फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज का राशिफल: इन 4 राशि के लिए खुशियां लेकर आएगा दिन, मन की इच्छा होगी पूरी

Sat, 26 Sep 2026 06:40 AM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Aaj Ka Rashifal 26 september 2026: आज का दिन सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा? आइए जानते हैं मेष से लेकर मीन तक का हाल।
विज्ञापन
1 of 12
Aaj Ka Rashifal - फोटो : अमर उजाला
मेष राशि
आज दिन आपके लिए नए अवसर लेकर आ सकता है, जो व्यापार को आगे बढ़ाएगा। करियर में मिलने वाला कोई शानदार अवसर भी आज प्राप्त होगा। भविष्य को लेकर आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह आपके लिए बेहद उपयोगी साबित हो सकती है।
विज्ञापन

2 of 12
आज का राशिफल - फोटो : Amar Ujala
वृषभ राशि
नए लोगों से आज मिलकर काम स्थापित करने की योजना बना सकते हैं। किसी नए प्रोडक्ट या योजना पर काम शुरू करने के लिए समय अनुकूल रहेगा। हालांकि, आज खर्चों को लेकर आप पहले से अधिक समझदारी दिखाएंगे।
विज्ञापन

3 of 12
आज का राशिफल - फोटो : Amar Ujala
मिथुन राशि
आज का दिन आपके लिए खास रहेगा, क्योंकि निवेश से जुड़ी कोई अच्छी खबर आपके उत्साह को बढ़ा सकती है। कार्यस्थल पर अपनी निजी बातें साझा करने से बचें। वाहन खरीदने की कामना पूरी होगी।

4 of 12
आज का राशिफल - फोटो : Amar Ujala
कर्क राशि
वाहन चलाते समय विशेष सावधानी रखें। कामकाज में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। विरोधियों की गतिविधियों पर नजर रखना आपके लिए बेहतर रहेगा। निवेश को लेकर आपकी योजनाएं सफल होगी। करियर में नई दिशा मिल सकती है। 
विज्ञापन

5 of 12
आज का राशिफल - फोटो : Amar Ujala
सिंह राशि
सिंह राशि वालों को आज मनचाही सफलता मिलने की अधिक संभावनाएं हैं। परिवार में किसी नए सदस्य के आने की खुशी मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में सहयोगियों के साथ मिलकर काम करने से बेहतर परिणाम मिलेंगे।
विज्ञापन

6 of 12
आज का राशिफल - फोटो : Amar Ujala
कन्या राशि
ऑफिस में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ तालमेल बनाए रखें। मेहनत का उचित परिणाम मिलने से आत्मविश्वास भी बढ़ेगा। नए लोगों से मिलकर बात करेंगे। सामाजिक मेलजोल बढ़ेगा और लोगों के बीच आपका सम्मान भी मजबूत होगा।
विज्ञापन

7 of 12
आज का राशिफल - फोटो : Amar Ujala
तुला राशि
नए अवसर से जुड़ी कोई खबर आपके लिए उत्साहजनक साबित हो सकती है। बढ़ती सुविधाओं के साथ खर्च भी बढ़ सकते हैं। आपको आज किसी बड़ी खुशखबरी की प्राप्ति भी होगी।

8 of 12
आज का राशिफल - फोटो : Amar Ujala
वृश्चिक राशि
मौसम का असर शरीर पर महसूस हो सकता है। आज पके व्यक्तित्व में निखार आएगा और लोग आपकी बातों को महत्व देंगे। परिवार का सहयोग आपको मजबूती देगा। छोटी-सी बात को विवाद बनने से रोकने के लिए संयम और समझदारी से काम लें।

9 of 12
आज का राशिफल - फोटो : Amar Ujala
धनु राशि
धनु राशि वालों को मनचाही सफलता की प्राप्ति होगी। आज लिए गए कुछ फैसले आगे चलकर आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकते हैं। संतान की पढ़ाई से जुड़ी किसी परेशानी को बातचीत और समझदारी से सुलझाने की कोशिश करें।

10 of 12
आज का राशिफल - फोटो : Amar Ujala
मकर राशि
करियर में नई जिम्मेदारी मिलने या नौकरी से जुड़ा कोई अच्छा अवसर सामने आ सकता है। घर के किसी मामले को बातचीत के जरिए सुलझाने से रिश्तों में मधुरता बनी रहेगी। महत्वपूर्ण मामलों में तथ्यों की जांच करना बेहतर रहेगा।

11 of 12
आज का राशिफल - फोटो : Amar Ujala
कुंभ राशि
किसी प्रिय व्यक्ति का साथ आपको संतोष के साथ खुशी भी देगा। साझेदारी में किए गए काम में सकारात्मक परिणाम देखने को मिल सकते हैं। करियर में उन्नति और लाभ की प्राप्ति होती है। दोस्तों के लिए कोई पार्टी का आयोजन आप करेंगे।
विज्ञापन

12 of 12
आज का राशिफल - फोटो : Amar Ujala
मीन राशि
जीवनसाथी की ओर से मिला कोई प्यारा सरप्राइज आपका दिन खास बना सकता है। कामकाज में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं, जिन्हें पूरा करने में आपको सफलता मिलेगी। काम में सकारात्मक परिणाम देखने को मिल सकते हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें