फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shadashtak Yog 2025: सूर्य-मंगल की युति से बनेगा षडाष्टक योग, इन तीन राशियों को नौकरी में मिल सकता है लाभ

Thu, 06 Feb 2025 10:48 AM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Shadashtak Yog: ज्योतिष शास्त्र में सूर्य को आत्मा का कारक माना जाता है और उन्हें नवग्रहों में राजा का दर्जा प्राप्त है। कुंडली में उनकी स्थिति मजबूत होने पर जातक को हर क्षेत्र में मान-सम्मान की प्राप्ति होती हैं, साथ करियर में भी अच्छे परिणाम मिलते हैं।
विज्ञापन
1 of 4
shadashtak yog 2025 - फोटो : अमर उजाला
Shadashtak Yog: ज्योतिष शास्त्र में सूर्य को आत्मा का कारक माना जाता है और उन्हें नवग्रहों में राजा का दर्जा प्राप्त है। कुंडली में उनकी स्थिति मजबूत होने पर जातक को हर क्षेत्र में मान-सम्मान की प्राप्ति होती हैं, साथ करियर में भी अच्छे परिणाम मिलते हैं। माना जाता है कि जब भी सूर्य अपने स्थान में परिवर्तन या किसी ग्रह के साथ युति निर्माण करते हैं, तो सभी राशियों पर इसका प्रभाव पड़ता है। ज्योतिषियों की मानें तो 7 फरवरी 2025 को सूर्य और मंगल की युति से षडाष्टक योग का निर्माण होगा। बता दें 7 फरवरी को मंगल और सूर्य एक दूसरे से आठवें और छठे स्थान पर स्थित होंगे। ऐसे में इस योग के बनने से इन तीन राशियों को नौकरी, व्यापार और शिक्षा क्षेत्र में मनचाहे परिणाम मिल सकते हैं, साथ ही इन्हें किसी शुभ सूचना की प्राप्ति भी हो सकती है। ऐसे में आइए इन लकी राशियों के नाम जानते हैं।
विज्ञापन

2 of 4
निवेश के लिए समय शुभ है। लव लाइफ शानदार होने की संभावना है। सिंगल लोगों के लिए समय शुभ साबित होगा। - फोटो : अमर उजाला
मेष राशि
ज्योतिष गणना के अनुसार षडाष्टक योग आपके लिए लाभदायक रहने वाला है। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। यदि कोई मामला कोर्ट में चल रहा है तो उसमें आपको राहत प्राप्त हो सकती है। दोस्त से आपका संबंध मजबूत बना रहेगा। रोजगार को लेकर इधर-उधर भटक रहे लोगों को किसी नई नौकरी की प्राप्ति हो सकती है। ग्रहों के शुभ प्रभाव से आपकी आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी। निवेश के लिए समय शुभ है। लव लाइफ शानदार होने की संभावना है। सिंगल लोगों के लिए समय शुभ साबित होगा।
विज्ञापन

3 of 4
विवाह में यदि कोई समस्या आ रही थी, तो वह भी दूर होगी। घर में किसी नई वस्तु के आगमन से माहौल में खुशियां बनी रहेगी। - फोटो : daily rashifal
सिंह राशि
सिंह राशि के लिए षडाष्टक योग कल्याणकारी रहने वाला है। योग के प्रभाव से कार्यक्षेत्र की स्थितियां आपके पक्ष में रहेंगी। धन लाभ के अच्छे संकेत मिलेंगे और बाधाएं दूर होंगी। संपत्ति से संबंधित कोई बड़ा लाभ मिल सकता है। सिंगल लोगों के लिए यह समय खास हो सकता है, क्योंकि किसी के साथ की प्राप्ति हो सकती है। आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। इस दौरान स्वास्थ्य में भी सुधार होगा। दोस्तों के सहयोग से सभी जरूरी काम पूरे हो जाएंगे। विवाह में यदि कोई समस्या आ रही थी, तो वह भी दूर होगी। घर में किसी नई वस्तु के आगमन से माहौल में खुशियां बनी रहेगी।
विज्ञापन

4 of 4
किसी काम को पूरा करने के लिए दोस्तों की मदद आपको मिलेगी। यात्रा के योग भी बन रहा है। - फोटो : अमर उजाला
धनु राशि
षडाष्टक योग के शुभ प्रभाव से आपको करियर में अच्छी सफलता प्राप्त होने की संभावना है। दांपत्य जीवन में की समस्याएं समाप्त होती हुई नजर आएगी। सरकारी कामकाज से लाभ मिलने की संभावना है। नौकरी की तालाश कर रहे लोगों को नए अवसरों की प्राप्ति होगी। इस समय आपकी सोची हुई योजनाएं भी सफल होती हुई नजर आएगी। सेहत में सुधार होगा। किसी काम को पूरा करने के लिए दोस्तों की मदद आपको मिलेगी। यात्रा के योग भी बन रहा है। 



डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें