Surya Mangal pratiyuti 2025: ज्योतिष में सूर्य सबसे शक्तिशाली ग्रह है, जिसे आत्मा, मान-सम्मान, उच्च पद, नेतृत्व क्षमता का कारक माना जाता है। कुंडली में उनकी स्थिति मजबूत होने पर जातक को हर क्षेत्र में सम्मान की प्राप्ति होती हैं। वहीं मंगल ग्रहों को भी सभी ग्रह में सेनापति का दर्जा प्राप्त है, वह अपने विशेष प्रभाव के लिए जाने जाते हैं। ज्योतिष शास्त्रों में उन्हें ऊर्जा का कारक माना जाता है। कहते हैं मंगल के प्रभाव से व्यक्ति साहसी और निडर बनता है। माना जाता है कि दोनों ही ग्रह के गोचर से सभी राशियां प्रभावित होती हैं।
ज्योतिष गणना के अनुसार 16 जनवरी 2025 को सुबह 8: 6 मिनट पर सूर्य और मंगल एक दूसरे से 180 डिग्री पर होंगे। दोनों ग्रह के इस एंगल से प्रति युति योग का निर्माण हो रहा है, जो कुछ राशियों के लिए कल्याणकारी साबित हो सकता है। इन राशियों को नौकरी, बिजनेस और निवेश में मनचाहे परिणाम की प्राप्ति हो सकती है, ऐसे में आइए इन लकी राशियों के बारे में जानते हैं।