Trigrahi Yog in kark rashi 2026
- फोटो : अमर उजाला
कर्क राशि
यह विशेष त्रिग्रही योग आपकी ही राशि में बन रहा है, इसलिए इसका सबसे ज्यादा लाभ आपको मिल सकता है। इस समय आपके लंबे समय से रुके हुए कार्यों में तेजी से गति आएगी। व्यापार में आपको भाग्य का साथ मिलने लगेगा। नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में कोई अहम जिम्मेदारी मिल सकती है। यही नहीं नए भी अवसर सामने आएंगे। विद्यार्थियों को परीक्षा, प्रतियोगिता और करियर से जुड़े मामलों में अच्छे परिणाम मिलने के प्रबल योग हैं। आर्थिक स्थिति में भी धीरे-धीरे मजबूती देखने को मिलेगी।