Weekly Horoscope (3 August to 9 August 2026): अगस्त का पहला सप्ताह कुछ राशियों के लिए लाभ और सफलता के संकेत दे रहे है। वहीं कुछ राशियों के लिए यह समय चुनौतियों भरा भी हो सकता है। ऐसे में आइए जानते हैं अगस्त 2026 का पहला सप्ताह सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहने वाला है।
Weekly Horoscope (3 August to 9 August 2026): अगस्त का पहला सप्ताह ज्योतिषीय दृष्टि से खास रहने वाला है, क्योंकि इस दौरान कई महत्वपूर्ण ग्रह परिवर्तन हो रहे हैं। शुक्र और मंगल दोनों ही अपनी राशि बदलेंगे, जिसका असर सभी 12 राशियों पर अलग-अलग तरीके से दिखाई देगा। साथ ही, इसी सप्ताह सावन का पहला सोमवार भी पड़ रहा है, जिससे इस समय का धार्मिक महत्व और अधिक बढ़ जाता है। ग्रहों की यह बदलती स्थिति कुछ लोगों के लिए प्रगति और नए अवसर लेकर आ सकती है, वहीं कुछ जातकों को अपने कामों में संयम और धैर्य बनाए रखने की जरूरत होगी। आइए जानते हैं इस सप्ताह सभी राशियों का राशिफल।
विज्ञापन
2 of 13
weekly rashifal
- फोटो : amar ujala
मेष राशि: मेष अग्नि तत्व की राशि है और इसके स्वामी मंगल ग्रह हैं। यह राशि साहस, ऊर्जा और आत्मविश्वास का प्रतीक मानी जाती है। इस राशि के लोग चुनौतियों से घबराने के बजाय उनका डटकर सामना करते हैं और अपने लक्ष्य को हासिल करने के लिए निरंतर प्रयासरत रहते हैं।
साप्ताहिक राशिफल:
अगस्त के पहले सप्ताह में मेष राशि के जातकों के लिए समय मिला-जुला रह सकता है। करियर और कारोबार के सिलसिले में आपको अधिक भागदौड़ करनी पड़ सकती है और छोटे कार्यों को पूरा करने के लिए भी अतिरिक्त मेहनत करनी होगी। सप्ताह की शुरुआत में संतान से जुड़ी कोई चिंता आपको मानसिक रूप से परेशान कर सकती है। कार्यक्षेत्र में विरोधियों की सक्रियता बढ़ सकती है, इसलिए सतर्क रहना जरूरी होगा। पार्टनरशिप में काम करने वाले लोग लेन-देन और निर्णयों में विशेष सावधानी बरतें।
सप्ताह के पहले हिस्से में जहां कामकाज को लेकर चुनौतियां रहेंगी, वहीं दूसरे हिस्से में स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां सामने आ सकती हैं। मौसम से जुड़ी बीमारियों और खानपान की अनियमितता से बचें, अन्यथा पेट से जुड़ी समस्या हो सकती है। सप्ताह के अंत में किसी भी निवेश से पहले अनुभवी लोगों की सलाह लेना फायदेमंद रहेगा। प्रेम संबंधों में थोड़ी दूरी या गलतफहमी की स्थिति बन सकती है, इसलिए बातचीत में संयम रखें।
उपाय: प्रतिदिन शिवलिंग पर बेलपत्र या शमीपत्र अर्पित करें और शिव महिम्न स्तोत्र का पाठ करें।
विज्ञापन
3 of 13
weekly rashifal
- फोटो : amar ujala
वृषभ राशि: वृषभ पृथ्वी तत्व की राशि है और इसके स्वामी शुक्र ग्रह हैं। यह राशि स्थिरता, सुख-सुविधा और सौंदर्य का प्रतीक मानी जाती है। इस राशि के लोग धैर्यवान, व्यवहारिक और जीवन में संतुलन बनाए रखने वाले होते हैं।
साप्ताहिक राशिफल:
वृषभ राशि के लिए यह सप्ताह शुभ संकेत लेकर आ रहा है। करियर और कारोबार में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं। आपको आगे बढ़ने के अच्छे अवसर मिलेंगे और किसी करीबी व्यक्ति का सहयोग आपके लिए लाभकारी साबित होगा। सप्ताह की शुरुआत में वाहन, भूमि या संपत्ति से जुड़े मामलों में सफलता मिलने के योग हैं। पैतृक संपत्ति से संबंधित अड़चनें भी दूर हो सकती हैं।
विद्यार्थियों के लिए यह समय काफी अनुकूल रहेगा। मेहनत का पूरा फल मिलेगा और परीक्षा या प्रतियोगिता में अच्छे परिणाम प्राप्त हो सकते हैं। सप्ताह के दूसरे हिस्से में राजनीति और सामाजिक कार्यों से जुड़े लोगों को सम्मान और सराहना मिल सकती है। करियर में पद और प्रतिष्ठा बढ़ने के संकेत हैं। वैवाहिक जीवन भी सुखद रहेगा। परिवार, विशेषकर पिता का सहयोग आपके लिए सहायक रहेगा।
उपाय: प्रतिदिन स्फटिक के शिवलिंग की पूजा करें और शिव चालीसा का पाठ करें।
4 of 13
weekly rashifal
- फोटो : amar ujala
मिथुन राशि: मिथुन वायु तत्व की राशि है और इसके स्वामी बुध ग्रह हैं। यह राशि बुद्धिमत्ता, संवाद कौशल और चंचल स्वभाव का प्रतीक मानी जाती है। इस राशि के लोग तेजी से निर्णय लेने और नई चीजें सीखने में माहिर होते हैं।
साप्ताहिक राशिफल:
मिथुन राशि के लिए यह सप्ताह भाग्यशाली साबित हो सकता है। लंबे समय से नौकरी या व्यवसाय के अवसर तलाश रहे लोगों को मनचाही सफलता मिल सकती है। जो लोग पहले से कार्यरत हैं, उन्हें बेहतर ऑफर मिलने की संभावना है। हालांकि इस दौरान किसी भी निर्णय को सोच-समझकर लेना जरूरी होगा। घर में सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी, जिससे परिवार का माहौल खुशनुमा रहेगा। सप्ताह के मध्य में कला, संगीत और रचनात्मक क्षेत्र से जुड़े लोगों को विशेष उपलब्धि मिल सकती है।
कारोबार के लिए भी यह समय अनुकूल है। सप्ताह के अंत में काम के सिलसिले में की गई यात्राएं लाभदायक रहेंगी और प्रभावशाली लोगों से संपर्क बन सकता है, जो भविष्य में आपके लिए फायदेमंद साबित होगा। रुका हुआ धन मिलने की संभावना है और किसी बड़ी डील के बाद आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि हो सकती है। परिवार और मित्रों के साथ समय बिताने के अवसर मिलेंगे। अचानक घूमने-फिरने या पार्टी का प्लान बन सकता है, जिससे मन प्रसन्न रहेगा।
उपाय: प्रतिदिन भगवान गणेश की विधिपूर्वक पूजा करें और गणेश चालीसा का पाठ करें।
विज्ञापन
5 of 13
weekly rashifal
- फोटो : amar ujala
कर्क राशि: कर्क जल तत्व की राशि है और इसके स्वामी चंद्रमा हैं। यह राशि संवेदनशीलता, भावनात्मक गहराई और परिवार के प्रति लगाव का प्रतीक मानी जाती है। इस राशि के लोग रिश्तों को महत्व देते हैं और अपने प्रियजनों के लिए समर्पित रहते हैं।
साप्ताहिक राशिफल:
इस सप्ताह कर्क राशि के जातकों को मिले-जुले परिणाम देखने को मिल सकते हैं। सप्ताह की शुरुआत में आपके कई काम समय पर और आपकी इच्छा के अनुसार पूरे होंगे, जिससे आत्मविश्वास बढ़ेगा। हालांकि सप्ताह के मध्य में करियर और कारोबार से जुड़े कुछ उतार-चढ़ाव सामने आ सकते हैं। ऐसे में किसी भी काम में लापरवाही या आलस्य से बचना जरूरी होगा।
सप्ताह के अंत तक कुछ कामों में देरी होने से मन में असंतोष रह सकता है। साथ ही, अपेक्षित सहयोग समय पर न मिलने के कारण भी निराशा महसूस हो सकती है। भाई-बहनों के साथ किसी बात को लेकर मतभेद हो सकते हैं, इसलिए रिश्तों में संतुलन बनाए रखना जरूरी है। प्रेम संबंधों में सावधानी और समझदारी से आगे बढ़ें, वहीं परिवार के साथ बेहतर तालमेल के लिए संयमित व्यवहार अपनाएं।
उपाय: प्रतिदिन शिवलिंग पर दूध और जल अर्पित करें तथा रुद्राष्टक का पाठ करें।
विज्ञापन
6 of 13
weekly rashifal
- फोटो : amar ujala
सिंह राशि
सिंह अग्नि तत्व की राशि है और इसके स्वामी सूर्य देव हैं। यह राशि नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास और प्रभावशाली व्यक्तित्व का प्रतीक मानी जाती है। इस राशि के लोग स्वाभिमानी होते हैं और हर कार्य में आगे रहने की इच्छा रखते हैं।
साप्ताहिक राशिफल:
इस सप्ताह सिंह राशि के जातकों को हर कदम सोच-समझकर उठाने की जरूरत होगी। किसी भी प्रकार की लापरवाही आपके लिए परेशानी खड़ी कर सकती है। अति आत्मविश्वास या अहंकार से बचें और दूसरों के साथ व्यवहार करते समय विनम्रता बनाए रखें। छोटी-छोटी बातों में गलत शब्दों का प्रयोग आपके रिश्तों में दूरी ला सकता है।
सप्ताह के मध्य में कोई पारिवारिक समस्या अचानक सामने आ सकती है, जिससे मानसिक तनाव बढ़ सकता है। घर के किसी बुजुर्ग की सेहत भी चिंता का कारण बन सकती है। सप्ताह के अंत तक कार्यक्षेत्र में कुछ अप्रत्याशित बदलाव देखने को मिल सकते हैं, जो आपके लिए चुनौतीपूर्ण साबित हो सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों पर काम का दबाव बढ़ सकता है, जिससे उन्हें अधिक मेहनत करनी पड़ेगी।
उपाय: प्रतिदिन तांबे के पात्र में जल भरकर सूर्य देव को अर्घ्य दें और सूर्याष्टक का पाठ करें।
विज्ञापन
7 of 13
weekly rashifal
- फोटो : amar ujala
कन्या राशि: कन्या पृथ्वी तत्व की राशि है और इसके स्वामी बुध ग्रह हैं। यह राशि बुद्धिमत्ता, विश्लेषण क्षमता और व्यवस्थित जीवनशैली का प्रतीक मानी जाती है। इस राशि के लोग हर काम को योजना बनाकर करने में विश्वास रखते हैं।
साप्ताहिक राशिफल:
कन्या राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिला-जुला रहने वाला है। सप्ताह की शुरुआत में कामकाज से जुड़ी कुछ परेशानियां सामने आ सकती हैं, लेकिन धीरे-धीरे स्थितियां बेहतर होती जाएंगी। ऐसे में घबराने के बजाय धैर्य और समझदारी से समस्याओं का समाधान निकालना जरूरी होगा।
आर्थिक मामलों में निवेश करते समय विशेष सावधानी बरतें। जमीन या संपत्ति से जुड़े मामलों में जल्दबाजी करने से बचें और कागजी प्रक्रिया को ध्यानपूर्वक पूरा करें। सप्ताह के दूसरे हिस्से में आप सामाजिक और धार्मिक गतिविधियों में अधिक समय बिता सकते हैं, जिससे मानसिक शांति मिलेगी। प्रेम संबंधों में दिखावे से बचें और सरलता बनाए रखें। वैवाहिक जीवन में छोटी-मोटी नोकझोंक के बावजूद सामान्य स्थिति बनी रहेगी।
उपाय: प्रतिदिन देवी दुर्गा को लाल फूल अर्पित कर पूजा करें और बुधवार के दिन जरूरतमंदों को हरे वस्त्र व धन का दान करें।
8 of 13
weekly rashifal
- फोटो : amar ujala
तुला राशि: तुला राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह बेहद अनुकूल और उपलब्धियों से भरा रहने वाला है। इस दौरान आपके द्वारा बनाई गई योजनाएं समय पर और आपकी अपेक्षाओं के अनुसार पूरी होती नजर आएंगी। किस्मत का पूरा साथ मिलने से हर कार्य में सकारात्मक परिणाम प्राप्त होंगे। नौकरीपेशा लोगों को कार्यस्थल पर वरिष्ठ और सहकर्मियों दोनों का भरपूर सहयोग मिलेगा, जिससे काम सुचारु रूप से आगे बढ़ेंगे।
आर्थिक दृष्टि से भी यह सप्ताह लाभकारी रहेगा। पहले किए गए प्रयास अब फल देने लगेंगे और कहीं अटका हुआ धन अचानक वापस मिल सकता है। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को मनचाही सफलता या कोई शुभ सूचना मिल सकती है। सप्ताह के मध्य में घर में धार्मिक या शुभ आयोजन हो सकते हैं, जिससे पारिवारिक वातावरण आनंदमय रहेगा। परिवार के साथ सुखद समय बिताने के अवसर मिलेंगे।
वैवाहिक जीवन में प्रेम और सामंजस्य बना रहेगा तथा ससुराल पक्ष से भी सहयोग और स्नेह प्राप्त होगा। जमीन-जायदाद से जुड़े मामलों में सफलता मिलने के योग हैं। सप्ताह के अंतिम दिनों में पारिवारिक जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं, जिन्हें आप अच्छी तरह निभाने में सफल रहेंगे।
उपाय: प्रतिदिन स्फटिक शिवलिंग की विधिपूर्वक पूजा करें और शिव चालीसा का पाठ करें।
9 of 13
weekly rashifal
- फोटो : amar ujala
वृश्चिक राशि: वृश्चिक राशि के लोगों के लिए यह सप्ताह सामान्य फल देने वाला रहेगा। इस दौरान हर कार्य को सोच-समझकर और सावधानी के साथ करने की आवश्यकता होगी। सप्ताह की शुरुआत में खर्चों में वृद्धि हो सकती है, जिससे आपका बजट प्रभावित हो सकता है। परिवार में किसी सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर चिंता बनी रह सकती है।
जो लोग नौकरी या रोजगार की तलाश में हैं, उन्हें अभी थोड़ा और धैर्य रखने की जरूरत है। वहीं नौकरी कर रहे लोग यदि पदोन्नति या सम्मान की उम्मीद कर रहे हैं, तो उन्हें अभी और मेहनत जारी रखनी होगी। इस सप्ताह आपके कार्यों में थोड़ी बाधाएं आ सकती हैं और सफलता प्रयासों के बाद ही मिलेगी।
सरकारी या प्रशासनिक कार्यों में देरी हो सकती है। प्रेम संबंधों में भी कुछ गलतफहमियां या दूरी आ सकती है। संतान से जुड़ी कोई चिंता मन को परेशान कर सकती है। स्वास्थ्य को लेकर विशेष सतर्क रहने की आवश्यकता है, इसलिए खानपान और दिनचर्या संतुलित रखें।
उपाय: प्रतिदिन हनुमान जी की पूजा करें और बजरंग बाण का पाठ करें।
10 of 13
weekly rashifal
- फोटो : amar ujala
धनु राशि: धनु राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा। कार्यक्षेत्र में सहयोगियों के साथ तालमेल बनाए रखना बेहद जरूरी होगा। विरोधियों से सतर्क रहें और अपने काम को खुद ही पूरा करने का प्रयास करें। सप्ताह की शुरुआत में शत्रु पक्ष से कुछ परेशानियां आ सकती हैं और सफलता पाने के लिए संघर्ष करना पड़ सकता है।
सप्ताह के मध्य में स्वास्थ्य कमजोर रह सकता है। पुरानी बीमारी उभर सकती है या मौसमी रोग परेशान कर सकते हैं, इसलिए सावधानी बरतें। सप्ताह के अंतिम दिनों में पैतृक संपत्ति से जुड़े विवाद या पारिवारिक मतभेद आपको मानसिक रूप से परेशान कर सकते हैं। भाई-बहनों का सहयोग अपेक्षा के अनुसार नहीं मिलेगा, जिससे मन खिन्न रह सकता है।
इस सप्ताह आपको अपने भावनाओं पर नियंत्रण रखने की जरूरत है। वाहन चलाते समय विशेष सावधानी बरतें, क्योंकि चोट लगने की संभावना है। व्यापार से जुड़े लोगों को अपने दस्तावेज समय पर पूरे करने चाहिए, अन्यथा अनावश्यक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई से भटक सकता है, इसलिए एकाग्रता बनाए रखना जरूरी है।
उपाय: प्रतिदिन भगवान विष्णु की पूजा करें, केसर का तिलक लगाएं और विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।
11 of 13
weekly rashifal
- फोटो : amar ujala
मकर राशि: मकर राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह करियर और व्यापार के लिहाज से बेहद शुभ संकेत लेकर आया है। इस दौरान किस्मत आपका पूरा साथ देगी और आपके योजनाबद्ध कार्य समय पर सफलतापूर्वक पूरे होंगे। सप्ताह की शुरुआत विशेष रूप से अनुकूल रहेगी, खासकर सरकारी या प्रशासनिक कार्यों में आपको सफलता मिल सकती है। कठिन से कठिन कार्य भी आप सहजता से पूरा करने में सक्षम रहेंगे।
घर और कार्यक्षेत्र दोनों जगह आपको सहयोग और समर्थन प्राप्त होगा। यदि आप साझेदारी में व्यवसाय कर रहे हैं, तो इस सप्ताह लाभ के अच्छे अवसर बन सकते हैं। व्यापार से जुड़ी यात्राएं फायदेमंद और सुखद अनुभव देने वाली होंगी। सप्ताह के अंत तक किसी महत्वपूर्ण व्यापारिक समझौते को अंतिम रूप दे सकते हैं।
यदि किसी करीबी के साथ संबंधों में पहले से तनाव था, तो इस सप्ताह बातचीत के माध्यम से उसे सुधारने का अवसर मिलेगा। प्रेम जीवन में आ रही बाधाएं दूर होंगी और आप अपने साथी के साथ खुशनुमा पल बिताएंगे। परिवार में धार्मिक माहौल बना रहेगा, विशेषकर महिलाओं का समय पूजा-पाठ में अधिक व्यतीत हो सकता है। घर के बुजुर्गों का स्नेह और आशीर्वाद आपके लिए संबल बना रहेगा।
उपाय: प्रतिदिन पारद शिवलिंग की पूजा करें और शिव चालीसा का पाठ करें।
12 of 13
weekly rashifal
- फोटो : amar ujala
कुंभ राशि: कुंभ राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिश्रित परिणाम देने वाला हो सकता है। सप्ताह की शुरुआत में अचानक कुछ चुनौतियां सामने आ सकती हैं, जिनके समाधान के लिए आपको अधिक प्रयास और भागदौड़ करनी पड़ सकती है। घरेलू और कार्यस्थल दोनों ही जगह की समस्याएं मन को विचलित कर सकती हैं।
इस दौरान कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों के साथ सामंजस्य बनाए रखना आवश्यक होगा। जल्दबाजी में निर्णय लेने से बचें और महत्वपूर्ण मामलों में अनुभवी लोगों की सलाह लेना बेहतर रहेगा, खासकर नौकरी या निवेश से जुड़े मामलों में। आर्थिक स्थिति को संतुलित रखने के लिए सतर्कता बरतना जरूरी है। नियमों की अनदेखी करने से बचें, अन्यथा आर्थिक और प्रतिष्ठा दोनों पर असर पड़ सकता है।
सप्ताह के दूसरे हिस्से में किसी जरूरी कार्य के लिए बड़ा खर्च करना पड़ सकता है। स्वास्थ्य और रिश्तों के लिहाज से यह समय थोड़ा चुनौतीपूर्ण रह सकता है। बातचीत में संयम रखें, क्योंकि आपकी बातों को गलत तरीके से लिया जा सकता है। प्रेम और वैवाहिक जीवन में अनावश्यक बहस से बचना ही समझदारी होगी। सकारात्मक दृष्टिकोण बनाए रखें।
उपाय: प्रतिदिन हनुमान जी की पूजा करें और हनुमान चालीसा का सात बार पाठ करें।
मीन राशि: मीन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह सामान्य रहने वाला है। इस दौरान आप अपने करियर और व्यापार में अपेक्षित प्रगति न होने के कारण थोड़ी असंतुष्टि महसूस कर सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों को कार्यस्थल पर उपेक्षा का अनुभव हो सकता है, जिससे मन थोड़ा उदास रह सकता है। हालांकि आपके शुभचिंतक आपका साथ देंगे, लेकिन परिणाम आपकी उम्मीदों के अनुसार नहीं मिल पाएंगे।
सप्ताह की शुरुआत में यात्रा के योग बन सकते हैं, चाहे वह छोटी हो या लंबी दूरी की। यात्रा के दौरान अपने स्वास्थ्य और सामान की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखें। भूमि, भवन या अन्य किसी विवाद को कानूनी रास्ते पर ले जाने की बजाय आपसी बातचीत से सुलझाना अधिक लाभकारी रहेगा।
सप्ताह के मध्य में छोटे भाई-बहनों से जुड़ी कोई चिंता मन को परेशान कर सकती है। इस दौरान दूसरों के साथ बातचीत करते समय संयम रखें, क्योंकि छोटी सी बात भी विवाद का रूप ले सकती है और आपकी प्रतिष्ठा प्रभावित हो सकती है। अपने विरोधियों के सामने अपनी कमजोरियों को उजागर न होने दें, वरना वे उसका फायदा उठा सकते हैं। प्रेम संबंधों में भी सोच-समझकर आगे बढ़ना बेहतर रहेगा।
उपाय: प्रतिदिन भगवान विष्णु की पूजा करें और नारायण कवच का पाठ करें।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।