फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2018 में इन 6 राशि वालों का हर काम होगा सफल, नौकरी से लेकर घर के सपने तक

Sat, 06 Jan 2018 08:51 AM IST
ज्योतिषाचार्य, प्रेम कुमार शर्मा
विज्ञापन
1 of 7
2017 बीत चुका है और नया साल 2018 शुरू हो चुका है। नए साल में नई उम्मीदें भी बढ़ जाती है क्योंकि कुछ लोगों के सपने और इच्छाएं बीते साल में पूरी नहीं हो पाती है। ज्योतिष के नजरिए से साल 2018 बहुत ही खास रहने वाला है। यह साल कई राशि वालों के लिए उनके जीवन में कई अच्छे अवसर लाने वाला है। आइए जानते हैं सूर्य राशि के आधार पर 2018 में कौन-कौन सी राशियों को शुभ फल मिल सकता है। 
विज्ञापन

2 of 7
वृष राश‌ि
वृष (21 अप्रैल – 20 मई)
भाग्यशाली समय है, समय का सदुपयोग करें। अचानक धन लाभ के योग हैं। शेयर बाजार में निवेश के लिए यह साल अनुकूल है। बैंक बैलेंस में कमी नहीं आएगी। अतिरिक्त आय के स्रोत शुरू हो सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों के लिए साल उत्साहवर्धक है। तरक्की के नये रास्ते खुल सकते हैं। नौकरी बदलने के भी योग हैं। परिवार में तालमेल बनाकर चलें। संतान की तरफ से खुशखबरी मिल सकती है। उन्हें आपके मार्गदर्शन की जरूरत है। परिवार के साथ विदेश यात्रा का योग बन रहा है। माता-पिता की सेहत का विशेष ख्याल रखें। जंक फूड खाने से बचें। 
शुभ अंक – 7, शुभ रंग - आसमानी नीला
विज्ञापन

3 of 7
कर्क राशि
कर्क (22 जून – 23 जुलाई)
कर्क राशि के जातकों को इस साल अपनी आर्थिक स्थिति बेहतर करने के लिए कठोर परिश्रम करना पड़ेगा। साल के दूसरे भाग में परेशानियां खत्म होती दिखेंगी। प्रतियोगी परीक्षाओं और विदेश में पढ़ने का सपना देखने वाले छात्रों को अधिक मेहनत करनी होगी। कार्यक्षेत्र में आपका स्तर बढ़ेगा। सीनियर आपसे खुश रहेंगे। काम की बारीकियों पर गौर करें, ताकि गलतियों से बचा जा सके। बेहतर ओहदे और सैलरी के साथ नौकरी बदलने का अवसर मिल सकता है। प्रॉपर्टी के लेन-देन में सावधानी बरतें। 
शुभ अंक – 22, शुभ रंग - सफेद

4 of 7
कन्‍या राश‌ि
कन्या (23 अगस्त – 22 सितंबर)
कन्या राशि के जातकों के लिए यह साल खुशियों भरा होगा। नया प्रोजेक्ट या नई नौकरी मिल सकती है। काबिलियत, ज्ञान और अनुभव का पूरा-पूरा लाभ मिलेगा। प्रॉपर्टी या शेयर बाजार में निवेश करना लाभदायक हो सकता है, लेकिन अच्छी तरह जांच परखने के बाद ही कुछ करें। बिजनेस से जुड़े लोगों को अप्रत्याशित लाभ मिलने के योग हैं। कामयाबी के खुमार में असावधानी भारी पड़ सकती है। किसी संबंधी के इलाज पर खर्चा हो सकता है। प्रेम प्रसंग में पड़कर अपना ध्यान न भटकाएं। परिवार में भरपूर खुशियां बनी रहेंगी। संतान सुख की प्राप्ति भी हो सकती है। प्रेम संबंध को विवाह में बदलने की इच्छा पूरी होगी। 
शुभ अंक – 3, शुभ रंग – गहरा हरा 
विज्ञापन

5 of 7
तुला राश‌ि
तुला (23 सितंबर – 23 अक्टूबर)
तुला राशि के जातकों के लिए साल धैर्य की परीक्षा लेने वाला रहेगा। हालात से घबराने की बजाय संयम और आत्मविश्वास के साथ काम लेना होगा। आपके विरोधियों की संख्या बढ़ सकती है, इसलिए किसी पर आंख मूंदकर भरोसा करने की गलती न करें। आमदनी लगातार बनी रहेगी। धन आएगा और बचेगा भी। शेयर बाजार या प्रॉपटी में निवेश टालने में ही भलाई होगी। नौकरीपेशा लोगों को विशेष सफलता मिल सकती है। प्रमोशन, बेहतर नौकरी, वेतन में बढ़ोतरी के योग बने हुए हैं। सुखद समय बिताएंगे। दांपत्य जीवन में मधुरता आएगी। मन प्रसन्न रहेगा। 
शुभ अंक – 2, शुभ रंग – हल्का गुलाबी
विज्ञापन

6 of 7
मकर राश‌ि
मकर (22 दिसंबर – 19 जनवरी)
इस साल मकर राशि के जातकों को सब्र का इम्तेहान देना होगा। कड़ी मेहनत करने का साल है और फल जरूर मिलेगा। पैसे से जुड़ी तंगी तो नहीं होगी, लेकिन अतिरिक्त धन कमाने के लिए मेहनत करनी पड़ेगी। साल के आखिर में नई प्रॉपर्टी खरीदने के योग हैं। काम का भार बढ़ा ही रहेगा। नौकरी में दबाव बन सकता है। जब तक कोई नया अवसर हाथ न लगे, किसी भी हाल में नौकरी न छोड़ें। परिजनों के साथ संबंधों में खटास आ सकती है। धैर्य और संयम बनाए रखें। जीवनसाथी के साथ बच्चों के करियर को लेकर मतभेद हो सकते हैं। अविवाहितों के लिए साल शुभ रहेगा। जीवनसाथी की खोज समाप्त होगी। 
शुभ अंक – 11, शुभ रंग - गाढ़ा नीला
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
कुंभ राश‌ि
कुंभ (20 जनवरी – 18 फरवरी)
कुंभ राशि के जातकों के लिए साल बदलाव भरा रहने वाला है। ये बदलाव सकारात्मक सिद्ध होंगे। इस साल धन कमाने के कई मौके मिलेंगे, लेकिन जितना कमाएंगे उतना ही गंवाएंगे। आपके लिए सलाह है कि फिजूलखर्ची से बचें। कुछ नया सीखने के लिए समय बेहतरीन है। प्रॉपर्टी से जुड़े दस्तावेजों की जांच कर लें। किसी अनुभवी से सलाह लेकर ही डील फाइनल करें। पढ़ाई में रुचि बढ़ेगी। सरकारी नौकरी मिलने के योग हैं। नौकरी बदलने के भी योग हैं। 
शुभ अंक – 8, शुभ रंग - ग्रे
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें