वृषभ राशि
वृषभ राशि वालों की आज दिनभर किसी न किसी काम में व्यस्तता बनी रहेगी। आर्थिक मामलों में थोड़ी अतिरिक्त सावधानी रखना जरूरी रहेगा। इसके अलावा संतान के साथ समय बिताने बाहर जा सकते हैं। आज अच्छी खबर आपका मूड बेहतर कर सकती है।
विज्ञापन
3 of 12
आज का राशिफल
- फोटो : Amar Ujala
मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों को नई नौकरी का ऑफर आ सकता है। हालांकि, वर्तमान नौकरी में बने रहना ज्यादा लाभदायक हो सकता है। जल्दबाजी में कोई फैसला लेने से बाद में परेशानी हो सकती है। अपने अनुभव के दम पर आप किसी कठिन परिस्थिति को आसानी से संभाल लेंगे।
4 of 12
आज का राशिफल
- फोटो : Amar Ujala
कर्क राशि
आज धन और सफलता दोनों आपके कदमों के साथ चलते नजर आएंगे। काम के सिलसिले में कोई अच्छा मौका आपके हाथ लग सकता है। काम से जुड़ी कोई नई जिम्मेदारी भी आपको मिल सकती है। परिवार की तरफ से भी आपको पूरा सहयोग मिलता रहेगा।
विज्ञापन
5 of 12
आज का राशिफल
- फोटो : Amar Ujala
सिंह राशि
सिंह राशि वालों के लिए समय खास रहेगा, लेकिन आपकी कोई लापरवाही करने से बचना होगा। आपकी कोई आदत परिवार के लोगों को परेशान कर सकती है। हालांकि, आज शाम का समय आपके लिए सुकून भरा रहेगा।
विज्ञापन
6 of 12
आज का राशिफल
- फोटो : Amar Ujala
कन्या राशि
कन्या राशि वालों के लिए दिन लकी रहेगा। जीवनसाथी को नई नौकरी का अच्छा अवसर मिलने से घर में उत्साह और उम्मीद बढ़ेगी। आप किसी पार्टी में भी आज जा सकते हैं। कोई अच्छी खबर आपको भीतर से हल्का महसूस कराएगी। पुराने तनाव से धीरे-धीरे राहत मिल सकती है।
विज्ञापन
7 of 12
आज का राशिफल
- फोटो : Amar Ujala
तुला राशि
तुला राशि वालों को बड़ी सफलता हाथ लग सकती है। परिवार में आपकी बात को महत्व मिलेगा और रिश्तों में भी मिठास बनी रहेगी। जीवनसाथी के साथ चल रही नाराजगी प्यार और खुलकर बातचीत करने से दूर हो सकती है। संतान के साथ घूमने की योजना दिन में नई खुशी भर देगी।
8 of 12
आज का राशिफल
- फोटो : Amar Ujala
वृश्चिक राशि
आज दिन आपके लिए खास रहेगा और आप किसी प्रॉपर्टी को खरीदने का प्लान बना सकते हैं। सपना अब धीरे-धीरे हकीकत की ओर बढ़ सकता है। पैतृक संपत्ति से जुड़े किसी मामले में भी लाभ मिलने के संकेत हैं। धन से जुड़ा कोई फैसला आपके पक्ष में जा सकता है।
9 of 12
आज का राशिफल
- फोटो : Amar Ujala
धनु राशि
आज मन की बात कहने से रिश्ते और बेहतर हो सकते हैं। किसी खास व्यक्ति के साथ अच्छा समय बिताने का मौका भी मिलेगा। कार्यक्षेत्र में कोई व्यक्ति आपकी छवि खराब करने की कोशिश कर सकता है। मेहनत और समझदारी से आप विरोधियों को पीछे छोड़ने में सफल रहेंगे।
10 of 12
आज का राशिफल
- फोटो : Amar Ujala
मकर राशि
सेहत को लेकर किसी भी तरह की लापरवाही न करें। अपनी जरूरी बातें हर किसी के साथ शेयर करने से बचें। जिम्मेदारियों में लापरवाही करने पर पिताजी की नाराजगी झेलनी पड़ सकती है। किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह आपके लिए काफी काम आ सकती है।
11 of 12
आज का राशिफल
- फोटो : Amar Ujala
कुंभ राशि
नौकरी के लिए आवेदन करना आगे चलकर करियर में बड़ा बदलाव ला सकता है। आज दूसरों पर निर्भर रहने के बजाय अपने काम खुद करने की आदत आपको आगे बढ़ाएगी। दिनभर सकारात्मक माहौल बना रहेगा और मन प्रसन्न रहेगा।
मीन राशि
आज आपको अपने काम पर थोड़ा ज्यादा ध्यान देना होगा। कला के क्षेत्र में आगे बढ़ेंगे। किसी पारिवारिक मामले को समझदारी से सुलझाने में आप सफल रहेंगे। कोई पुरानी चिंता भी आज धीरे-धीरे दूर होती नजर आएगी। डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।