फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Swapna Shastra: बार-बार आते हैं दुर्घटनाओं के सपने? जानें ये किस बात का है संकेत

Wed, 23 Jul 2025 01:21 PM IST
ज्योति मेहरा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

ज्योतिष और स्वप्न शास्त्र के अनुसार हर सपना किसी गहरे भाव या स्थिति की ओर इशारा करता है। आइए जानते हैं कि यदि बार-बार दुर्घटना से जुड़े सपने आते हैं, तो यह किस बात का संकेत देते हैं...
विज्ञापन
1 of 5
Seeing An Accident In Dream - फोटो : adobe stock
Seeing An Accident In Dream: जब हम सोते हैं, तो हमारा अवचेतन मन सक्रिय हो जाता है और हमें कई तरह के सपने दिखते हैं। कुछ सपने विचलित कर देते हैं, जैसे दुर्घटना या अनहोनी से जुड़ी घटनाएं। कभी हम खुद को गिरते हुए देखते हैं, तो कभी किसी और को दुर्घटना में घायल होते हुए। ऐसे सपनों के पीछे छिपे संकेतों को समझना आसान नहीं होता, लेकिन ज्योतिष और स्वप्न शास्त्र के अनुसार हर सपना किसी गहरे भाव या स्थिति की ओर इशारा करता है। आइए जानते हैं कि यदि बार-बार दुर्घटना से जुड़े सपने आते हैं, तो यह किस बात का संकेत देते हैं...

Dream Astrology: बार-बार सपने में दिख रही हैं ये चीजें, तो समझ लीजिए खुल गई है किस्मत, घर में आएगी बरकत
Swapan Sastra: सपने में मगरमच्छ का दिखना किस बात का संकेत? जानें क्या कहता है स्वप्न शास्त्र
Swapna Shastra: सपने में खूब सारा पैसा देखना है शुभ संकेत या अशुभ? जानें क्या कहता है स्वप्न शास्त्र
विज्ञापन

2 of 5
स्वयं का एक्सीडेंट देखना - फोटो : Freepik.com
स्वयं का एक्सीडेंट देखना
यदि आप सपना देखते हैं कि आप खुद एक्सीडेंट का शिकार हो रहे हैं, जैसे बाइक से गिरना या किसी गाड़ी से टकराना, तो यह आपके भीतर की मानसिक उलझनों और तनाव को दर्शाता है। यह संकेत हो सकता है कि आप अपने जीवन में किसी जरूरी चीज को नजरअंदाज कर रहे हैं। यदि आप किसी बड़े फैसले या निवेश की तैयारी कर रहे हैं, तो यह सपना कहता है कि थोड़ा ठहरकर सोचें।
विज्ञापन

3 of 5
किसी और की दुर्घटना देखना - फोटो : Freepik.com
किसी और की दुर्घटना देखना
यदि आप किसी दूसरे व्यक्ति का एक्सीडेंट होते हुए देखते हैं, तो यह सपना दर्शाता है कि आप उस व्यक्ति को लेकर चिंतित हैं। यह भावनात्मक जुड़ाव, रिश्तों की उलझन या किसी प्रियजन की स्थिति को लेकर आपके मन में छिपी चिंता का प्रतीक हो सकता है।

4 of 5
एक्सीडेंट के साथ मौत का सपना - फोटो : adobe stock
एक्सीडेंट के साथ मौत का सपना
दुर्घटना के साथ मौत को देखना भले ही डरावना लगे, लेकिन स्वप्नशास्त्र के अनुसार यह किसी नए बदलाव, शुरुआत या जीवन में पुराने अध्याय को बंद करने का संकेत देता है। यह दर्शाता है कि आप खुद में कोई बड़ा परिवर्तन लाने जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सपना देता है चेतावनी - फोटो : adobe stock
सपने का चेतावनी स्वरूप
हर सपना नकारात्मक नहीं होता। कई बार ऐसे दृश्य इस बात का संकेत होते हैं कि आपको किसी परेशानी से पहले ही सचेत हो जाना चाहिए। यह सपना आपको रोककर सोचने, सतर्क रहने और सही निर्णय लेने की ओर प्रेरित करता है।



डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें