Amar Ujala Jyotish Mahakumbh: 13 जनवरी 2025 से महाकुंभ की शुरुआत हो चुकी है, जो 26 फरवरी 2025 महाशिवरात्रि तक चलेगा। इस भव्य मेले का आयोजन उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में किया जा रहा है, जिसे भारत की संगम नगरी के नाम से जाना जाता है। यहां रोजाना हजारों की संख्या में श्रद्धालु पवित्र नदी में डुबकी लगा रहे हैं। इसी बीच 25 जनवरी 2025 यानी की आज महाकुंभ नगर में अमर उजाला और उससे जुड़े उपक्रम जीवांजलि और माय ज्योतिष की ओर से 'अमर उजाला ज्योतिष महाकुंभ महोत्सव' का आयोजन भी किया जा रहा है, जिसमें कई ज्योतिषाचार्य मौजूद रहेंगे। इस दौरान यह सभी ज्योतिष शास्त्र के अद्भुत विज्ञान और इसकी गहराई पर अपने विचार व्यक्त करेंगे। वहीं आज का दिन खगोल विज्ञान की दृष्टि से भी बेहद खास है। बता दें ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि आज अंतरिक्ष में 6 ग्रह मंगल, बृहस्पति, शुक्र, शनि, यूरेनस और नेपच्यून एक साथ एक लाइन में नजर आएंगे। ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक ग्रहों की इस स्थिति के प्रभाव से 12 राशियों के जातकों को शुभ-अशुभ फलों की प्राप्ति हो सकती हैं। ऐसे में आइए इसके प्रभाव के बारे में जानते हैं...