फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सूर्य, शुक्र और गुरु की युति से इन राशि वालों को होगा धनलाभ, जीवन में मिलेगी सफलता

Sat, 27 Apr 2024 04:41 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
trigrahi yog - फोटो : अमर उजाला
ज्योतिष में 9 ग्रहों, 12 राशियों और 27 नक्षत्रों का विशेष महत्व होता है। जातकों के जीवन पर ग्रहों का विशेष असर होता है। ग्रहों के गोचर से कई तरह के शुभ योगों का निर्माण समय-समय पर होता है जिसका असर जातकों के जीवन पर रहता है। समय-समय पर ग्रहों के गोचर से शुभ और त्रिग्रही योगों का निर्माण होता है। ऐसा ही कुछ योग बहुत ही जल्दी बनने वाला है। आपको बता दें कि सुख और वैभव प्रदान करने वाले शुक्र ग्रह अभी मेष राशि में गोचर हैं, वहीं सूर्य देव भी मेष राशि में हैं और 01 मई को देवगुरु बृहस्पति मेष राशि में गोचर करेंगे। जिसके चलते मेष राशि में त्रिग्रही योग का निर्माण होगा। त्रिग्रही योग के कारण कुछ राशि के जातकों के जीवन में तमाम तरह की खुशियां आ सकती है। आइए जानते हैं कौन-कौन सी हैं ये राशियां...
 
विज्ञापन

2 of 4
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
मेष राशि 
मेष राशि के जातकों के लिए त्रिग्रही योग अच्छा साबित होगा। यह योग आपकी राशि से लग्न भाव में बन रहा है। जिससे बहुत ही शुभ माना जाता है। यह योग आपके आत्मविश्वास और करियर में वृद्धि कराएगा। करियर-कारोबार के लिहाज से मेष राशि में बना त्रिग्रही योग बहुत अच्छा साबित होगा। आपके सुख-सुविधाओं में इजाफा होगा। आय के स्त्रोतों में वृद्धि देखने को मिलेगी। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। आर्थिक स्थिति में पहले के मुकाबले ज्यादा लाभ मिलेगा। समाज में मान-सम्मान और प्रतिष्ठा में वृद्धि देखने को मिल सकती है। 
विज्ञापन

3 of 4
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
मिथुन राशि 
मिथुन राशि के जातकों के लिए त्रिग्रही योग बहुत ही अनुकूल साबित होगा। यह योग आपकी कुंडली के दसवें और ग्याहरवें भाव में बन रहा है। आपकी इनकम में बढ़ोतरी होगी और करियर में अच्छी सफलता देखने को मिलेगी। निवेश से अच्छा खासा धन लाभ होगा। आपको पैतृक संपत्ति से अचानक धन लाभ के योग बनेंगे। 
विज्ञापन

4 of 4
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
कर्क राशि
कर्क राशि के जातकों के लिए त्रिग्रही योग बहुत ही शुभ और फलदायी बनने वाला है। आपकी कुंडली में यह योग कर्म के भाव में बन रहा है। नौकरीपेशा जातकों को नई नौकरी के अच्छे अवसर मिल सकते हैं। पहले के मुकाबले आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार देखने को मिलेगा। सेहत में सुधार देखने को मिलेगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें