Surya Nakshatra Parivartan: ग्रहों के राजा सूर्य गुरु की राशि धनु में विराजमान हैं। यहां रहते हुए सूर्य शुक्र के साथ 'शुक्र आदित्य योग' बना रहे हैं। इसके अलावा मंगल के भी धनु में होने से आदित्य मंगल राजयोग का निर्माण हो रहा है। वहीं अब जल्द सूर्य धनु राशि में रहते हुए नक्षत्र परिवर्तन भी करेंगे, जो बेहद खास होने वाला है। ज्योतिषियों के मुताबिक, 29 दिसंबर 2025 को सुबह 6 बजकर 37 मिनट पर सूर्य मूल नक्षत्र से अपनी यात्रा को विराम देकर पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र में अपना स्थान लेंगे। इस नक्षत्र के स्वामी शुक्र है, जिन्हें सुख, कला, प्रेम और विलासिता का कारक माना गया है। अब चूंकि सूर्य शुक्र के नक्षत्र में एंट्री करेंगे, इसलिए कुछ राशियों के भाग्य में वृद्धि और उनके सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी के योग बनेंगे। सूर्य इस नक्षत्र में 10 जनवरी 2026 तक रहेंगे। ऐसे में आइए जानते हैं कि, यह अवधि किन राशियों के लिए कल्याणकारी रहने वाली हैं।
शनि बनाएंगे धन राजयोग, 2026 में इन राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन, करियर कारोबार में तरक्की के योग
New Year 2026: बेहद खास है साल 2026 का पहला दिन, जानिए किन राशि वालों को मिलेगा 1 जनवरी से लाभ