MahaKumbh 2025: अगर यूं कहा जाए कि इन दिनों लगभग पूरे विश्व की नजरें प्रयागराज में लगी हैं तो शायद इसमें कोई दो राय न हो। ऐसा इसलिए क्योंकि महाकुंभ चल रहा है और श्रद्धालु हर रोज यहां भारी संख्या में पहुंच रहे हैं। अनुमान है कि इस बार महाकुंभ में लगभग 45 करोड़ श्रद्धालु आएंगे।
ऐसे में ये समझा जा सकता है कि कि महाकुंभ सिर्फ कोई धार्मिक आयोजन नहीं बल्कि, ये श्रद्धा और भारतीय संस्कृति का महापर्व भी है। इन सबके बीच, लेकिन शायद आप ये न जानते हों कि इस बार का महाकुंभ 2025 इसलिए भी खास है क्योंकि इसमें ऐसे खगोलीय संयोग हो रहे हैं जो 144 वर्षों में एक बार होते हैं। तो चलिए इस बारे में जानते हैं। अगली स्लाइड्स में आप इस बारे में विस्तार से जान सकते हैं...