फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज का राशिफल: इन 4 राशि के लोगों की आर्थिक स्थिति में आएगा बदलाव, करियर को लेकर करेंगे प्लानिंग

Sat, 10 Oct 2026 05:33 AM IST
मेघा कुमारी धर्म डेस्क, अमर उजाला

सार

Aaj Ka Rashifal 10 October 2026: आज का दिन सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा? आइए जानते हैं मेष से लेकर मीन तक का हाल।
विज्ञापन
1 of 12
Aaj Ka Rashifal - फोटो : अमर उजाला
मेष राशि
मेष राशि वालों के लिए दिन शुभ है। साझेदारी से जुड़े लोगों के लिए दिन विशेष रूप से लाभदायक रह सकता है। धार्मिक कार्यों से जुड़ने पर मन को गहरी शांति मिलेगी। किसी भी महत्वपूर्ण फैसले में जल्दबाजी करने से बचें।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 12
Aaj Ka Rashifal 10 October 2026 - फोटो : अमर उजाला
वृषभ राशि
दिन कुछ परेशानियां लेकर आ सकता है। किसी पुराने फैसले को याद करके मन थोड़ा भावुक हो सकता है। व्यापार में संयम से आप दिन की परिस्थितियों को बेहतर ढंग से संभाल पाएंगे। संतान की किसी उपलब्धि से मन गर्व और खुशी से भर जाएगा। 
विज्ञापन

3 of 12
Aaj Ka Rashifal 10 October 2026 - फोटो : अमर उजाला
मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों के लिए दिन खास रहेगा। माता-पिता का आशीर्वाद और सहयोग आपके लिए विशेष रूप से लाभकारी रहेगा। परिवार के साथ समय बिताने से रिश्तों में मधुरता आएगी और मन प्रसन्न रहेगा।

4 of 12
Aaj Ka Rashifal 10 October 2026 - फोटो : अमर उजाला
कर्क राशि
आपकी मीठी वाणी और सहज व्यवहार लोगों को प्रभावित करेंगे, जिससे सामाजिक संबंध मजबूत होंगे। मन की कोई पुरानी इच्छा पूरी होने से भीतर से खुशी और संतोष महसूस होगा। दिन नई उम्मीदों और सकारात्मक अनुभवों से भरा रह सकता है।
विज्ञापन

5 of 12
Aaj Ka Rashifal 10 October 2026 - फोटो : daily rashifal
सिंह राशि
सिंह राशि वालों को सफलता प्राप्त होगी। परिवार में संतान की उपलब्धि या नौकरी से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिलने से मन को राहत मिल सकती है। स्वास्थ्य का ध्यान रखेंगे, तो मिलने वाली सफलता का पूरा आनंद उठा पाएंगे।
विज्ञापन

6 of 12
Aaj Ka Rashifal 10 October 2026 - फोटो : अमर उजाला
कन्या राशि
कन्या राशि वालों को धन लाभ होगा। वहीं, आप परिवार के वरिष्ठ सदस्यों की सलाह को नजरअंदाज न करें, क्योंकि उनका अनुभव आपके लिए उपयोगी साबित हो सकता है। यात्रा या किसी खास मुलाकात के दौरान मिली जानकारी आगे चलकर लाभ दिला सकती है। 
विज्ञापन

7 of 12
Aaj Ka Rashifal 10 October 2026 - फोटो : अमर उजाला
तुला राशि
आज बड़ों का आशीर्वाद आपको मानसिक मजबूती देगा। किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह आपके लिए नुकसानदायक नहीं, बल्कि आगे की दिशा स्पष्ट करने में मददगार साबित होगी। लंबे समय से रुकी योजनाओं को दोबारा गति मिलने के संकेत हैं। अपनी क्षमताओं पर भरोसा बनाए रखें।

8 of 12
Aaj Ka Rashifal 10 October 2026 - फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वालों के लिए दिन खास रहेगा। खासतौर पर विद्यार्थियों के लिए  दिन अच्छा रह सकता है और उनकी मेहनत का सकारात्मक परिणाम मिल सकता है। जिस काम को आप पूरे मन और लगन से करेंगे, उसमें सफलता मिलने की संभावना मजबूत रहेगी। 

9 of 12
Aaj Ka Rashifal 10 October 2026 - फोटो : अमर उजाला
धनु राशि
भाई-बहनों के साथ किसी छोटी बात को लेकर मनमुटाव हो सकता है। कार्यस्थल पर आपके काम करने के तरीके से वरिष्ठ अधिकारी प्रभावित हो सकते हैं। परिवार में किसी महत्वपूर्ण विषय पर चर्चा होने की संभावना है, जिसमें आपकी राय अहम रहेगी। 

10 of 12
Aaj Ka Rashifal 10 October 2026 - फोटो : अमर उजाला
मकर राशि
जीवनसाथी का स्नेह या उनकी ओर से मिलने वाला कोई खास सरप्राइज आपके पूरे दिन को खुशनुमा बना सकता है। दिन के दौरान कुछ परिस्थितियां आपकी धैर्य की परीक्षा ले सकती हैं। किसी भी निर्णय पर पहुंचने से पहले सभी पहलुओं पर विचार करना बेहतर रहेगा।

11 of 12
Aaj Ka Rashifal 10 October 2026 - फोटो : अमर उजाला
कुंभ राशि
कुंभ राशि वालों के लिए दिन नए संदेश लेकर आएगा। किसी जरूरी काम के सिलसिले में बाहर जाने का अवसर मिल सकता है। यात्रा के दौरान नई जानकारी मिल सकती है, जो भविष्य में आपके काम आएगी। संतान के साथ छोटी-मोटी नोकझोंक हो सकती है।
विज्ञापन

12 of 12
Aaj Ka Rashifal 10 October 2026 - फोटो : अमर उजाला
मीन राशि
आपकी सकारात्मक सोच और रचनात्मक नजरिया आगे चलकर अच्छा लाभ दिला सकता है। यदि आपका कोई पैसा लंबे समय से किसी के पास अटका हुआ है, तो उसे वापस पाने के लिए प्रयास तेज कर सकते हैं।  मानसिक शांति बनाए रखने के लिए कुछ समय अपने पसंदीदा कामों में भी बिताएं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें