फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Trigrahi Yog: मेष राशि में सूर्य, बुध और राहु का त्रिग्रही योग, जानें इसका सभी 12 राशियों पर प्रभाव

Sat, 15 Apr 2023 11:21 AM IST
विनोद शुक्ला पं.जयगोविंद शास्त्री, ज्योतिषाचार्य
विज्ञापन
1 of 13
astrology 2023 - फोटो : अमर उजाला
वर्तमान में मेष राशि पर गोचर कर रहे सूर्य, बुध और राहु काफी डरावने लग रहे हैं क्योंकि, राहु जहां भी जाते हैं वहां आतंक मचा देते हैं। सूर्य और बुध के साथ तो इनकी युति कदापि अच्छी नहीं होती। जब तक सूर्य बृषभ राशि में प्रवेश नहीं कर जाएंगे तब तक राहु इनके साथ लगे रहेंगे। ऐसे में आपके नौकरी अथवा व्यापार से संबंधित कई तरह के षड्यंत्र या उतार-चढ़ाव आ सकते हैं। इस त्रिग्रही योग का सभी राशियों पर कैसा प्रभाव रहेगा इसका ज्योतिषीय विश्लेषण करते हैं।

यह भी पढ़ें-
विज्ञापन

2 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
मेष राशि
आपकी राशि में बना हुआ यह त्रिग्रही योग तरह के अप्रत्याशित उतार-चढ़ाव ला सकता है, यद्यपि सूर्य के शुभ प्रभाव के फलस्वरूप राहु अधिक नुकसान नहीं पहुंचा पाएंगे किंतु फिर भी कहीं-कहीं पारिवारिक कलह और मानसिक अशांति का सामना करना ही पड़ेगा। स्वास्थ्य विशेष करके हृदय रोग से संबंधित लोगों को अधिक सावधान रहने की आवश्यकता है। विद्यार्थियों को परीक्षा में अच्छे अंक लाने के लिए और प्रयास करने होंगे।
विज्ञापन

3 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
वृषभ राशि
राशि से बारहवें भाव में बन रहा यह योग कहीं न कहीं आपको सावधान रहने की ओर प्रेरित कर रहा है विशेष करके यात्रा सावधानीपूर्वक करें। वाहन दुर्घटना से बचें। झगड़े विवाद तथा कोर्ट कचहरी से संबंधित मामले आपस में सुलझा लेना समझदारी रहेगी। इस अवधि के मध्य कर्ज के अधिक लेन देन से बचें तो बेहतर रहेगा। विवाह से संबंधित वार्ता में थोड़ा और समय लगेगा। विदेशी मित्रों तथा संबंधियों से अप्रिय समाचार प्राप्ति के योग।

4 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
मिथुन राशि
राशि से एकादश लाभ भाव में बन रहा यह योग कई तरह के अप्रत्याशित सुखद परिणाम का सामना करवाएगा। आय के साधन तो बढ़ेंगे किंतु परिवार के वरिष्ठ सदस्यों अथवा बड़े भाइयों से विवाद गहरा सकते हैं। उच्चाधिकारियों से संबंध बिगड़ने न दें। प्रेम संबंधी मामलों में उदासीनता रहेगी इसलिए अपने कार्य के प्रति चिंतनशील रहें। विद्यार्थियों एवं प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों को परीक्षा में अच्छे अंक लाने के लिए और प्रयास करने होंगे।
विज्ञापन

5 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
कर्क राशि
राशि से दशम कर्म भाव में गोचर करते हुए तीन ग्रहों का एक साथ रहना शासन सत्ता का पूर्ण सुख प्रदान करेगा। राहु और सूर्य दोनों आपके लिए सकारात्मक प्रभाव देंगे। अतः किसी भी तरह की सर्विस आदि के लिए आवेदन करना हो, नए अनुबंध पर हस्ताक्षर करना हो अथवा किसी भी तरह के सरकारी टेंडर के लिए आवेदन करना हो तो उस दृष्टि से ग्रह गोचर अनुकूल रहेगा। जमीन जायदाद से संबंधित मामलों का निपटारा होगा।
विज्ञापन

6 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
सिंह राशि
राशि से नवम भाग्य भाव में गोचर करते हुए इन ग्रहों का प्रभाव कई तरह के अप्रत्याशित उतार-चढ़ाव का सामना करवाएगा। आपके द्वारा लिए गए निर्णय और किए गए कार्यों की सराहना होगी। अपनी ऊर्जा शक्ति के बल पर कठिन परिस्थितियों पर भी आसानी से विजय प्राप्त कर लेंगे। धर्म और अध्यात्म के प्रति नकारात्मकता बढ़ने न दें। परिवार में छोटे भाइयों से विवाद गहरा सकता है। इसे ग्रह योग समझकर भूलने की कोशिश करें।
विज्ञापन

7 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
कन्या राशि
राशि से अष्टम आयु भाव में गोचर करते हुए इन ग्रहों का प्रभाव बहुत अच्छा नहीं कहा जा सकता है। इस अवधि के मध्य अग्नि, विष और दवाओं के रिएक्शन से बचना होगा। इलेक्ट्रिक सम्बंधी कार्य भी सावधानीपूर्वक करें। कार्यक्षेत्र में षड्यंत्र का शिकार होने से बचें। अपने ही लोग नीचा दिखाने की कोशिश करेंगे। परिवार में अंतः कलह बढ़ने न दें। इस अवधि के मध्य किसी को भी अधिक धन उधार के रूप में न दें अन्यथा आर्थिक हानि के योग है।

8 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
तुला राशि
राशि से सप्तम दांपत्य भाव में गोचर करते हुए तीन ग्रहों का प्रभाव बहुत अच्छा नहीं कहा जा सकता। विवाह संबंधी वार्ता में थोड़ा और समय लगेगा। झगड़े विवाद से तो दूर ही रहें। दांपत्य जीवन में कड़वाहट न आने दें। केंद्र अथवा राज्य सरकार के विभागों में प्रतीक्षित कार्य पूर्ण होने में थोड़ा और समय लगेगा। इन सबके बावजूद किसी भी तरह के सरकारी टेंडर के लिए आवेदन करना हो तो उस दृष्टि से भी ग्रह-गोचर अनुकूल रहेगा।

9 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक राशि
राशि से छठे शत्रु भाव में गोचर करते हुए सूर्य, बुध और राहु का योग आपके लिए किसी वरदान से कम नहीं है। हर तरह से लाभ के नए आयाम जुड़ेंगे किंतु स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहने की आवश्यकता है। गुप्त शत्रु परास्त होंगे। कोर्ट कचहरी के मामलों में भी निर्णय आपके पक्ष में आने के संकेत। यात्रा सावधानीपूर्वक करें। वाहन दुर्घटना से बचें। विदेशी मित्रों तथा संबंधियों से भी कुछ अप्रिय समाचार आपको मानसिक पीड़ा दे सकते हैं।

10 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
धनु राशि
राशि से पंचम विद्या भाव में गोचर करते हुए तीन ग्रहों का प्रभाव कई तरह की नई चुनौतियां पेश करेगा। प्रेम संबंधी मामलों में उदासीनता रहेगी। अपने कार्य के प्रति अधिक ध्यान दें। विद्यार्थी वर्ग पढ़ाई के प्रति चैतन्य रहें। प्रेम विवाह संबंधी वार्ता में थोड़ा और विलंब होगा। परिवार में बड़े भाइयों से संबंध बिगड़ने न दें। सरकारी विभागों में उच्चाधिकारियों से इच्छित सहयोग के योग। संतान संबंधी चिंता परेशान कर सकती है।
 

11 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
मकर राशि
राशि से चतुर्थ सुख भाव में गोचर करते हुए इन ग्रहों का प्रभाव बहुत अच्छा नहीं कहा जा सकता है। कार्यक्षेत्र में सफलताओं के बावजूद कहीं न कहीं पारिवारिक कलह और मानसिक अशांति का सामना करना पड़ेगा। मित्रों तथा संबंधियों से अप्रिय समाचार प्राप्ति के योग। संपत्ति संबंधी विवाद गहरा सकता है। वाहन दुर्घटना से बचें। यात्रा में सामान चोरी होने से भी बचाएं। महंगी वस्तुओं का क्रय करना चाह रहे हों तो समय बेहतर रहेगा।

12 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
कुंभ राशि
राशि से तृतीय पराक्रम भाव में गोचर करते हुए इन ग्रहों का अप्रत्याशित प्रभाव आपको अत्यधिक ऊर्जावान और कुशल प्रशासक बनाएगा। किसी भी तरह की विषम परिस्थितियों से लड़ने में आप पीछे नहीं रहेंगे। लिए गए निर्णय और किए गए कार्यों की सराहना होगी। परिवार में छोटे भाइयों से मतभेद बढ़ने न दें। धर्म और आध्यात्म के प्रति अरुचि बढ़ेगी। इसे ग्रह योग समझकर भूलने की कोशिश करें। सामाजिक पद प्रतिष्ठा भी बढ़ेगी। 
विज्ञापन

13 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
मीन राशि
राशि से द्वितीय धन भाव में गोचर करते हुए त्रिग्रही प्रभाव कई तरह के अप्रत्याशित उतार-चढ़ाव का सामना करवाएगा। अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें और कोई भी कार्य जबतक पूर्ण न हो जाए उसे सार्वजनिक न करें। जमीन-जायदाद संबंधी विवाद हल होंगे। किसी भी तरह के लेनदेन के प्रति सावधानी बरतें। आकस्मिक धन प्राप्ति का योग बनेगा। काफी दिनों का दिया गया धन भी वापस मिलने की उम्मीद। इन सबके बावजूद स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव पड़ेगा, सावधान रहें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें