फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Trigrahi Yog: मिथुन राशि में त्रिग्रही योग बनने से इन राशियों का शुरू होगा अच्छा समय, मिलेगी सफलता

Wed, 04 Jun 2025 01:15 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

जून महीने में तीन प्रमुख ग्रहों का मिथुन राशि में योग होने से त्रिग्रही योग का निर्माण होने से कुछ राशि वालों को इसका जबरदस्त फायदा मिलेगा।  
विज्ञापन
1 of 4
मिथुन राशि में त्रिग्रही योग - फोटो : Adobe Stock
Trigrahi Yog: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों का विशेष महत्व होता है। ग्रह एक निश्चित अंतराल एक से दूसरी राशि में गोचर करते हैं, ऐसे में समय-समय पर त्रिग्रही और चतुर्ग्रही योग का निर्माण होता है। ज्योतिष में ग्रहों की युति को कुछ मामलों में शुभ तो कुछ मामलों में अच्छा नहीं माना जाता है। आपको बता दें कि जून माह में बुध, सूर्य और गुरु ग्रह के संयोग से एक त्रिग्रही योग का निर्माण होने जा रहा है। वाणी और बुद्धि के कारक ग्रह बुध 6 जून को अपनी स्वराशि मिथुन में प्रवेश करेंगे, वहीं फिर इसके बाद आत्मा के कारक ग्रह सूर्य 15 जून को मिथुन राशि में आ जाएंगे। मिथुन राशि में देवताओं के गुरु बृहस्पति पहले से ही मिथुन राशि में मौजूद हैं। इस तरह से मिथुन राशि में तीन प्रमुख ग्रहों की होने से बना त्रिग्रही योग कुछ राशि वालों के लिए बहुत ही शुभ साबित हो सकता है। इससे अचानक धन लाभ और तरक्की के अच्छे योग बन सकते हैं। आइए जानते हैं कौन-कौन सी हैं भाग्यशाली राशियां।
 
विज्ञापन

2 of 4
वृषभ राशि - फोटो : amar ujala
वृषभ राशि
जून में तीन ग्रहों का मिथुन राशि में युति होने से वृषभ राशि के जातकों के लिए आने वाला समय बहुत ही अनुकूल साबित होगा। यह त्रिग्रही योग आपकी राशि से दूसरे स्थान यानी धन के भाव में बनने जा रहा है। ऐसे में आपको आकस्मिक धन लाभ के योग बनने को मिल सकता है। इस योग के निर्माण से जहां नौकरीपेशा जातकों को नई नौकरी के अवसरों में वृद्धि हो सकती है वहीं व्यापार करने वाले जातकों को अच्छा मुनाफा हासिल होगा। कुछ योजनाओं में आपको अच्छी सफलता मिल सकती है। आय के स्त्रोतों में वृद्धि हो सकती है और भाग्य का अच्छा साथ आपको मिल सकता है। 

Kendra Yog: शनि देव बनाएंगे शक्तिशाली केंद्र राजयोग, इन राशियों को मिल सकता है धनलाभ

विज्ञापन

3 of 4
कन्या राशि - फोटो : amar ujala
कन्या राशि
कन्या राशि वालों के लिए त्रिग्रही योग का बनना बहुत ही अच्छा माना जाएगा। यह त्रिग्रही योग आपकी राशि से कर्म भाव यानी दशम भाव में बनेगा। इस तरह से करियर-कारोबार में आपको अच्छी तरक्की मिल सकती है। जो लोग नौकरी की तलाश में हैं उन्हे अच्छी नौकरी मिल सकती है। सुख-सुविधाओं में इजाफा होने के संकेत हैं। हर एक तरह के भौतिक सुख-सुविधाओं में इजाफा देखने को मिल सकता है। व्यापार में इस दौरान कोई नई डील हासिल हो सकती है।

Angarak Yog 2025: केतु और मंगल की युति से धन-संपत्ति और सफलता के नए द्वार खुलेंगे, इन राशियों की किस्मत चमकेगी

विज्ञापन

4 of 4
मीन राशि - फोटो : amar ujala
मीन राशि
मीन राशि वालों के लिए मिथुन राशि में बना त्रिग्रही योग बहुत ही शुभ फलदायी साबित होगा। आपकी कुंडली में यह गोचर चौथे भाव में बनने जा रहा है। आपकी सुख-सुविधाओं में अच्छा खासा इजाफा देखने को मिलेगा। आपको कार्यक्षेत्र में कोई नई जिम्मेदारी मिल सकती है, जिससे लाभ के अवसरों में वृद्धि देखने को मिलेगी। मान-सम्मान में इजाफा और पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि के योग हैं। 

Rahu Gochar 2025: साल 2026 तक इन राशि वालों पर मेहरबान रहेंगे राहु, करियर में मिलेगी तरक्की



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें