फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Surya Gochar 2025: 3 अगस्त से इन राशि वालों का बढ़ेगा मान-सम्मान, नौकरी के भी मिलेंगे नए अवसर

Thu, 24 Jul 2025 11:54 AM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Surya Nakshatra Parivartan 2025: कर्क में रहते हुए सूर्यदेव जल्द नक्षत्र परिवर्तन करने वाले हैं। वह 3 अगस्त 2025 को सुबह 4 बजकर 16 मिनट पर अश्लेषा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। खास बात यह है कि यह ग्रहों के राजकुमार बुध का नक्षत्र है।
 
विज्ञापन
1 of 4
Surya Nakshatra Parivartan 2025 - फोटो : adobe stock
Surya Nakshatra Parivartan 2025: वर्तमान में ग्रहों के राजा सूर्य कर्क में विराजमान है। इस राशि में रहते हुए वह 12 राशियों को शुभ-अशुभ फल प्रदान कर रहे हैं। हालांकि कर्क में रहते हुए सूर्यदेव जल्द नक्षत्र परिवर्तन भी करने वाले हैं। वह 3 अगस्त 2025 को सुबह 4 बजकर 16 मिनट पर अश्लेषा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। खास बात यह है कि यह ग्रहों के राजकुमार बुध का नक्षत्र है। चूंकि ज्योतिष में सूर्य और बुध में मित्रता का भाव है, इसलिए कुछ राशि वालों को करियर में सफलता, नौकरी के अवसर और समाज में अच्छी पहचान मिल सकती हैं। आइए इन लकी राशियों के नाम जानते हैं।
विज्ञापन

2 of 4
Surya Nakshatra Parivartan 2025 - फोटो : अमर उजाला
तुला राशि 
तत्व: वायु 
स्वामी ग्रह: शुक्र
स्वभाव: सौम्य, न्यायप्रिय, सामाजिक, संतुलित।


सूर्य का नक्षत्र परिवर्तन तुला राशि वालों के लिए शुभ रहेगा। आपको नौकरी में अच्छा पद मिलने के योग बन रहे हैं। इस दौरान जो लोग नौकरी की खोज में हैं, उन्हें भी मनचाहा रोजगार मिलेगा। धन लाभ के अवसर प्रबल होंगे। खास बात यह है कि अविवाहित जातकों को योग्य वर का विवाह प्रस्ताव प्राप्त होगा। सत्ता-सरकार से जुड़े लोगों से नजदीकियां बढ़ेंगी। विद्यार्थियों का पढ़ाई-लिखाई के प्रति सकारात्मक रुझान बना रहेगा। युवा वर्ग का आत्मविश्वास बढ़ेगा। व्यापार में आर्थिक फायदा मिलने की संभावना है।

Surya budh yuti 2025:सूर्य-बुध का अद्भुत योग, 1 अगस्त से इन राशियों को मिलेगा अपार सुख और सम्मान
विज्ञापन

3 of 4
Surya Nakshatra Parivartan 2025 - फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक राशि 
तत्व: जल  
स्वामी ग्रह: मंगल
स्वभाव: गूढ़, मजबूत इच्छाशक्ति, साहसी, रहस्यमय।


सूर्य का नक्षत्र परिवर्तन आपके लिए लाभदायक रहेगा। अधिकारियों से बेहतर तालमेल होने के कारण एक अच्छा पद मिलने के योग है। इस दौरान व्यवसाय से जुड़े लोगों को मुनाफा होगा। परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे छात्रों को शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। काम को लेकर लंबी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है। यात्रा आपके लिए लाभकारी रहेगी, क्योंकि इस दौरान प्रभावी लोगों के साथ संपर्क बनेंगे। आर्थिक दबाव कम होगा और मानसिक शांति का एहसास होगा।
Venus Transit Gemini 2025: 26 जुलाई को शुक्र करेंगे मिथुन राशि में गोचर, जानें सभी 12 राशियों पर प्रभाव
विज्ञापन

4 of 4
Surya Nakshatra Parivartan 2025 - फोटो : अमर उजाला
मीन राशि 
तत्व: जल  
स्वामी ग्रह: बृहस्पति 
स्वभाव: संवेदनशील, कल्पनाशील, सहानुभूतिपूर्ण, आध्यात्मिक।


मीन राशि वालों के लिए समय शुभ रहने वाला है। मेहनत और प्रयास से समाज में आपकी छवि बेहतर होगी। करियर में भी तरक्की देखने को मिल सकती है। वैवाहिक जीवन और प्रेम संबंध में अनुकूलता बनी रहेगी। इस दौरान संतान पक्ष से सुखद समाचार की प्राप्ति होगी। जीवनसाथी का व्यवहार सकारात्मक रहेगा। आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी। इस दौरान नया व्यवसाय शुरू करने की योजना सफल होगी। यही नहीं उसमें विशेष सफलता मिल सकती है। रिश्ते पहले से बेहतर रहेंगे।

Guru Shukra Yuti 2025: अगस्त माह में लक्ष्मी नारायण और गजलक्ष्मी योग से राशियों की तिजोरी होगी मालामाल

 


डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): 
यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें