Today Love Horoscope: 26 अगस्त 2026 का आज का लव राशिफल जानें और देखें कि मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए प्यार, रिश्ते, रोमांस और पार्टनर के साथ दिन कैसा रहेगा।
Today Love Horoscope: 26 अगस्त 2026 का दिन प्रेम और रिश्तों के लिहाज से कई राशियों के लिए खास रहने वाला है। आज किसी के रिश्ते में रोमांस और नजदीकियां बढ़ सकती हैं, तो वहीं कुछ लोगों को पार्टनर के साथ चल रही गलतफहमियों को दूर करने का मौका मिलेगा। शादीशुदा जातकों के लिए भी दिन भावनात्मक रूप से महत्वपूर्ण रह सकता है। वहीं सिंगल लोगों की नजर आज अपने क्रश या किसी खास व्यक्ति पर बनी रह सकती है। सितारों की चाल आपके प्रेम जीवन पर क्या असर डालेगी और किस राशि के जातकों को प्यार में मिलेगी खुशखबरी, आइए जानते हैं मेष से मीन तक सभी राशियों का आज का लव राशिफल।
विज्ञापन
2 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope)
आज पार्टनर के साथ पुराने मतभेद दूर करने के लिए किसी रोमांटिक जगह पर घूमने का प्लान बना सकते हैं। वहीं सिंगल जातक अपने क्रश को ऑफिस या काम की जगह पर न देखकर थोड़ा बेचैन हो सकते हैं।
विज्ञापन
3 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope)
आज आपका पार्टनर काफी रोमांटिक और प्यार भरे मूड में रहेगा। दिन को खास बनाने के लिए साथ में खूबसूरत और निजी पलों का आनंद ले सकते हैं। सिंगल लोग अपने क्रश को चोरी-चोरी निहारते नजर आएंगे।
4 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope)
रिलेशनशिप में रहने वाले लोग आज अपने रिश्ते को लेकर परिवार के साथ महत्वपूर्ण बातचीत कर सकते हैं। शादीशुदा लोगों के जीवन में प्रेम और सामंजस्य बना रहेगा। सिंगल जातक क्रश को आकर्षित करने के लिए अपने लुक में बदलाव कर सकते हैं।
विज्ञापन
5 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope)
आज प्रेम जीवन में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। पार्टनर आपकी किसी बात से नाराज हो सकता है, जिससे रिश्ते में रोमांस थोड़ा फीका रहेगा। सिंगल लोगों को अपने क्रश का किसी और से घुल-मिलकर बात करना पसंद नहीं आएगा।
विज्ञापन
6 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope)
पार्टनर का बार-बार शक करना और छोटी-छोटी बातों पर बहस करना रिश्ते में तनाव पैदा कर सकता है। हालांकि, रोमांटिक डिनर डेट से माहौल बेहतर हो सकता है। सिंगल जातक क्रश की प्यारी मुस्कान देखकर फिर से उनकी ओर आकर्षित हो सकते हैं।
विज्ञापन
7 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope)
आज प्रेम के मामले में दिन बेहद खुशनुमा और रोमांटिक रहेगा। पार्टनर के साथ लॉन्ग ड्राइव पर जाकर साथ के खूबसूरत पलों का आनंद ले सकते हैं। सिंगल लोगों की जिंदगी में किसी खास शख्स की दस्तक हो सकती है।
8 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope)
रिलेशनशिप में रहने वाले लोग आज रिश्ते को अगले पड़ाव पर ले जाने को लेकर कोई अहम बातचीत कर सकते हैं। पार्टनर के साथ विदेश यात्रा की योजना भी बन सकती है। सिंगल जातक पुरानी यादों और एक्स के ख्यालों में उलझे रहेंगे।
9 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope)
आज अचानक एक्स से मुलाकात हो सकती है, जिससे पुराने जज्बात फिर जाग सकते हैं। रिश्ते में प्यार और रोमांस की गर्माहट बनी रहेगी। सिंगल जातक परिवार की पसंद से शादी करने के फैसले के लिए तैयार हो सकते हैं।
10 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope)
पार्टनर अपनी फीकी पड़ चुकी लव लाइफ में फिर से उत्साह लाने के लिए अपनी कुछ आदतों को बदलने की कोशिश करेंगे। वहीं सिंगल लोगों को क्रश की शादी की खबर सुनकर निराशा हो सकती है।
11 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope)
आज का दिन प्रेम के लिहाज से काफी सुखद रहेगा। पार्टनर आपके चेहरे पर मुस्कान लाने के लिए कोई खास गिफ्ट दे सकता है। सिंगल जातकों का दिल खुद से अधिक उम्र वाले किसी व्यक्ति पर आ सकता है।
12 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope)
शादीशुदा जातक अपने रिश्ते में नजदीकी और गहराई बढ़ाने के लिए पार्टनर के साथ निजी समय बिताएंगे। वहीं अन्य रिलेशन में रहने वाले लोग साथी के साथ दिल खोलकर खुशियां साझा करेंगे। सिंगल लोगों का एकतरफा प्यार जारी रह सकता है।
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope)
आज पार्टनर आपको खुश करने और प्यार का एहसास कराने में कोई कसर नहीं छोड़ेगा। दोनों साथ में रोमांटिक पलों का भरपूर आनंद ले सकते हैं। सिंगल जातक अपने क्रश के सामने सोशल मीडिया के जरिए प्यार का इजहार कर सकते हैं।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।