फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज का राशिफल: वृषभ सहित इन 4 राशि वालों की आज बढ़ेगी टेंशन, काम को लेकर रहें अलर्ट

Thu, 08 Oct 2026 05:13 AM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Aaj Ka Rashifal 8 October 2026: आज का दिन सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा? आइए जानते हैं मेष से लेकर मीन तक का हाल।
विज्ञापन
1 of 12
Aaj Ka Rashifal - फोटो : अमर उजाला
मेष राशि
मेष राशि वालों के लिए दिन सामान्य रहेगा। विरोधियों से निपटने में आपकी समझदारी काम आएगी। परिवार में उत्साह और सकारात्मकता का माहौल बना रहेगा। अविवाहित लोगों की जिंदगी में किसी खास व्यक्ति की दस्तक हो सकती है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 12
आज का राशिफल - फोटो : Amar Ujala
वृषभ राशि
वृषभ राशि वालों को आज सावधानी रखनी होगी। दूसरों को बिना मांगे सलाह देने से बचें, क्योंकि आपकी अच्छी बात भी किसी को बुरी लग सकती है। वही, भाई-बहनों के साथ रिश्तों में भी मधुरता आएगी।
विज्ञापन

3 of 12
आज का राशिफल - फोटो : Amar Ujala
मिथुन राशि
सेहत से जुड़ी कोई छोटी परेशानी थोड़ी असुविधा दे सकती है, लेकिन जल्द ही राहत मिलेगी। जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें और पूरी जानकारी लेने के बाद ही आगे बढ़ें। परिवार से जुड़ा कोई निर्णय लंबे समय तक सकारात्मक असर छोड़ सकता है। कोई आपसे मिलने भी आ सकता है।

4 of 12
आज का राशिफल - फोटो : Amar Ujala
कर्क राशि
किसी जरूरी काम के सिलसिले में भागदौड़ भी करनी पड़ सकती है। वहीं, किसी करीबी के साथ छोटी-सी बात पर नोकझोंक हो सकती है। इसलिए बात को बढ़ाने के बजाय प्यार और धैर्य से स्थिति संभालें।
विज्ञापन

5 of 12
आज का राशिफल - फोटो : Amar Ujala
सिंह राशि
सिंह राशि वालों के लिए दिन खुशखबरी लेकर आ सकता है। सामाजिक क्षेत्र में सक्रिय लोगों को किसी पद, जिम्मेदारी या सम्मान से जुड़ी अच्छी खबर मिल सकती है। इसके अलावा अचानक कोई अच्छी खबर मिल सकती है, जिससे पुरानी यादें भी ताजा हो जाएंगी।
विज्ञापन

6 of 12
आज का राशिफल - फोटो : Amar Ujala
कन्या राशि
मधुर भाषा और समझदारी से माहौल को सहज बनाए रखें। आज बढ़ते खर्चों पर नजर रखना जरूरी होगा, वरना बजट बिगड़ सकता है। किसी परेशानी में गुरुजनों की सलाह लेना आपके लिए लाभदायक रहेगा। 
विज्ञापन

7 of 12
आज का राशिफल - फोटो : Amar Ujala
तुला राशि
किसी पुराने मित्र की याद आपको भावुक कर सकती है। वहीं, भाई-बहनों के साथ चली आ रही नाराजगी बातचीत के जरिए दूर होगी और रिश्तों में फिर से अपनापन आएगा। कोई मित्र निवेश का नया प्रस्ताव आपके सामने रख सकता है। 

8 of 12
आज का राशिफल - फोटो : Amar Ujala
वृश्चिक राशि
आज दिन सामान्य रहेगा। शेयर बाजार या किसी बड़े निवेश से पहले अनुभवी व्यक्ति की सलाह लेना समझदारी रहेगी। घूमने-फिरने के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है।

9 of 12
आज का राशिफल - फोटो : Amar Ujala
धनु राशि
संतान की संगति और उसके आसपास के लोगों पर नजर रखना जरूरी होगा। परिवार के साथ समय बिताने से घर के माहौल में खुशी और रौनक बढ़ेगी। परिवार के सदस्य भी आपका साथ देंगे।

10 of 12
आज का राशिफल - फोटो : Amar Ujala
मकर राशि
सिंगल लोगों की मुलाकात किसी खास व्यक्ति से हो सकती है। इस समय कोई वाहन भी आप खरीद सकते हैं। रिश्तों में चली आ रही नाराजगी या दूरी कम होने लगेगी और आपसी संबंधों में फिर से अपनापन आएगा। सेहत को लेकर लापरवाही न करें, खासकर खान-पान की आदतों पर ध्यान देना जरूरी है।

11 of 12
आज का राशिफल - फोटो : Amar Ujala
कुंभ राशि
किसी भी दस्तावेज पर बिना पढ़े भरोसा न करें। परिवार में पुरानी कड़वाहट दूर करने का अच्छा मौका मिलेगा। वहीं, किसी व्यक्ति की मीठी बातों में आने से आपको बचना होगा। आपकी कही कोई बात किसी के दिल को ठेस पहुंचा सकती है।
विज्ञापन

12 of 12
आज का राशिफल - फोटो : Amar Ujala
मीन राशि
करियर को लेकर भी कोई योजना बनाएंगे, जिससे सफलता हासिल करेंगे। किसी पुराने संपर्क से भी फायदा मिल सकता है। परिवार के साथ बैठकर पुराने मतभेद दूर करने का मौका मिलेगा और रिश्तों में फिर से वही अपनापन लौटेगा।

8 फरवरी 2027 तक इन राशियों पर मेहरबान रहेंगे शनिदेव, नौकरी-व्यापार में मिलेगा जबरदस्त लाभ
 

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें