फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Swapna Shastra: ऑफिस लेट पहुंचने के आ रहे हैं सपने? जानें क्या है इसके पीछे का कारण, कैसे पाएं इससे निजात

Sat, 25 Jan 2025 12:44 PM IST
दीक्षा पाठक धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Swapna Shastra: यहां हम उस सपने की बात कर रहे हैं, जो आमतौर पर आज के युवा देखते हैं। लोगों को अक्सर सपना आता है कि वह ऑफिस लेट पहुंच रहे हैं या फिर ऑफिस पहुंच ही नहीं पा रहे हैं।
विज्ञापन
1 of 5
ऑफिस लेट पहुंचने के आ रहे हैं सपने - फोटो : adobe stock
Auspicious Dream: रात में सोते समय हम कई प्रकार के सपने देखते हैं। हर सपने का अपना एक मतलब होता है। कहते हैं कि हम जो सपना देखते हैं, वो हमारे भविष्य से जुड़ा हुआ होता है। हालांकि, सुबह होते ही कई लोगों को रात में देखे गए सपने याद ही नहीं रहते हैं। ऐसे में अगर आप इन सपनों का असल मतलब समझ गए तो इससे आपको काफी फायदा होगा। यहां हम उस सपने की बात कर रहे हैं, जो आमतौर पर आज के युवा देखते हैं। लोगों को अक्सर सपना आता है कि वह ऑफिस लेट पहुंच रहे हैं या फिर ऑफिस पहुंच ही नहीं पा रहे हैं। स्वप्न शास्त्र के अनुसार ऐसे सपनों का खास मतलब होता है। आइए इस खबर में जानते हैं कि ऐसे चिंता भरे सपनों का क्या मतलब होता है।
विज्ञापन

2 of 5
ऑफिस लेट पहुंचने के आ रहे हैं सपने - फोटो : Freepik.com
क्या आपको भी रोज आ रहे हैं सपने?
अगर आप हर रोज ऐसा सपना देख रहे हैं और लगातार तनाव महसूस कर रहे हैं तो इसका मतलब यह है कि आप अपने ऊपर पड़ रही जिम्मेदारियों को लेकर चिंतित हैं। अगर इन  जिम्मेदारियों का दबाव आप पर ज्यादा पड़ने लगता है तो आपको रात में ऐसे सपने आते हैं। या फिर अगर आप टाइम नहीं मैनेज कर पा रहे हैं और अपने करीबियों को समय नहीं दे पा रहे हैं तो भी आपको ऐसे सपने आ सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
ऑफिस लेट पहुंचने के आ रहे हैं सपने - फोटो : Freepik.com
क्या है इसका मनोवैज्ञानिक अर्थ?
अगर आपको लगातार ऐसे सपने आ रहे हैं तो इसका मतलब यह है कि आप अपनी जिम्मेदारियों के प्रति काफी सजग हैं। यह आपके अंदर की बेचैनी को दर्शाता है और बताता है कि आप अपनी जिंदगी में चीजों को गंभीरता से लेते हैं। आप अपने हर काम को पूरी सच्चाई के साथ पूरी करना चाहते हैं। कभी-कभी ऐसे सपनों का यह भी अर्थ होता है कि आपको अपना डेली रूटीन बदलने की जरूरत है।

4 of 5
ऑफिस लेट पहुंचने के आ रहे हैं सपने - फोटो : Freepik.com
क्या है इसका समाधान?
अगर आप ज्यादातर ऐसे सपने रोज देख रहे हैं तो आपको शांत मन से सोने की जरूरत है। सोने से पहले आप अपना ध्यान लगाने के लिए सॉफ्ट गाने सुन सकते हैं और कोई हल्की किताब भी पढ़ सकते हैं। थोड़ा आराम करने से आपको इससे राहत महसूस होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ऑफिस लेट पहुंचने के आ रहे हैं सपने - फोटो : Freepik.com
कैसे पाएं निजात?
ऐसे सपने केवल स्ट्रेस की वजह से ही आते हैं। ऐसे में आप अपना दिनचर्या सुधार कर इससे तुरंत निजात पा सकते हैं। आपको बार-बार खुद को यह याद दिलाना चाहिए कि आपको किसी भी काम में परफेक्शन की जरूरत नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें