फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Trigrahi Yog: 01 अक्तूबर को बनेगा त्रिग्रही योग, इन 3 राशि वालों की चमक उठेगी किस्मत, होगी धन की वृद्धि

Thu, 21 Sep 2023 12:51 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
trigrahi yog 2023 - फोटो : अमर उजाला
Trigrahi Yog: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रह समय-समय पर राशि परिवर्तन करने के साथ किसी एक राशि में युति भी करते हैं। ग्रहों की युति से शुभ-अशुभ दोनों ही तरह के प्रभाव सभी राशियों के जातकों के ऊपर पड़ता है। आपको बता दें कि 01 अक्तूबर को तीन प्रमुख ग्रहों की युति एक ही राशि में बनने जा रही है। 01 अक्तूबर को बुध ग्रह अपनी स्वराशि कन्या में प्रवेश करेंगे, जहां पर पहले से ही सूर्य और मंगल ग्रह विराजमान हैं। इस तरह से 01 अक्तूबर को कन्या राशि में त्रिग्रही योग बनेगा। वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जब भी दो यो दो से ज्यादा ग्रह किसी एक ही राशि में होते हैं इसका शुभ-अशुभ प्रभाव सभी राशियों के जातकों के ऊपर पड़ता है। कन्या राशि में त्रिग्रही योग बनने से 3 राशियों के जातकों का भाग्य चमक सकता है। सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी हो सकती है और धन लाभ के अच्छे मौके मिल सकते हैं। आइए जानते हैं कौन-कौन सी हैं ये राशियां। 

04 नवंबर को कुंभ राशि में होंगे शनिदेव मार्गी, इन राशि वालों पर रहेगी शनि की विशेष कृपा, चमक उठेगा भाग्य
विज्ञापन

2 of 4
rashi - फोटो : अमर उजाला
मिथुन राशि 
मिथुन राशि के जातकों के लिए त्रिग्रही योग बहुत ही अच्छा परिणाम देने वाला सिद्ध साबित हो सकता है। आपको भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि देखने को मिल सकती है। जमीन, मकान और वाहन की खरीदारी कर सकते हैं। धन की कोई भी कमी महसूस नहीं होगी। जो लोग नौकरीपेशा है उनको प्रमोशन मिल सकता है। किसी खास तरह जिम्मेदारी आपको मिल सकती है जिसे आप बखूबी निभाएंगे। पैतृक संपत्ति से अच्छा लाभ मिल सकता है। परिवार और समाज में आपका रुतबा बढ़ सकता है। 
 
विज्ञापन

3 of 4
rashi - फोटो : अमर उजाला
सिंह राशि
01 अक्तूबर के बाद से सिंह राशि के जातकों को भाग्य का अच्छा साथ मिलेगा। कन्या राशि में त्रिग्रही योग सिंह राशि के जातकों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। इस दौरान आपकी आय में अच्छा इजाफा देखने को भी मिल सकता है। नौकरीपेशा जातकों को नई नौकरी की तलाश जल्द ही पूरी होगी। आपको मेल-मिलाप के दौरान किसी व्यक्ति से अचानक धन लाभ हो सकता है। इस दौरान आपके आत्मविश्वास में वृद्धि देखने को मिलेगी। जो लोग कारोबार से जुड़े हुए हैं उनका फंसा हुआ धन निकल सकता है। 
विज्ञापन

4 of 4
rashi - फोटो : अमर उजाला
धनु राशि
01 अक्तूबर को त्रिग्रही योग का निर्माण धनु राशि के लोगों के लिए लाभदायक सिद्ध हो सकता है। त्रिग्रही योग आपकी कुंडली के कर्म भाव में बनेगा जिस कारण से कार्यक्षेत्र में कामकाज बढ़ेगा। जो लोग नौकरी में है उन्हे कोई अच्छा प्रस्ताव मिल सकता है जिसे आपको स्वीकार्य करना होगा। वेतन में वृद्धि और पदोन्नति के अच्छे आसार दिखाई दे रहे हैं। आय में अच्छा इजाफा देखने को मिल सकता है। जो लोग नया व्यापार शुरू करने जा रहे हैं उनके लिए व्यापार में अच्छी सफलता प्राप्त प्राप्त के योग बन रहे हैं। परिवार का सहयोग प्राप्त होगा। अचानक से धन लाभ के मौके प्राप्त होंगे।  

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें