Sun Transit in Anuradha Nakshatra: 20 नवंबर 2026 को देवउठनी एकादशी के शुभ अवसर पर सूर्य देव सुबह 3 बजकर 9 मिनट पर शनि के स्वामित्व वाले अनुराधा नक्षत्र में गोचर करेंगे। सूर्य इस नक्षत्र में 3 दिसंबर 2026 तक स्थित रहेंगे। ज्योतिष शास्त्र में सूर्य को आत्मविश्वास, पद-प्रतिष्ठा, मान-सम्मान और सरकारी क्षेत्र का कारक माना जाता है। ऐसे में सूर्य का अनुराधा नक्षत्र में प्रवेश कई राशियों के लिए अनुकूल परिस्थितियां बना सकता है। इस गोचर से कुछ जातकों को नौकरी और व्यापार में तरक्की के नए अवसर मिल सकते हैं। आइए जानते हैं सूर्य के इस नक्षत्र परिवर्तन से किन राशियों को विशेष लाभ मिलने की संभावना है।