे। यूरेनस 19 मार्च 2025 से वृषभ राशि में गोचर कर रहे हैं और 6 जुलाई 2031 तक इसी राशि में रहने वाले हैं। ऐसे में इसका प्रभाव कई राशियों के जीवन पर देखने को मिल सकता है। आइए जानते हैं वे 4 राशियां, जिनके लिए यूरेनस का वक्री काल लाभदायक साबित हो सकता है।

विज्ञापन

2 of 5
आपकी सोचने और काम करने की शैली में भी बदलाव आएगा। - फोटो : अमर उजाला

वृषभ राशि
वृषभ राशि के जातकों के लिए यूरेनस का वक्री होना काफी महत्वपूर्ण माना जा सकता है, क्योंकि यह ग्रह इसी राशि में अपनी चाल बदलने जा रहा है। इस दौरान आपके व्यक्तित्व में कई सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं। आत्मविश्वास बढ़ेगा और आप पहले की तुलना में अपने फैसलों को लेकर ज्यादा स्पष्ट नजर आ सकते हैं। आपकी सोचने और काम करने की शैली में भी बदलाव आएगा। नए आइडिया और अलग तरीके से काम करने की आपकी क्षमता आपको दूसरों से आगे ले जा सकती है। नौकरीपेशा लोगों को करियर में नई जिम्मेदारी या बेहतर अवसर मिल सकते हैं। वहीं बिजनेस से जुड़े जातक अपने काम में कुछ नया प्रयोग करके फायदा हासिल कर सकते हैं। इस अवधि में आपकी सामाजिक छवि भी मजबूत हो सकती है। आपके काम की तारीफ होगी और लोगों के बीच आपकी अलग पहचान बन सकती है। रचनात्मक या इनोवेटिव क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए यह समय विशेष रूप से उपयोगी साबित हो सकता है। कुल मिलाकर, यूरेनस का वक्री प्रभाव आपको खुद में बदलाव लाने और उसी के जरिए सफलता हासिल करने का मौका दे सकता है।

विज्ञापन

3 of 5
पुराने संपर्क भी भविष्य में आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकते हैं। - फोटो : अमर उजाला

कर्क राशि
कर्क राशि के जातकों के लिए यूरेनस का वक्री होना व्यापार और आर्थिक मामलों में सकारात्मक बदलाव का संकेत दे सकता है। इस दौरान कमाई के नए साधन विकसित हो सकते हैं और बिजनेस को विस्तार देने के अवसर मिल सकते हैं। जो लोग अपना कारोबार करते हैं, उन्हें नए क्लाइंट, नए संपर्क या नए प्रोजेक्ट मिल सकते हैं। पुराने संपर्क भी भविष्य में आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकते हैं। नेटवर्किंग मजबूत होने से व्यापार में नई संभावनाएं खुल सकती हैं। नौकरी करने वाले लोगों को भी अतिरिक्त आय या किसी नए प्रोजेक्ट के जरिए फायदा मिल सकता है। आपकी कोई लंबे समय से चली आ रही योजना इस अवधि में आगे बढ़ सकती है। दोस्तों, सहयोगियों और कारोबारी साझेदारों का सहयोग मिलने से काम आसान हो सकता है। इस दौरान अचानक कोई ऐसा अवसर मिल सकता है, जिसकी आपने उम्मीद नहीं की थी। यदि आप सही समय पर सही फैसला लेते हैं और उपलब्ध अवसरों का समझदारी से इस्तेमाल करते हैं, तो आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती है। साथ ही लंबे समय से मन में चली आ रही कोई बड़ी इच्छा पूरी होने की संभावना भी बन सकती है।

4 of 5
आर्थिक मोर्चे पर भी परिस्थितियां आपके पक्ष में रह सकती हैं। - फोटो : अमर उजाला

कन्या राशि
कन्या राशि वालों के लिए यूरेनस का वक्री काल आर्थिक मामलों में कुछ नए अवसर लेकर आ सकता है। इस दौरान विदेश से जुड़े काम, यात्रा या किसी विदेशी संस्थान से संबंधित अवसर सामने आ सकते हैं। अगर आप लंबे समय से विदेश जाने या विदेश से जुड़े किसी प्रोजेक्ट की योजना बना रहे हैं, तो उसमें प्रगति देखने को मिल सकती है। आर्थिक मोर्चे पर भी परिस्थितियां आपके पक्ष में रह सकती हैं। आय के पुराने साधनों से लाभ मिलने के साथ निवेश से भी अच्छा रिटर्न मिलने की उम्मीद की जा सकती है। हालांकि किसी भी निवेश में फैसला लेने से पहले अच्छी तरह विचार करना जरूरी रहेगा। इस दौरान आपका झुकाव धार्मिक और आध्यात्मिक गतिविधियों की ओर बढ़ सकता है। परिवार के साथ किसी धार्मिक यात्रा पर जाने का मौका मिल सकता है या घर में पूजा-पाठ और धार्मिक कार्यक्रम आयोजित हो सकता है। मानसिक शांति और सकारात्मक सोच बढ़ने से आप अपने भविष्य को लेकर बेहतर योजनाएं बना पाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
क्रिएटिव फील्ड और निवेश से जुड़े लोगों के लिए भी यह समय कुछ अप्रत्याशित फायदे लेकर आ सकता है। - फोटो : अमर उजाला

मकर राशि
मकर राशि के जातकों के लिए यूरेनस की वक्री चाल शिक्षा, करियर और आर्थिक लाभ के लिहाज से अहम हो सकती है। खासकर विद्यार्थी, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले युवा, फ्रेशर्स और रिसर्च से जुड़े लोगों को इस दौरान अच्छे अवसर मिल सकते हैं। मेहनत का सकारात्मक परिणाम मिलने की संभावना है। विद्यार्थियों को स्कॉलरशिप, पुरस्कार या किसी प्रतियोगिता में सफलता मिल सकती है। वहीं नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को बेहतर पैकेज या अपनी पसंद की नौकरी का अवसर मिल सकता है। क्रिएटिव फील्ड और निवेश से जुड़े लोगों के लिए भी यह समय कुछ अप्रत्याशित फायदे लेकर आ सकता है। अचानक कोई आर्थिक अवसर सामने आ सकता है। हालांकि शेयर बाजार जैसे जोखिम वाले क्षेत्रों में जल्दबाजी से बचना बेहतर रहेगा।पारिवारिक जीवन की बात करें तो संतान पक्ष से कोई अच्छी खबर मिल सकती है। बच्चों की उपलब्धि से परिवार में खुशी का माहौल बनेगा। कुल मिलाकर यूरेनस की यह चाल मकर राशि वालों को अपनी प्रतिभा का इस्तेमाल करके आगे बढ़ने के कई मौके दे सकती है।

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें