फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Rashifal: मिथुन समेत इन 4 राशियों के लिए खास रहेगा दिन, इन राशि वालों को रहना होगा सतर्क

Sun, 02 Aug 2026 08:52 AM IST
ज्योति मेहरा आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली

सार

Rashifal 2 August 2026: ग्रहों की स्थिति कुछ राशियों के लिए प्रगति, धन लाभ और सफलता के संकेत दे सकती है, जबकि कुछ लोगों को धैर्य और सोच-समझकर फैसले लेने की आवश्यकता होगी। आइए जानते हैं कि सभी 12 राशियों के लिए 2 अगस्त का दिन कैसा रहने वाला है। 
विज्ञापन
1 of 13
राशि - फोटो : AI
2 August 2026 Rashifal:  2 अगस्त 2026 का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा सकता है। इस दिन ग्रहों की चाल में बदलाव का प्रभाव सभी राशियों पर देखने को मिलेगा। मंगल ग्रह वृषभ राशि से निकलकर मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे, जिससे साहस, ऊर्जा और निर्णय लेने की क्षमता में वृद्धि हो सकती है। मंगल के इस गोचर से कई लोगों के लिए नए अवसरों के द्वार खुल सकते हैं। वहीं, सावन मास होने के कारण भगवान शिव की आराधना का विशेष महत्व रहेगा। ग्रहों की स्थिति कुछ राशियों के लिए प्रगति, धन लाभ और सफलता के संकेत दे सकती है, जबकि कुछ लोगों को धैर्य और सोच-समझकर फैसले लेने की आवश्यकता होगी। आइए जानते हैं कि सभी 12 राशियों के लिए 2 अगस्त का दिन कैसा रहने वाला है। 
 
विज्ञापन

2 of 13
मेष राशिफल - फोटो : amar ujala
मेष राशि
आज आपका दिन थोड़ा कमजोर रह सकता है। परिवार में छोटे-छोटे मनमुटाव हो सकते हैं, इसलिए समझदारी और धैर्य से काम लें। धन संबंधी मामलों में अजनबियों पर भरोसा करने से बचें। यदि कोई प्रॉपर्टी डील अटकी हुई है, तो उसे फाइनल करने की कोशिश करेंगे, लेकिन माता जी की सेहत पर ध्यान देना आवश्यक रहेगा। आज आप अपनी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों को पूरा करने में समय बिताएंगे।

Mesh Rashifal August 2026: माह के आखिर में मेष राशि वालों के रिश्तों में हो सकता है तनाव, पढ़ें मासिक राशिफल
विज्ञापन

3 of 13
वृषभ राशि - फोटो : amar ujala
वृषभ राशि
आज का दिन धन के मामले में अनुकूल रहेगा। किसी उम्मीद के काम में आपको सफलता और धन लाभ दोनों मिल सकते हैं। संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी और रिश्तों में मधुरता बनी रहेगी। कानूनी मामलों में लापरवाही न करें, नहीं तो बाद में मुश्किलें बढ़ सकती हैं। बिजनेस में उठापटक के बावजूद आपको लाभ प्राप्त होगा और परिवार में किसी सदस्य के विवाह प्रस्ताव से माहौल खुशनुमा रहेगा।

Vrishabha Rashifal August 2026: वृषभ राशि के जातकों के करियर के लिए खास रहेगा महीना, पढ़ें मासिक राशिफल

4 of 13
राशि - फोटो : AI
मिथुन राशि
आज का दिन मिश्रित अनुभवों से भरा रहेगा। लोगों की पहचान करना जरूरी होगा, क्योंकि कुछ दोस्त आपकी राह में रोड़ा अटका सकते हैं। विपरीत परिस्थितियों में धैर्य बनाए रखें और भरोसा सोच-समझकर करें। एक साथ कई काम संभालने होंगे। किसी सामाजिक या राजनीतिक आयोजन में भाग लेने का अवसर मिलेगा, जो आपकी प्रतिष्ठा बढ़ाएगा।

Mithun Rashifal August 2026: मिथुन राशि वालों को माह के बीच में मिल सकता है शुभ समाचार, पढ़ें मासिक राशिफल
विज्ञापन

5 of 13
राशि - फोटो : AI
कर्क राशि
आज का दिन अप्रत्याशित लाभ और नई संभावनाएं लेकर आएगा। निर्णय लेने की आपकी क्षमता मजबूत रहेगी। कार्यक्षेत्र में किसी से बेवजह विवाद न करें, नहीं तो बॉस से डांट पड़ सकती है। बिजनेस में रुकी योजनाएं लाभदायक साबित होंगी। विद्यार्थी पूरी मेहनत से परीक्षा की तैयारी करेंगे और सफलता प्राप्त करेंगे। पारिवारिक जीवन में तालमेल बनाकर चलना लाभकारी रहेगा।

Kark Rashifal August 2026: कर्क राशि वालों को अधिक प्रयास और लगन से करना होगा काम, पढ़ें अगस्त का मासिक राशिफल
विज्ञापन

6 of 13
राशि - फोटो : AI
सिंह राशि
आज नए संपर्क और अवसर आपके लिए लाभ लेकर आएंगे। भाग-दौड़ और जल्दबाजी से बचें, नहीं तो मुश्किलें बढ़ सकती हैं। जीवनसाथी के साथ तालमेल बनाए रखने से रिश्तों में स्थिरता आएगी। भाई-बहनों का सहयोग कम रहेगा, लेकिन आप नए काम की शुरुआत कर सकते हैं। राजनीतिक या सामाजिक आयोजनों में भाग लेने का अवसर मिलेगा। कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारियां मिलने से आपकी स्थिति मजबूत होगी।

Singh Rashifal August 2026: सिंह राशि वालों के लिए खुलेंगे नए अवसरों के द्वार, पढ़ें मासिक राशिफल
विज्ञापन

7 of 13
राशि - फोटो : AI
कन्या राशि
आज का दिन थोड़े चुनौतीपूर्ण हो सकता है। अधूरे कामों को समय से पूरा करने का प्रयास करेंगे। बॉस के साथ मतभेद होने की संभावना है और पुराने निर्णय को लेकर पछतावा हो सकता है। दांत या स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं के लिए डॉक्टर से परामर्श लाभकारी रहेगा। बिजनेस में पार्टनरशिप की डील फाइनल करने का अवसर मिलेगा।

Kanya Rashifal August 2026: कन्या राशि के जातकों के खर्चों में होगी वृद्धि, पढ़ें मासिक राशिफल

8 of 13
राशि - फोटो : AI
तुला राशि
आज आलस्य को दूर करके आगे बढ़ना आवश्यक है। परोपकार के कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। मनोकामना पूरी होने से खुशी का अनुभव होगा। किसी बात को लेकर पिताजी नाराज हो सकते हैं। विवाह संबंधी बाधाएं दूर हो सकती हैं। पुराने अनुभवों से सबक लें और कर्ज को समय पर चुकाने की पूरी कोशिश करें।

Tula Rashifal August 2026: तुला राशि के जातकों के लिए शुभ और लाभदायक रहेगा महीना, पढ़ें मासिक राशिफल

9 of 13
राशि - फोटो : AI
वृश्चिक राशि
आज का दिन नुकसान और सतर्कता का संकेत देता है। जीवनसाथी से बातचीत में सावधानी रखें। वाद-विवाद और समय पर काम न होने से नुकसान हो सकता है। रहन-सहन में सुधार की कोशिश करेंगे। मित्रों के साथ पार्टी या आयोजन की योजना बनेगी। वाहन चलाते समय सावधानी आवश्यक है।

Vrishchik Rashifal August 2026: वृश्चिक राशि वालों का बढ़ेगा मान-सम्मान, पढ़ें मासिक राशिफल

10 of 13
राशि - फोटो : AI
धनु राशि
आज का दिन मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। लेन-देन से जुड़ी समस्याएं हल होंगी। कार्यक्षेत्र में जूनियर्स की मदद लेनी पड़ सकती है। खोई हुई प्रिय वस्तु मिलने की संभावना है। प्रेम जीवन में साथी की बातों पर ध्यान दें और निवेश करते समय सतर्क रहें। मेहनत का फल निश्चित रूप से मिलेगा।

Dhanu Rashifal August 2026: धनु राशि वालों के लिए चुनौतियों और नए अनुभव से भरा रहेगा महीना, पढ़ें मासिक राशिफल

11 of 13
राशि - फोटो : AI
मकर राशि
आज बुद्धि और विवेक से निर्णय लेने का दिन है। खर्च और बचत दोनों पर ध्यान देना आवश्यक है। परोपकार के कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। घर में मेहमान का आगमन हो सकता है। जीवनसाथी से चल रहे वाद-विवाद को सुलझाने का प्रयास सफल रहेगा। संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी। विदेश से व्यापार करने वालों को खुशखबरी मिल सकती है।

Makar Rashifal August 2026: मकर राशि के जातकों के लिए शुभ रहेगा अगस्त का महीना, पढ़ें मासिक राशिफल

12 of 13
राशि - फोटो : AI
कुंभ राशि
आज दिन की शुरुआत थोड़ी कमजोर रहेगी। काम में मुश्किलें आ सकती हैं, इसलिए बिना सोचे-समझे कोई कदम न उठाएं। आर्थिक स्थिति को सुधारने के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाने का समय है। बाहर जाने या यात्रा की योजना बन सकती है। कार्यक्षेत्र में धोखा मिलने की संभावना को नजरअंदाज न करें।

Kumbh Rashifal August 2026: कुंभ राशि वालों को करना होगा धन, समय और ऊर्जा का सही प्रबंधन, पढ़ें मासिक राशिफल
विज्ञापन

13 of 13
राशि - फोटो : AI
मीन राशि
आज का दिन सोच-समझकर काम करने का है। सेहत पर ध्यान दें और परिवार में पैतृक संपत्ति के वाद-विवाद सुलझ सकते हैं। परिवार के किसी सदस्य से किए वादे को समय पर पूरा करें। राजनीति में कार्यरत लोगों को बड़े नेताओं से मिलने का अवसर मिलेगा, जिससे आपकी छवि निखरेगी। घर में पूजा-पाठ का आयोजन भी होने की संभावना है।

Meen Rashifal August 2026: मीन राशि के जातकों के लिए सकारात्मक रहेगा अगस्त का महीना, पढ़ें मासिक राशिफल
Navpancham Yog: कल मंगल-राहु के बीच बनेगा नवपंचम योग, इन 4 राशियों को होंगे बड़े लाभ

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें