फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucky Rashiyan: अप्रैल में ग्रहों का दुर्लभ संयोग, इन तीन राशि वालों को मिल सकता है बंपर लाभ

Wed, 16 Apr 2025 01:33 PM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Lucky Rashiyan: साल 2025 का चौथा माह यानी अप्रैल जारी है, जो ग्रह-गोचर की दृष्टि से बेहद खास है। इस माह में कई ग्रह राशि व नक्षत्र परिवर्तन करने वाले हैं, जिसका प्रभाव सभी राशियों पर पड़ता है।
विज्ञापन
1 of 4
साल 2025 का चौथा माह यानी अप्रैल जारी है, जो ग्रह-गोचर की दृष्टि से बेहद खास है। इस माह में कई ग्रह राशि व नक्षत्र परिवर्तन करने वाले हैं, जिसका प्रभाव सभी राशियों पर पड़ता है। - फोटो : adobe
Lucky Rashiyan: साल 2025 का चौथा माह यानी अप्रैल जारी है, जो ग्रह-गोचर की दृष्टि से बेहद खास है। इस माह में कई ग्रह राशि व नक्षत्र परिवर्तन करने वाले हैं, जिसका प्रभाव सभी राशियों पर पड़ता है। हालांकि कुछ ग्रह इस माह अन्य ग्रहों के साथ मिलकर युति निर्माण भी करेंगे, जो कुछ राशि वालों के लिए लाभकारी हो सकता है। बता दें, अप्रैल महीने में मीन राशि में बुध, शुक्र और न्याय के देवता शनि का दुर्लभ संयोग बन रहा है। ये संयोग मिथुन राशि समेत इन राशि वालों के लिए कल्याणकारी साबित हो सकता है। शनि,बुध और शुक्र के प्रभाव से आपके अटके काम पूरे और विवाह में आ रही बाधाएं दूर होंगी। आइए इन लकी राशियों के नाम जानते हैं....
विज्ञापन

2 of 4
आपको पैतृक संपत्ति से अच्छा खासा लाभ मिल सकता है। आप ध्यान, साधना जैसी क्रियाओं से जुड़ेंगे। आत्मविश्वास बढ़ेगा। - फोटो : अमर उजाला
मिथुन राशि 
बुध, शुक्र और शनि के दुर्लभ संयोग से मिथुन राशि वालों को करियर में लाभ हो सकता है। शनि के प्रभाव से आपको कोर्ट को मामलों में राहत मिलेगी। यदि किसी सरकारी काम को पूरा करने में समस्या रही थी, तो वह दूर होगी। आपको पैतृक संपत्ति से अच्छा खासा लाभ मिल सकता है। आप ध्यान, साधना जैसी क्रियाओं से जुड़ेंगे। आत्मविश्वास बढ़ेगा।
विज्ञापन

3 of 4
बिजनेस में अटकी योजनाएं सफल होंगी। परिवार में चल रही सभी दिक्कतें दूर होंगी। - फोटो : अमर उजाला
धनु राशि
ग्रहों के शुभ प्रभाव से विदेश यात्रा, ऑनलाइन कोर्स या किसी रिसर्च प्रोजेक्ट का हिस्सा बन सकते हैं। नौकरी कर रहे लोगों के वेतन में वृद्धि होगी। जो लोग बेरोजगार और नौकरी की तलाश में उनकी यह तलाश पूरी होगी। आपके लिए यह दुर्लभ संयोग शुभ रहेगा। बिजनेस में अटकी योजनाएं सफल होंगी। परिवार में चल रही सभी दिक्कतें दूर होंगी।
विज्ञापन

4 of 4
वेतन में वृद्धि होगी। आप इस समय करियर के लेकर कुछ नया प्लान करेंगे। - फोटो : अमर उजाला
कुंभ राशि
ग्रहों के दुर्लभ संयोग से कुंभ राशि के नौकरीपेशा लोगों को उच्च अधिकारियों से सराहना और पदोन्नति मिल सकती है। आपके आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी। आपकी आर्थिक स्थिति में अच्छा सुधार देखने को मिल सकता है। वेतन में वृद्धि होगी। आप इस समय करियर के लेकर कुछ नया प्लान करेंगे। 

Shani Dev Ki Priya Rashi: शनिदेव की विशेष कृपा से इन राशियों का भाग्य बदलता है, मिलता है अपार धन और प्रतिष्ठा

Shani Ka Nakshatra Parivartan: अक्षय तृतीया से पहले इन 3 राशियों पर बरसेगा सौभाग्य, शनि देव की होगी कृपा
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें