फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Ank Jyotish 18 May: मूलांक 2 और 6 वाले होंगे आर्थिक रूप से मजबूत, पढ़ें दैनिक अंक ज्योतिष

Mon, 18 May 2026 07:04 AM IST
Shweta Singh धर्म डेस्क, अमर उजाला

सार

Numerology Prediction Today in Hindi: दैनिक अंक ज्योतिष आपको आपके मूलांक के अनुसार यह संकेत देता है कि आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा या नहीं। ऐसे में आइए अंक राशिफल को जानते हैं।
विज्ञापन
1 of 10
18 मई का अंक ज्योतिष - फोटो : amar ujala
18 May Ank Jyotish: हर मूलांक का अपना अलग प्रभाव होता है, जो व्यक्ति के दिनभर के फैसलों और परिणामों को प्रभावित करता है। ऐसे में आइए जानते हैं कि, आज आपका मूलांक क्या संकेत दे रहा है और दिन आपके लिए कैसा रहेगा। ज्योतिष शास्त्र से अलग अंक शास्त्र खासतौर से अंकों के विज्ञान को कहते हैं। ज्योतिष शास्त्र और अंक शास्त्र दोनों को देखा जाए तो इसमें एकमात्र समानता ये है कि दोनों का ही प्रयोग व्यक्ति के भविष्य और भूतकाल से जुड़ी चीजों को जानने के लिए किया जाता है। अंक शास्त्र में अंकों के जरिये आपके भविष्य की जानकारी प्राप्त की जा सकती है। आज रविवार, 18 मई 2026 है। तो आज की तारीख , माह और वर्ष के  सभी अंकों का कुल योग भाग्यांक कहलाएगा। 18-05-2026 के सभी अंकों का योग होगा  1+8 + 0 + 5 + 2 +0 + 2 + 6 =24  फिर 2+4=6 , यानी आज  का भाग्यांक 06 है। मूलांक 6  का स्वामी ग्रह शुक्र है। शुक्र को भौतिक सुखों का कारक ग्रह माना गया है। आइए अंकशास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर जो  बताएगा कि आपके सितारे अनुकूल हैं या नहीं।
Weekly Horoscope 18 To 24 May: रूचक और बुधादित्य राजयोग बनने से इन राशियों के लिए आने वाला समय रहेगा शुभ, पढ़ें साप्ताहिक राशिफल
केतु गोचर से इन राशियों के करियर पर पड़ सकता है बुरा असर, बिजनेस में हो सकती है हानि 
विज्ञापन

2 of 10
18 मई का अंक ज्योतिष - फोटो : amar ujala

अंक 1
आज का दिन आपके लिए मानसिक शांति और स्थिरता लेकर आएगा। स्वास्थ्य में सुधार महसूस होगा और पहले से ज्यादा ऊर्जा बनी रहेगी। पढ़ाई करने वाले छात्रों और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे लोगों को मेहनत का अच्छा परिणाम मिल सकता है। घर और कार्यस्थल दोनों जगह सहयोग का माहौल रहेगा। 
शुभ अंक: 11
शुभ रंग: भूरा

विज्ञापन

3 of 10
18 मई का अंक ज्योतिष - फोटो : amar ujala

अंक 2
आज किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह आपके लिए लाभकारी साबित हो सकती है। निवेश से फायदा मिलने के संकेत हैं, जिससे नई खरीदारी की योजना बन सकती है। यात्रा करते समय थोड़ी सावधानी रखना जरूरी रहेगा। आत्मविश्वास पूरे दिन मजबूत रहेगा।
शुभ अंक: 9 
शुभ रंग: हरा

4 of 10
18 मई का अंक ज्योतिष - फोटो : amar ujala

अंक 3
आज करियर और नौकरी में नए अवसर मिलने के योग बन रहे हैं। परिवार में किसी शुभ या मांगलिक कार्य की चर्चा हो सकती है। नई योजनाओं पर काम शुरू करना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। छात्रों को ध्यान भटकाने वाली चीजों से दूर रहकर पढ़ाई पर फोकस करना चाहिए।
शुभ अंक: 19 
शुभ रंग: लाल

विज्ञापन

5 of 10
18 मई का अंक ज्योतिष - फोटो : amar ujala

अंक 4
आज कुछ मामलों में चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। यात्रा से पहले सभी जरूरी चीजों की अच्छे से जांच कर लें। पारिवारिक जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं, जिससे व्यस्तता रहेगी। सेहत को लेकर लापरवाही न करें। यात्रा के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी भी मिल सकती है।
शुभ अंक: 6 
शुभ रंग: लाल

विज्ञापन

6 of 10
18 मई का अंक ज्योतिष - फोटो : amar ujala

अंक 5
आज सफलता और आर्थिक लाभ के नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं। व्यापार में अनुभवी लोगों का सहयोग मिलेगा, जिससे काम आगे बढ़ेगा। कार्यक्षेत्र में सम्मान और पहचान बढ़ सकती है। जमीन-जायदाद से जुड़े मामलों में सकारात्मक परिणाम मिलने की संभावना है। प्रेम संबंधों में मधुरता बनी रहेगी।
शुभ अंक: 15 
शुभ रंग: गुलाबी

विज्ञापन

7 of 10
18 मई का अंक ज्योतिष - फोटो : amar ujala

अंक 6
आज आर्थिक स्थिति मजबूत रहने के संकेत हैं। रुका हुआ पैसा वापस मिलने की संभावना है। व्यापार में अच्छा लाभ मिल सकता है। परिवार या रिश्तेदारों से कोई खुशखबरी मिल सकती है, जिससे मन प्रसन्न रहेगा।
शुभ अंक: 6
शुभ रंग: पीला

8 of 10
18 मई का अंक ज्योतिष - फोटो : amar ujala

अंक 7
आज दिन की शुरुआत किसी अच्छी खबर के साथ हो सकती है। विवाह योग्य लोगों के लिए रिश्ते आने के योग बन रहे हैं। नौकरीपेशा लोगों को नए अवसर मिल सकते हैं। परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा और मन शांत रहेगा।
शुभ अंक: 30 
शुभ रंग: लाल

9 of 10
18 मई का अंक ज्योतिष - फोटो : amar ujala

अंक 8
आज का दिन सफलता और लाभ से भरा रह सकता है। निवेश से अच्छा रिटर्न मिलने के संकेत हैं, जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। नौकरी और व्यवसाय दोनों में तरक्की के योग बन रहे हैं। कानूनी मामलों में सावधानी रखना जरूरी है। माता-पिता का आशीर्वाद लाभकारी रहेगा।
शुभ अंक: 3 
शुभ रंग: सुनहरा

विज्ञापन

10 of 10
18 मई का अंक ज्योतिष - फोटो : amar ujala

अंक 9
आज आपके काम की सराहना होने के योग हैं। छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं में अधिक मेहनत की जरूरत होगी। पुराने मित्र से मुलाकात मन को खुशी दे सकती है। सामाजिक संपर्क बढ़ने के संकेत हैं।
शुभ अंक: 9 
शुभ रंग: केसरिया


डिस्क्लेमर (अस्वीकरण):
 यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।   

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें