Tri Ekadash Yog 2025: ज्योतिष शास्त्र में सूर्य-शनि दोनों ही अपना विशेष महत्व रखते हैं। जहां सूर्य को ग्रहों का राजा कहा जाता है, तो वहीं शनि को न्यायाधीश का स्थान प्राप्त है। सूर्य को आत्मा, सम्मान और ऊर्जा का कारक ग्रह भी माना जाता है और इनके प्रभाव से व्यक्ति के प्रभाव में वृद्धि और करियर में मनचाही सफलता मिलती है। जबकि शनि कर्म और न्याय के कारक है। वह कर्म के आधार पर जातक पर कृपा बरसाते हैं। वैसे में सूर्य-शनि में शत्रुता का भाव है। लेकिन इनके प्रभाव से बनने वाले राजयोग कुछ राशि वालों के लिए लाभकारी हो सकता है।
बता दे, 20 मई 2025 के दिन शनि मीन और सूर्य वृषभ राशि में मौजूद होंगे। ऐसे में 20 मई को दोपहर 3 बजकर 5 मिनट पर सूर्य-शनि एक-दूसरे से 60 डिग्री पर रहेंगे। सूर्य-शनि की इस स्थिति से त्रिएकादश योग बनेगा, जिससे कन्या सहित इन दो राशि वालों के करियर, व्यापार, जीवन और शिक्षा क्षेत्र में बदलाव आ सकता है। आइए इसके राशिफल को विस्तार से जानते हैं।