फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Surya Shukra Ka Nakshatra Parivartan: 20 जुलाई को सूर्य-शुक्र का नक्षत्र गोचर, इन राशियों को मिलेगा शुभ फल

Fri, 30 May 2025 10:17 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Nakshatra Parivartan: 20 जुलाई 2025 को सूर्य और शुक्र का नक्षत्र परिवर्तन सभी राशियों को प्रभावित करेगा। यह दिन विशेष रूप से तीन राशियों के लिए खुशियों और शुभ फल लेकर आएगा।

विज्ञापन
1 of 4
सूर्य शुक्र का गोचर - फोटो : adobe stock
Surya Shukra Gochar Effects On Zodiac Signs: 20 जुलाई 2025 का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से बेहद खास रहने वाला है। इस दिन सूर्य और शुक्र जैसे दो प्रमुख ग्रह नक्षत्र परिवर्तन करेंगे, जिससे सभी 12 राशियों पर असर पड़ेगा। वैदिक पंचांग के अनुसार, प्रातः  5:30 बजे सूर्य पुष्य नक्षत्र में प्रवेश करेंगे और दोपहर 1:02 बजे शुक्र मृगशिरा नक्षत्र में गोचर करेंगे। ये गोचर न केवल खगोलीय रूप से महत्वपूर्ण हैं, बल्कि व्यक्ति के जीवन में कई बड़े बदलाव भी ला सकते हैं।Shukra Gochar 2025: 31 मई को शुक्र का गोचर, इन राशियों के प्रेम और वैवाहिक जीवन में बढ़ेंगी परेशानियां
ज्योतिष में सूर्य को आत्मबल, नेतृत्व, और सम्मान का प्रतीक माना जाता है, जबकि शुक्र प्रेम, भोग-विलास, और वैवाहिक सुख का कारक होता है। इन दोनों ग्रहों के नक्षत्र परिवर्तन का प्रभाव हर राशि पर अलग-अलग होगा, लेकिन तीन राशियां ऐसी हैं जिनके लिए यह दिन विशेष रूप से शुभ फलदायी रहेगा। आइए जानें कौन सी हैं वे तीन भाग्यशाली राशियां जिनका सोया हुआ भाग्य 20 जुलाई को जाग सकता है।
Budh Gochar 2025: भद्र राजयोग से चमकेंगे इन 5 राशियों के सितारे, धन और तरक्की का बनेगा योग
 
विज्ञापन

2 of 4
सूर्य शुक्र का गोचर - फोटो : अमर उजाला
कर्क राशि
कर्क राशि को सूर्य और शुक्र दोनों की प्रिय राशि माना जाता है, इसलिए इन ग्रहों के नक्षत्र परिवर्तन का सबसे अधिक सकारात्मक प्रभाव इसी राशि पर पड़ने की संभावना है। इस गोचर के दौरान कर्क राशि के लोगों को करियर और व्यापार में अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। खासतौर पर व्यापारियों को किसी बड़ी डील के पूरे होने से राहत और मानसिक शांति मिलेगी। युवा वर्ग के लिए यह समय नई शुरुआत का हो सकता है। दोस्तों या साथियों के सहयोग से कोई नया व्यापारिक विचार जमीन पर उतर सकता है। हालांकि शुरुआत में ज्यादा लाभ नहीं मिलेगा, लेकिन कुछ समय बाद व्यापार में अचानक लाभ की अच्छी संभावना बन रही है।
विज्ञापन

3 of 4
सूर्य शुक्र का गोचर - फोटो : अमर उजाला
तुला राशि
तुला राशि के जातकों के लिए यह गोचर नए अवसरों के द्वार खोल सकता है। कार्यक्षेत्र में आपकी पहचान बढ़ेगी और लोगों से मेलजोल के नए अवसर मिलेंगे, जिससे भविष्य में लाभदायक संबंध बन सकते हैं। व्यापार से जुड़े लोग सहकर्मियों के साथ मिलकर किसी महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट पर काम शुरू कर सकते हैं, जो सफल हो सकता है। खुदरा व्यापारी या दुकानदारों के लिए यह समय निवेश करने के लिए अनुकूल हो सकता है। पारिवारिक जीवन में भी संतुलन बना रहेगा और घर के वातावरण में पहले से अधिक शांति देखने को मिलेगी।
विज्ञापन

4 of 4
सूर्य शुक्र का गोचर - फोटो : अमर उजाला
मीन राशि
मीन राशि के जातकों के लिए भी सूर्य और शुक्र का यह नक्षत्र परिवर्तन शुभ संकेत लेकर आएगा। यह समय विशेष रूप से उन लोगों के लिए सुखद रहेगा जो अपने परिवार से दूर रहते हैं। अचानक घर आने या परिवार से मिलने का मौका मिल सकता है। युवा जातकों की मनोकामनाएं पूरी हो सकती हैं, चाहे वह शिक्षा, करियर या निजी जीवन से जुड़ी हों। वहीं, वरिष्ठ नागरिकों या बुजुर्ग जातकों की सेहत में सुधार के संकेत हैं, खासकर पुरानी बीमारियों में राहत मिलने की संभावना है। इस गोचर से जीवन में स्थिरता और भावनात्मक संतुलन बढ़ेगा।



डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें