फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Trigrahi Yog 2025: सूर्य-बुध और शनि की युति से बनेगा त्रिग्रही योग, इन तीन राशि के लोग रहें सावधान

Tue, 21 Jan 2025 11:50 AM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Trigrahi Yog 2025: ज्योतिष में मौजूद सभी ग्रह समय-समय पर राशि परिवर्तन करते रहते हैं, जिसका प्रभाव सभी 12 राशियों पर पड़ता है। माना जाता है कि ग्रहों का गोचर न केवल व्यक्ति के जीवन बल्कि देश-दुनिया के कार्यों को भी प्रभावित करता है
विज्ञापन
1 of 4
Trigrahi Yog 2025 - फोटो : अमर उजाला
Trigrahi Yog 2025: ज्योतिष में मौजूद सभी ग्रह समय-समय पर राशि परिवर्तन करते रहते हैं, जिसका प्रभाव सभी 12 राशियों पर पड़ता है। माना जाता है कि ग्रहों का गोचर न केवल व्यक्ति के जीवन बल्कि देश-दुनिया के कार्यों को भी प्रभावित करता है, इस दौरान ग्रहों से बनने वाली युति से भी जातकों को शुभ-अशुभ फलों की प्राप्ति होती हैं। ज्योतिष गणना के अनुसार जल्द सूर्य-बुध और शनि की युति होने वाली है जिससे त्रिग्रही योग का निर्माण होगा।

ज्योतिषियों के मुताबिक 27 फरवरी 2025 को बुध ग्रह मीन राशि में एंट्री करने वाले हैं, वह 7 मई 2025 तक इसी राशि में रहेंगे, इस बीच 14 मार्च 2025 को शाम 6 बजकर 58 मिनट पर सूर्य देव भी मीन राशि में आएंगे, इतना ही नहीं 29 मार्च 2025 को न्याय के देवता शनि देव भी मीन राशि में अपना स्थान लेंगे। ऐसे में 29 मार्च 2025 को सूर्य, बुध और शनि की युति से मीन राशि में त्रिग्रही योग बनेगा जिससे कुछ राशियों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं, साथ ही इन जातकों को नौकरी, परिवार और करियर में कई चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है, आइए इनके नाम जानते हैं।
विज्ञापन

2 of 4
कारोबारी यात्राओं के चक्कर में अच्छा-खासा धन खर्च हो सकता है, इस दौरान लव लाइफ में किसी पुरानी बातों को लेकर तनाव बना रहेगा। - फोटो : amar ujala
वृषभ राशि
ज्योतिष गणना के अनुसार त्रिग्रही योग वृषभ राशि वालों की समस्याएं बढ़ा सकता है। निवेश में मनचाहे परिणाम न मिलने के कारण मन परेशान रहेगा। भविष्य की योजनाओं में कुछ कमी महसूस होगी। नई नौकरी की तालाश कर रहे लोगों को अभी और मेहनत परिश्रम करना होगा। कारोबार में कोई बड़ा घाटा हो सकता है, इसलिए सावधानी बरतें। आप किसी से भूलकर भी वाहन मांग कर न चलाएं, नहीं तो कोई दुर्घटना हो सकती है। कारोबारी यात्राओं के चक्कर में अच्छा-खासा धन खर्च हो सकता है, इस दौरान लव लाइफ में किसी पुरानी बातों को लेकर तनाव बना रहेगा। 
Varad Chaturthi 2025: कब है वरद तिल चतुर्थी? यहां जानें सही तिथि, मुहूर्त और पूजन विधि
विज्ञापन

3 of 4
आपके मनमौजी स्वभाव के कारण लोग आपसे परेशान रहेंगे। वैवाहिक जीवन में चल रही समस्याएं अभी बनी रहेगी। - फोटो : amar ujala
कुंभ राशि
सूर्य, बुध और शनि का त्रिग्रही योग कुंभ राशि वालों के जीवन में कई बदलाव लेकर आ सकता है। नौकरी में किसी अशुभ समाचार की प्राप्ति होने की संभावना है। पारिवारिक माहौल भी तनावपूर्ण रहेगा। स्वास्थ्य संबंधी समस्या हो सकती है। प्रॉपर्टी को लेकर कोई वाद-विवाद की स्थिति खड़ी हो सकती हैं। आपको अपने आसपास रह रहे विरोधियों को पहचानने की आवश्यकता है। आपके मनमौजी स्वभाव के कारण लोग आपसे परेशान रहेंगे। वैवाहिक जीवन में चल रही समस्याएं अभी बनी रहेगी।
विज्ञापन

4 of 4
परिवार में तनाव होने के कारण सेहत बिगड़ सकती हैं। आपको किसी की कोई बात बुरी लगने से आपका मन परेशान रहेगा। - फोटो : amar ujala
मीन राशि
त्रिग्रही योग मीन राशि वालों की मुश्किलें बढ़ा सकता है। नई नौकरी की तालाश कर रहे लोगों को अभी और परिश्रम करना होगा। परेशानियों से बचाव के लिए कार्य में सावधानी बरतें। इस समय आपको आत्मविश्वास में कमी महसूस होगी। करियर में आपको ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है। परिवार में तनाव होने के कारण सेहत बिगड़ सकती हैं। आपको किसी की कोई बात बुरी लगने से आपका मन परेशान रहेगा।



डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें