वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रह जब भी एक से दूसरी राशि में गोचर करते हैं तो कई तरह के शुभ और अशुभ दोनों ही तरह के योगों का निर्माण करते हैं। शुभ योगों के निर्माण से व्यक्ति के जीवन में उसे अच्छे भाग्य का साथ मिलता है और परेशानियों का अंत होता है। आने वाले कुछ दिनों में ऐसा ही राजयोग बनने वाला है जो कुछ राशि वालों के लिए किसी चमत्कार से कम नहीं है। आपको बता दें कि बहुत वर्षों बाद एक साथ तीन राजयोगों का निर्माण होने जा रहा है। सबसे पहले जैसा आपको मालूम है कि शनिदेव अभी अपनी मूल त्रिकोण राशि कुंभ में हैं, जिस कारण से शश राजयोग का निर्माण हुआ है। वहीं शुक्र का गोचरकाल अभी अपनी उच्च राशि मीन में भी है जिस कारण से मालव्य राजयोग का निर्माण हुआ है। इसके अलावा तीसरा राजयोग 5 मार्च को गुरु-चंद्र की युति से बनेगा जिसे गजकेसरी राजयोग के नाम से जाना जाता है। इस तरह से 5 मार्च के बाद एक साथ शश, मालव्य और गजकेसरी राजयोग बनेगा। इन तीन राजयोग के बनने के कारण कुछ राशि वालों के लिए आने वाला दिन बहुत शुभ और लाभकारी साबित होगा। आइए जानते हैं कौन-कौन सी हैं ये भाग्यशाली राशियां।