फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज का लव राशिफल 11 सितंबर: मिथुन और वृश्चिक राशि वालों के रिश्ते में आएगी मिठास, मिल सकता है बड़ा सरप्राइज

Fri, 11 Sep 2026 08:34 AM IST
ज्योति मेहरा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

11 सितंबर 2026 का लव राशिफल प्यार और रिश्तों के लिहाज से कई राशियों के लिए खास रहने वाला है। किसी को पार्टनर का साथ मिलेगा, तो कुछ लोगों के रिश्तों में गलतफहमियां दूर हो सकती हैं। जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों के प्रेम जीवन का हाल।

विज्ञापन
1 of 13
Love Horoscope - फोटो : AI
आज का लव राशिफल: प्रेम-प्रसंग के लिहाज से दिन कई राशियों के लिए खास रहने वाला है। ग्रहों की स्थिति का असर व्यक्ति के प्रेम जीवन, रिश्तों और भावनाओं पर देखने को मिल सकता है। जहां कुछ राशि वालों के रिश्ते में प्यार और नजदीकियां बढ़ सकती हैं, वहीं कुछ लोगों को पार्टनर के साथ बातचीत करते समय धैर्य रखने की जरूरत होगी। जो लोग सिंगल हैं, उनके लिए भी  किसी खास व्यक्ति से मुलाकात या बातचीत की शुरुआत के योग बन सकते हैं। वहीं शादीशुदा लोगों के लिए जीवनसाथी के साथ रिश्ते मजबूत करने का अच्छा मौका रहेगा। आइए जानते हैं मेष से मीन राशि तक सभी 12 राशियों के लिए 11 सितंबर का दिन प्रेम और रिश्तों के मामले में कैसा रहने वाला है।
विज्ञापन

2 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope)
आज रिश्ते में किसी छोटी बात को लेकर पार्टनर से अनबन हो सकती है। बेहतर होगा कि नाराजगी को बढ़ाने के बजाय शांत होकर बातचीत करें और गलतफहमियों को दूर करने की कोशिश करें। गुस्से में लिया गया कोई निर्णय बाद में पछतावा दे सकता है। रिलेशनशिप में रहने वाले जातक साथी के साथ डिनर या आउटिंग का प्लान बनाकर साथ में अच्छा समय बिता सकते हैं। वहीं सिंगल लोगों को अपने क्रश का किसी दूसरे व्यक्ति के करीब आना खटक सकता है।
 
विज्ञापन

3 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope)
आज रोमांटिक जीवन में सकारात्मकता बनी रहेगी। पार्टनर के साथ कुछ सुकून भरे पल बिताने के लिए लॉन्ग ड्राइव या किसी पसंदीदा जगह पर जाने की योजना बना सकते हैं। साथ में बिताया यह समय रिश्ते में भरोसा और अपनापन बढ़ाएगा। सिंगल जातकों को क्रश की कोई बात भावनात्मक रूप से परेशान कर सकती है। ऐसे में तुरंत प्रतिक्रिया देने के बजाय खुद को शांत रखने की कोशिश करें।
 

4 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope)
आज आपका पार्टनर आपको खुश करने के लिए कोई सरप्राइज या पसंदीदा गिफ्ट दे सकता है। इससे रिश्ते में प्रेम और उत्साह बढ़ेगा। कपल्स भविष्य को लेकर महत्वपूर्ण योजनाओं पर चर्चा कर सकते हैं। कुछ लोगों के मन में साथ में लंबी यात्रा या विदेश घूमने का विचार भी आ सकता है। वहीं सिंगल जातक बीते रिश्ते से जुड़ी यादों में उलझे रह सकते हैं।
 
विज्ञापन

5 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope)
आज आपके रिश्ते में चल रही भावनात्मक दूरी या अधूरेपन की भावना कम हो सकती है। पार्टनर अपनी भावनाएं खुलकर आपके सामने रखेंगे, जिससे रिश्ते में फिर से अपनापन और गर्माहट महसूस होगी। सिंगल जातकों को अपने कम्युनिकेशन स्किल्स पर काम करने की जरूरत है। आपकी बातचीत का तरीका किसी नए रिश्ते की शुरुआत में अहम भूमिका निभा सकता है।
 
विज्ञापन

6 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope)
सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन प्यार और रोमांच से भरा रह सकता है। पार्टनर के साथ कोई नया अनुभव करने या कुछ अलग करने का अवसर मिलेगा, जो रिश्ते में उत्साह बढ़ाएगा। सिंगल जातकों के लिए भी दिन खास हो सकता है। आपका क्रश आज अपनी निजी भावनाओं या दिल की कोई बात आपसे साझा कर सकता है, जिससे आप दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ने की संभावना है।
 
विज्ञापन

7 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope)
आज पार्टनर का व्यवहार कुछ ज्यादा व्यावहारिक और औपचारिक नजर आ सकता है। इसकी वजह से आपको रिश्ते में पहले जैसी गर्माहट या उत्साह महसूस नहीं होगा। इसे लेकर अनावश्यक चिंता करने से बचें। सिंगल जातकों को भी थोड़ा सतर्क रहना चाहिए। किसी के प्रति आकर्षण इतना न बढ़ने दें कि आप अपनी जिम्मेदारियों, दिनचर्या और जरूरी कामों को नजरअंदाज करने लगें।
 

8 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope)
आज पार्टनर काम और दूसरी जिम्मेदारियों में व्यस्त रह सकते हैं, जिसकी वजह से आपको अपेक्षाकृत कम समय मिल पाएगा। इसे लेकर नाराज होने या किसी गलत निष्कर्ष पर पहुंचने से बचें। सिंगल जातकों के जीवन में किसी उम्रदराज या अनुभवी व्यक्ति से जुड़ाव बनने की संभावना है। उनकी समझदारी और व्यक्तित्व आपको आकर्षित कर सकता है।
 

9 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope)
रिश्ते में बीते दिनों से चली आ रही खटास को दूर करने के लिए आज का दिन अनुकूल है। पार्टनर आपकी भावनाओं को समझने की कोशिश करेंगे और आपसी नजदीकी दोबारा बढ़ सकती है। साथी की ओर से मिलने वाला छोटा-सा सरप्राइज या तोहफा आपके दिन को और खुशनुमा बना सकता है। सिंगल जातकों की किसी ऐसे व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है, जो उन्हें खास महसूस कराए।
 

10 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope)
आज प्रेम जीवन में स्थिरता और खुशी का माहौल रहेगा। पार्टनर के साथ बिताया समय आपको भावनात्मक रूप से संतुष्ट करेगा और आप दोनों के बीच विश्वास मजबूत होगा। शादीशुदा जातकों के बीच भी तालमेल अच्छा बना रहेगा। वहीं सिंगल लोगों के लिए परिवार की पहल से किसी नए रिश्ते का प्रस्ताव आने के संकेत हैं।
 

11 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope)
आज आप अपने रिश्ते में नजदीकी और भावनात्मक जुड़ाव बढ़ाने के लिए पार्टनर के साथ शांत और निजी समय बिताना पसंद करेंगे। एक-दूसरे के साथ खुलकर बातचीत करने से संबंध और मजबूत होंगे। सिंगल जातकों की मुलाकात अचानक किसी पुराने दोस्त या पूर्व प्रेमी से हो सकती है। यह मुलाकात बीते समय से जुड़ी कई यादों को फिर से सामने ला सकती है।
 

12 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope)
आज पार्टनर बिना झिझक आपके सामने अपनी भावनाएं जाहिर कर सकते हैं। उनके प्यार और अपनापन से आपको रिश्ते में भरोसा और भावनात्मक सुरक्षा का एहसास होगा। आपको अपने संबंध को लेकर संतुष्टि महसूस होगी। सिंगल जातकों का ध्यान अपने क्रश की किसी स्वास्थ्य समस्या या व्यक्तिगत परेशानी की ओर रह सकता है और वे इसे लेकर चिंतित हो सकते हैं।
 
विज्ञापन

13 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope)
आज पारिवारिक कामों और घरेलू जिम्मेदारियों के चलते पार्टनर के साथ ज्यादा निजी समय बिताना संभव नहीं होगा। इसके बावजूद आप दोनों एक-दूसरे से भावनात्मक रूप से जुड़े रहने का प्रयास करेंगे। सिंगल जातक अपने क्रश को मिलने या साथ में कुछ समय बिताने का प्रस्ताव दे सकते हैं। सामने से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिलने पर नए रिश्ते की शुरुआत हो सकती है।

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें