फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Rashifal 19 August: इन 5 राशि वालों के लिए लकी रहेगा दिन, बनेंगे सभी अटके काम

Wed, 19 Aug 2026 08:14 AM IST
मेघा कुमारी आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली

सार

Rashifal 19 August: जानिए मेष, कर्क, सिंह, कन्या, कुंभ और मकर राशि वालों के लिए आज का दिन कैसा रहेगा।
विज्ञापन
1 of 13
Rashifal 19 August - फोटो : अमर उजाला
Rashifal 19 August: आज का दिन प्रेम, धन और निवेश के मामलों में आपके लिए क्या खास लेकर आया है? जानें किन राशि वालों को आज मिलेगा लाभ, किसे करना पड़ सकता है चुनौतियों का सामना। पढ़ें सभी 12 राशियों का आज का राशिफल।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 13
आज का राशिफल - फोटो : Amar Ujala
मेष राशि
आज साझेदारी के कामों में आपकी समझदारी और मेहनत रंग लाएगी। अपनी जिम्मेदारियां समय पर पूरी करके आप लोगों का भरोसा जीतने में सफल रहेंगे। हालांकि किसी मुद्दे पर बहस की स्थिति बन सकती है, इसलिए बातचीत में शब्दों का खास ध्यान रखें। दिल की कोई बड़ी इच्छा पूरी होने से मन बेहद प्रसन्न रहेगा। कानूनी मामलों में जल्दबाजी करने के बजाय किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह लेना आपके लिए ज्यादा फायदेमंद रहेगा।
विज्ञापन

3 of 13
आज का राशिफल - फोटो : Amar Ujala
वृषभ राशि
आज बढ़ते खर्च आपकी जेब पर दबाव डाल सकते हैं, इसलिए आर्थिक मामलों में सोच-समझकर कदम बढ़ाएं। विरोधी आपकी राह में अड़चन डालने की कोशिश कर सकते हैं, लेकिन धैर्य और सूझबूझ से आप उन्हें मात दे देंगे। प्रॉपर्टी खरीदने की योजना बन सकती है और लोन लेने पर भी विचार कर सकते हैं। भाई-बहनों का पूरा सहयोग मिलेगा। मामा पक्ष से धन लाभ या कोई अच्छी आर्थिक खबर मिलने की संभावना है।

4 of 13
आज का राशिफल - फोटो : Amar Ujala
मिथुन राशि
आज आपकी पहचान और मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी। संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी, जिससे आपको गर्व और खुशी दोनों महसूस होंगे। हालांकि, पिता की सेहत को लेकर थोड़ी चिंता बनी रह सकती है। यात्रा के दौरान अनजान लोगों पर आंख मूंदकर भरोसा न करें। किसी छोटी बात को लेकर मन परेशान हो सकता है, लेकिन कुल मिलाकर आपके अधिकांश काम सफलता के साथ पूरे होंगे।
विज्ञापन

5 of 13
आज का राशिफल - फोटो : Amar Ujala
कर्क राशि
आज भाग्य आपके साथ खड़ा नजर आएगा। काम के सिलसिले में यात्रा हो सकती है और सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी से मन को सुकून मिलेगा। माता-पिता का सहयोग आपके कई रुके हुए काम पूरे कराने में मदद करेगा। करियर में अपनी स्थिति मजबूत बनाए रखें और अनावश्यक विवादों से दूर रहें। परिवार में किसी सदस्य की नौकरी से जुड़ी अच्छी खबर मिल सकती है, जिससे पूरे घर का माहौल खुशनुमा हो जाएगा।
विज्ञापन

6 of 13
आज का राशिफल - फोटो : Amar Ujala
सिंह राशि
आज कमाई बढ़ाने के कई नए अवसर आपके सामने आ सकते हैं और आप उनका भरपूर फायदा उठाने की कोशिश करेंगे। किसी कानूनी मामले को लेकर भागदौड़ करनी पड़ सकती है, इसलिए जरूरी कागजात और सलाह को लेकर सतर्क रहें। दोस्तों के साथ घूमने या पार्टी का कार्यक्रम बन सकता है। सिंगल लोगों की किसी खास व्यक्ति से मुलाकात होने की संभावना है। कारोबार के अटके हुए काम भी आज गति पकड़ सकते हैं।
विज्ञापन

7 of 13
आज का राशिफल - फोटो : Amar Ujala
कन्या राशि
आज आपके भीतर नई ऊर्जा और कुछ अलग करने का उत्साह रहेगा। अपनी समझदारी और कार्यकुशलता से आप दूसरों को प्रभावित करेंगे। नया वाहन खरीदने की योजना बन सकती है और काम करने की क्षमता में भी बढ़ोतरी होगी। संतान से जुड़ी कोई अच्छी खबर आपका दिन बना सकती है। हालांकि, पैसों से जुड़े मामलों में सावधानी बरतें और बिना जरूरत के खर्च करने से बचें।

8 of 13
आज का राशिफल - फोटो : Amar Ujala
तुला राशि
आज भावनाओं के बजाय समझदारी से फैसले लेना आपके लिए बेहतर रहेगा। जल्दबाजी में उठाया गया कोई कदम नुकसान पहुंचा सकता है। जीवनसाथी के साथ खूबसूरत समय बिताने का अवसर मिलेगा और रिश्ते में नजदीकी बढ़ेगी। दूसरी ओर, बढ़ते खर्चों पर नियंत्रण रखना जरूरी होगा। यात्रा के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी हाथ लग सकती है, जो आगे आपके काम आएगी। सेहत से जुड़ी छोटी परेशानी को भी नजरअंदाज न करें।

9 of 13
आज का राशिफल - फोटो : Amar Ujala
वृश्चिक राशि
आज किसी बड़े जोखिम में पैसा या समय लगाने से बचना ही समझदारी होगी। कारोबार में तकनीकी समस्या या कोई छोटी अड़चन परेशानी दे सकती है। किसी व्यक्ति के बहकावे में आकर फैसला न लें और हर बात की अच्छी तरह जांच कर लें। सही साझेदार के साथ काम करने पर फायदा मिलेगा। परिवार में शादी-विवाह से जुड़ी कोई पुरानी अड़चन दूर हो सकती है। आपकी साफगोई को कोई गलत समझ सकता है, इसलिए अपनी बात थोड़ी संतुलित भाषा में रखें।

10 of 13
आज का राशिफल - फोटो : Amar Ujala
धनु राशि
आज आलस्य आपके लिए सबसे बड़ी परेशानी बन सकता है। काम को टालते रहेंगे तो छोटी समस्या भी बड़ी हो सकती है, इसलिए सक्रिय रहना जरूरी है। घर में बदलाव या सजावट का मन बनेगा, लेकिन टालमटोल के कारण योजना अटक सकती है। नौकरी में काम का दबाव बढ़ेगा, फिर भी भाग्य का साथ मिलने से आप परिस्थितियों को संभाल लेंगे। धार्मिक और आध्यात्मिक गतिविधियों में मन लगेगा। बोलने से पहले सोच लेना आज आपके लिए बेहद जरूरी रहेगा।

11 of 13
आज का राशिफल - फोटो : Amar Ujala
मकर राशि
आज लाभ के अच्छे संकेत मिल रहे हैं। दांपत्य जीवन में चल रही परेशानियां धीरे-धीरे दूर होंगी और रिश्ते में फिर से मधुरता आएगी। किसी नए व्यक्ति से दोस्ती हो सकती है, जो आगे चलकर आपके लिए महत्वपूर्ण साबित हो। आपके नए प्रयासों का सकारात्मक परिणाम मिलेगा। हालांकि, जीवनसाथी की भावनाओं को नजरअंदाज न करें, वरना छोटी बात नाराजगी में बदल सकती है। लंबे समय से अटका हुआ धन भी वापस मिलने की उम्मीद है।

12 of 13
आज का राशिफल - फोटो : Amar Ujala
कुंभ राशि
आज का दिन थोड़ा उतार-चढ़ाव वाला रह सकता है, लेकिन घबराने की जरूरत नहीं है। काम से जुड़ी किसी बात पर बहस हो सकती है, फिर भी आपकी ऊर्जा और आत्मविश्वास आपको स्थिति संभालने में मदद करेंगे। परिवार में तालमेल बना रहेगा। विद्यार्थियों को मानसिक तनाव से राहत मिलेगी और पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित कर पाएंगे। अपने किए हुए वादों को पूरा करने की कोशिश करें। विरोधियों की चाल को समझकर आप उन्हें मात देने में सफल रहेंगे।
विज्ञापन

13 of 13
आज का राशिफल - फोटो : Amar Ujala
मीन राशि
आज आपको जीवन के अलग-अलग क्षेत्रों में संतुलन बनाकर चलना होगा। सोच-समझकर लिए गए फैसले आपकी तरक्की का रास्ता खोलेंगे। राजनीति या सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों को कोई बड़ा अवसर मिल सकता है। अपनी किसी समस्या को टालते रहने के बजाय उसका समय रहते समाधान निकालें। घर में किसी नए मेहमान के आने से खुशियों का माहौल बनेगा। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को अच्छी खबर मिल सकती है और मेहनत का उचित परिणाम मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें