आज का राशिफल
- फोटो : amar ujala
वृषभ राशि
इस राशि के जातकों के लिए मई का महीना काफी शुभ साबित होगा। मई माह में गुरु के प्रवेश से कई तरह के राजयोगों का निर्माण होगा, जिसमें वृषभ राशि में गजलक्ष्मी, गजकेसर और शुक्रादित्य योग का निर्णाण होने से भाग्य का अच्छा साथ मिलेगा। इस माह में कार्यक्षेत्र में अच्छी सफलता मिलेगी। रुके हुए काम पूरे होंगे। धन लाभ के कई अवसर मिलेंगे जिससे आपकी आर्थिक स्थिति में अच्छा सुधार देखने को मिलेगा। परिवार में कुछ आयोजन होने से आपका मन प्रसन्न होगा। नौकरीपेशा जातकों को नई नौकरी की तलाश पूरी होगी। करियर में अच्छी सफलता मिलेगी। व्यापार करने के लिहाज से यह महीना बहुत ही शुभ रहेगा।