फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज का राशिफल: आज इन चार राशि वालों को होगा मनचाहा लाभ, पढ़ें मेष से मीन तक सभी का हाल

Sat, 19 Sep 2026 05:06 AM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Aaj Ka Rashifal 19 september 2026: आज का दिन सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा? आइए जानते हैं मेष से लेकर मीन तक का हाल।
विज्ञापन
1 of 12
Aaj Ka Rashifal - फोटो : अमर उजाला
मेष राशि
मेष राशि वालों को कोई बड़ी खबर सुनने को मिल सकती है। किसी जरूरी काम को पूरा करने की दिशा में उठाया गया कदम सफल हो सकता है। जमीन-जायदाद से जुड़ा कोई पुराना मामला सुलझने की संभावना है। किसी यात्रा के लिए आज दोस्तों के साथ योजना बना सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 12
आज का राशिफल - फोटो : Amar Ujala
वृषभ राशि
आज आपके जीवन में कोई सुखद बदलाव देखने को मिल सकता है। नौकरी को लेकर कोई बड़ा ऑफर आज प्राप्त होगा। ऑफिस में आपके काम की प्रशंसा होगी और जूनियर आपसे सीखने की कोशिश करेंगे। धन लाभ के लिए प्रयास सफल होंगे।
विज्ञापन

3 of 12
आज का राशिफल - फोटो : Amar Ujala
मिथुन राशि
आज आत्मविश्वास आपकी सबसे बड़ी ताकत बनेगा। घर और बाहर सम्मान प्राप्त होगा। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को कोई अच्छी खबर मिल सकती है। काम में सफलता मिलने से आत्मविश्वास बढ़ेगा। वहीं, किसी व्यक्ति की मीठी बातों में आने से आपको बचना होगा।

4 of 12
आज का राशिफल - फोटो : Amar Ujala
कर्क राशि
कर्क राशि वालों के लिए दिन सामान्य रहेगा। मन के बड़े फैसले भावनाओं में बहकर लेने से बचें और घर के अनुभवी लोगों की सलाह जरूर लें। तकनीकी क्षेत्र से जुड़े लोगों को कोई अच्छा अवसर मिल सकता है। लेकिन किसी नए निवेश से पहले पूरी जांच-पड़ताल करना जरूरी है।
विज्ञापन

5 of 12
आज का राशिफल - फोटो : Amar Ujala
सिंह राशि
बढ़ते खर्च आपके बजट को थोड़ा हिला सकते हैं, इसलिए पैसों को लेकर संतुलन बनाए रखें। नई नौकरी के अवसर मिलते दिख रहे हैं। निजी काम में भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा। आपके अच्छे व्यवहार की लोग तारीफ कर सकते हैं। 
विज्ञापन

6 of 12
आज का राशिफल - फोटो : Amar Ujala
कन्या राशि
कन्या राशि वालों को सफलता मिलेगी। जल्दबाजी या बिना योजना के खरीदारी आर्थिक संतुलन बिगाड़ सकती है। उपहार देने से रिश्तों में प्रेम और मिठास बढ़ेगी। आपकी मेहनत का उचित परिणाम मिलने की संभावना है। 
विज्ञापन

7 of 12
आज का राशिफल - फोटो : Amar Ujala
तुला राशि
स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और किसी नए काम की शुरुआत करना भी शुभ परिणाम दे सकता है। शिक्षा के क्षेत्र में काम करने वालों को किसी कॉलेज से नौकरी या शिक्षण से जुड़ा प्रस्ताव मिल सकता है। परिवार का माहौल शांत रखने की कोशिश करें और महत्वपूर्ण फैसले सोच-समझकर लें।

8 of 12
आज का राशिफल - फोटो : Amar Ujala
वृश्चिक राशि
आपके लिए दिन खास हो सकता है। आपका आकर्षक व्यक्तित्व लोगों को प्रभावित करेगा और आपका सामाजिक दायरा भी बढ़ेगा। पदोन्नति का अवसर मिल सकता है। आज बढ़ते खर्चों पर नजर रखना जरूरी होगा, वरना बजट बिगड़ सकता है।

9 of 12
आज का राशिफल - फोटो : Amar Ujala
धनु राशि
धनु राशि के लोग धार्मिक कार्य का हिस्सा बन सकते हैं। मन में अधिक कमाई के नए विचार आएंगे। हालांकि, आज हर बात तुरंत कह देना जरूरी नहीं है। सही समय का इंतजार करके अपनी बात रखना आपके हित में रहेगा।
 

10 of 12
आज का राशिफल - फोटो : Amar Ujala
मकर राशि
लोग आपके व्यवहार और काम से प्रसन्न रहेंगे। किसी पुरानी उलझन का समाधान मिलने से मन हल्का होगा। पर्यटन या यात्रा से जुड़े काम करने वालों को लाभ मिल सकता है।

11 of 12
आज का राशिफल - फोटो : Amar Ujala
कुंभ राशि
अनुभवी लोगों की सलाह आपके लिए बेहद उपयोगी साबित होगी। छात्रों का पढ़ाई में मन लगेगा और घर से दूर रहकर पढ़ाई करने वालों को बड़ी सफलता मिलने की संभावना है।
विज्ञापन

12 of 12
आज का राशिफल - फोटो : Amar Ujala
मीन राशि
आज किसी जरूरतमंद की मदद करने का मौका मिलेगा। खुद को बेवजह के कामों में उलझाने से बचें, वरना जरूरी कामों के लिए समय कम पड़ सकता है। आय में वृद्धि के योग बनेंगे।

शनि की राशि में पहुंचकर चंद्रमा मचाएंगे धमाल, इन राशियों को मिलेगी सफलता और शुरू होंगे अच्छे दिन

 
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें