नौकरीपेशा लोगों के लिए भी यह समय नई जिम्मेदारियों या ट्रांसफर से जुड़ा हो सकता है।
- फोटो : amar ujala
कर्क राशि
तुला राशि में जब सूर्य, मंगल और बुध एक साथ गोचर करेंगे, तो इसका सकारात्मक प्रभाव कर्क राशि के जातकों पर दिखाई देगा। विशेष रूप से जो लोग व्यापार से जुड़े हैं, उनके लिए यह समय अत्यंत लाभकारी सिद्ध हो सकता है। लंबे समय से अटके हुए कार्य पूरे होने के योग बन रहे हैं और किसी महत्वपूर्ण बिजनेस डील में सफलता मिल सकती है। इसके अलावा, धन संबंधी समस्याएं दूर हो सकती हैं और आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होने लगेगी। नौकरीपेशा लोगों के लिए भी यह समय नई जिम्मेदारियों या ट्रांसफर से जुड़ा हो सकता है, जिसमें लाभ की संभावना है। साथ ही, इस अवधि में यात्रा के योग भी बन रहे हैं, जो भविष्य में लाभदायक सिद्ध हो सकती है।