फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Astro Tips: भाग्यशाली होते हैं ये 4 राशि वाले, विष्णु जी की कृपा से हर काम में मिलती है तरक्की

Thu, 27 Nov 2025 11:15 AM IST
सोनिया चौहान ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Bhagwan Vishnu Ki Priya Rashi: भगवान विष्णु को जगत के पालनहार कहा जाता है। क्या आप जानते हैं कि वह कौन-कौन सी भाग्यशाली राशियां है, जिन्हें विष्णु जी की विशेष कृपा प्राप्त होती है।
विज्ञापन
1 of 5
भगवान विष्णु की प्रिय राशि - फोटो : Amar Ujala
Lord Vishnu Favourite Rashi: विष्णु हिंदू त्रिमूर्ति के दूसरे देवता और सृष्टि के पालनहार है। उनकी उपासना से जीवन में सुख-समृद्धि वास करती हैं। मान्यता है कि विधि-विधान से भगवान विष्णु का स्मरण करने से मानसिक शांति और मोक्ष की प्राप्ति होती है। शास्त्रों की मानें तो विष्णु जी की कृपा से साधक को न केवल भौतिक सुखों की प्राप्ति बल्कि जाने अनजाने में हुई गलतियों के फल से भी मुक्ति रहता है।

ज्योतिष शास्त्र में भी भगवान विष्णु की उपासना को महत्वपूर्ण माना जाता है। उनका संबंध बृहस्पति ग्रह से जोड़ा जाता है, जो ज्ञान, भाग्य, संतान, विवाह और शिक्षा के कारक है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि वह कौन-कौन सी भाग्यशाली राशियां है, जिन्हें विष्णु जी की प्रिय राशि माना जाता है। ऐसे में आज हम आपको ऐसी 4 राशियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन पर भगवान विष्णु की कृपा विशेष रूप से बनी रहती है। 
विज्ञापन

2 of 5
भगवान विष्णु - फोटो : Adobe Stock
वृषभ
 
ज्योतिषियों के मुताबिक वृषभ राशि का स्वामी ग्रह शुक्र है, जिसे धन की देवी मां लक्ष्मी से जोड़ा जाता है। इस राशि वाल पर विष्णु जी सदैव प्रसन्न रहते हैं। इस राशि के जातक कला के क्षेत्र में अच्छा नाम कमाते हुए समाज में अलग पहचान बनाते हैं। ये लोग धन की बचत करने में भी सफल होते हैं। इनका आकर्षण तेज होने के कारण अक्सर लोगों को यह पसंद होते हैं। साथ ही इनका जीवन प्रगति और समृद्धि से भरा होता है।
विज्ञापन

3 of 5
भगवान विष्णु - फोटो : Adobe stock
तुला

ज्योतिषियों के मुताबिक, तुला राशि का स्वामी ग्रह भी शुक्र हैं। शुक्र देव प्रेम, सौंदर्य, कला, धन और विलासिता का प्रतिनिधित्व करते हैं। इस राशि के जातकों को भी भगवान विष्णु की विशेष कृपा की प्राप्ति होती है। भगवान विष्णु की कृपा से इस राशि के लोग जीवन में सुख-सम्मान की प्राप्ति होती है। ये लोग करियर में अच्छा नाम कमाते हैं। विदेश यात्रा, खानपान और यह लोग मनमौजी होते हैं और अक्सर अपने काम से लोगों का दिल जीतते हैं। ज्योतिषियों के मुताबिक इन राशि वालों को गुरुवार के दिन पीली चीजों का दान करना चाहिए। इससे अटके काम भी पूरे होते हैं।

4 of 5
भगवान विष्णु - फोटो : Adobe Stock
धनु

धनु राशि का स्वामी ग्रह गुरु ग्रह है। इन राशि वालों पर विष्णु जी सदा प्रसन्न रहते हैं। ये लोग शिक्षा के क्षेत्र में अच्छा नाम कमाते हैं और करियर में मनचाही सफलता हासिल करते हैं। इसके अलावा इन जातकों को संतान सुख की प्राप्ति भी होती है। इन लोंगो के विवाह के मार्ग की बाधाएं भी विष्णु जी के प्रभाव से दूर होती है। इस राशि के लोग समाज में एक विशिष्ट पहचान बनाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
भगवान विष्णु - फोटो : Adobe Stock
मीन

मीन राशि का स्वामी ग्रह गुरु ग्रह है।  इस राशि वालों पर भी विष्णु जी सदा प्रसन्न रहते हैं। मीन राशि वालों की लगन, ईमानदारी और विष्णु भगवान का आशीर्वाद इन्हें सफलता की सीढ़ी चढ़ने में सहायता करता है। ये लोग जीवन में खूब तरक्की करते हैं। प्रभु की कृपा से दौलत-शोहरत और समाज में अच्छा नाम कमा पाते हैं। इन राशि वालों को विष्णु चालीसा का पाठ करना चाहिए। यह आपके लिए कल्याणकारी हो सकता है।





डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें