फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज का राशिफल: इन 3 राशि वालों का बढ़ेगा मान-सम्मान, नौकरी-व्यापार को लेकर मिलेगी खुशखबरी

Sat, 03 Oct 2026 05:30 AM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Aaj Ka Rashifal 3 October 2026: आज का दिन सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा? आइए जानते हैं मेष से लेकर मीन तक का हाल।
विज्ञापन
1 of 12
Aaj Ka Rashifal - फोटो : अमर उजाला
मेष राशि
मेष राशि वालों के लिए दिन लकी रहेगी। कोई अपना आपसे खास मिलने आ सकता है। कोई अच्छी खबर आपके चेहरे पर मुस्कान ला सकती है। कार्यक्षेत्र में बॉस का सहयोग मिलेगा। आपकी विनम्रता से कई काम आसानी से पूरे हो सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 12
आज का राशिफल - फोटो : Amar Ujala
वृषभ राशि
वृषभ राशि वालों को मनचाहा लाभ आज होगा। आर्थिक मामलों में ईमानदारी और सही निर्णय आपके लिए लाभदायक साबित हो सकते हैं। जीवनसाथी के साथ समय बिताने से मन को सुकून मिलेगा। अनुभवों से सीख लेकर आगे बढ़ने का यह अच्छा समय है।
विज्ञापन

3 of 12
आज का राशिफल - फोटो : Amar Ujala
मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों को बड़ी सफलता आज मिल सकती है। पुरानी गलतियां आप सुधारने में कामयाब रहेंगे। व्यापार की सभी योजनाएं सही निर्णय लेने में मदद करेंगी। नजदीकी लोगों का सहयोग आपको मानसिक राहत देगा।

4 of 12
आज का राशिफल - फोटो : Amar Ujala
कर्क राशि
कर्क राशि वालों के लिए दिन खास रहेगा, क्योंकि लंबे समय से रुका हुआ काम भी पूरा होने की संभावना है। परिवार में किसी सदस्य के विवाह से जुड़ी अड़चन किसी करीबी की मदद से दूर होने के संकेत हैं। 
विज्ञापन

5 of 12
आज का राशिफल - फोटो : Amar Ujala
सिंह राशि
सिंह राशि वालों की किसी बड़ी डील में आखिरी समय पर अड़चन आ सकती है, लेकिन धैर्य बनाए रखने से जल्द रास्ता निकल सकता है। वहीं, पुराने निवेश से आर्थिक लाभ आज होगा।
विज्ञापन

6 of 12
आज का राशिफल - फोटो : Amar Ujala
कन्या राशि
कन्या राशि वालों के लिए दिन खास रहेगा और आर्थिक स्थिति थोड़ी अस्थिर रह सकती है। व्यापार में सही योजना बनाकर आप स्थिति को संभाल लेंगे। आय बढ़ने के साथ परिवार के साथ घूमने का अवसर भी मिल सकता है।
विज्ञापन

7 of 12
आज का राशिफल - फोटो : Amar Ujala
तुला राशि
जीवनसाथी के लिए किया गया छोटा-सा सरप्राइज रिश्ते में फिर से मिठास भर सकता है।  कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत पर वरिष्ठों की नजर रहेगी और आपके काम की सराहना हो सकती है।

8 of 12
आज का राशिफल - फोटो : Amar Ujala
वृश्चिक राशि
किसी पुराने मित्र से अचानक मुलाकात हो सकती है। सेहत को लेकर थोड़ी चिंता हो सकती है, इसलिए परिवार के किसी सदस्य के साथ समय बिताना अच्छा रहेगा।आपके अच्छे व्यवहार की लोग तारीफ कर सकते हैं। 

9 of 12
आज का राशिफल - फोटो : Amar Ujala
धनु राशि
आज किसी भी काम में जल्दबाजी के बजाय धैर्य और समझदारी से आगे बढ़ें। किसी जरूरी काम को पूरा करने की दिशा में उठाया गया कदम सफल हो सकता है। इसके अलावा आज सुख-सुविधाओं और स्वादिष्ट भोजन का आनंद भी लेने का मौका मिल सकता है।

10 of 12
आज का राशिफल - फोटो : Amar Ujala
मकर राशि
मकर राशि वालों के लिए दिन खास रहेगा और पुरानी यादें ताजा होंगी। अपने काम को लेकर आत्मविश्वास भी मजबूत होगा और आप नई ऊर्जा के साथ आगे बढ़ेंगे। किसी पुराने संपर्क से भी फायदा मिल सकता है।

11 of 12
आज का राशिफल - फोटो : Amar Ujala
कुंभ राशि
संपत्ति से जुड़ा कोई अच्छा अवसर सामने आ सकता है। परिस्थितियां धीरे-धीरे आपके पक्ष में आती दिखेंगी और किसी महत्वपूर्ण फैसले में परिवार का सहयोग मिल सकता है। किसी महत्वपूर्ण मामले पर राहत भरी खबर मिल सकती है। 
विज्ञापन

12 of 12
आज का राशिफल - फोटो : Amar Ujala
मीन राशि
किसी से वादा करने से पहले अपनी परिस्थितियों को ध्यान में रखें और सोच-समझकर ही कोई निर्णय लें। किसी व्यक्ति की मीठी बातों में आने से आपको बचना होगा। कामकाज में भी आपका प्रभाव बना रहेगा।
 

षडाष्टक योग: जल्द बनने वाला है बुध-शनि का खास योग, इन 4 राशियों की बढ़ सकती हैं मुश्किलें

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें