फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मकर संक्रांति पर सूर्य का गोचर, जानें किन राशियों को मिलेगी खुशखबरी और किसकी बढ़ेगी परेशानियां

Tue, 13 Jan 2026 12:49 PM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Makar Sankranti 2026: मकर संक्रांति पर सूर्य मकर राशि में प्रवेश करेंगे। इससे कुछ राशि वालों का भाग्योदय हो सकता है, तो कुछ लोगों की परेशानियां बढ़ेंगी। ऐसे में आइए सूर्य गोचर का 12 राशियों पर प्रभाव जानते हैं
विज्ञापन
1 of 13
Makar Sankranti 2026 - फोटो : अमर उजाला
Makar Sankranti 2026: हर साल सूर्य के मकर राशि में प्रवेश करने पर मकर संक्रांति का पर्व मनाया जाता है। साल 2026 में यह पावन पर्व 14 जनवरी को मनाया जाएगा। इस दिन सूर्य देव शनि की राशि मकर में गोचर करते हुए सभी राशियों पर अपना प्रभाव डालेंगे। इसके अलावा सूर्य का यह गोचर न केवल व्यक्तिगत जीवन, बल्कि देश-दुनिया सहित प्रकृति पर भी गहरा असर डालेगा। इस दौरान कुछ राशियों को करियर, धन और सम्मान में वृद्धि के योग बनेंगे, वहीं कुछ राशि वालों को सावधानी बरतने की आवश्यकता रहेगी। ऐसे में आइए सूर्य के मकर राशि में गोचर का 12 राशियों पर क्या प्रभाव होगा, यह जानते हैं।
विज्ञापन

2 of 13
Makar Sankranti 2026 - फोटो : अमर उजाला
मेष राशि
मेष राशि वालों के लिए समय शुभ रहने वाला है। आपको घर और बाहर दोनों जगह सम्मान की प्राप्ति होगी। निवेश से आपको अच्छा रिटर्न मिलेगा। नौकरी के लिए अप्लाई किया था, तो लाभ की प्राप्ति होगी। 
विज्ञापन

3 of 13
Makar Sankranti 2026 - फोटो : अमर उजाला
वृषभ राशि
वृषभ राशि वालों के लिए समय चुनौतियों भरा रहने वाला है। काम को लेकर अधिक तनाव रहेगा। परंतु धैर्यवान रहने की आवश्यकता अधिक रहने वाली है। वाहन खराबी के कारण तनाव होगा और आपका खर्च भी बढ़ेगा।

4 of 13
Makar Sankranti 2026 - फोटो : अमर उजाला
मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों के लिए समय चुनौतियों से भरा रहेगा। आपको कार्यों में कई तरह की मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है, इसलिए आप धैर्वान रहें। संतान पक्ष को लेकर कोई चिंता सताएगी। 
विज्ञापन

5 of 13
Makar Sankranti 2026 - फोटो : अमर उजाला
कर्क राशि
कर्क राशि वालों के लिए समय लाभकारी रहने वाला है। आपको व्यापार में नए लोगों का साथ मिलेगा और नौकरी करने वालों के प्रमोशन के योग बनेंगे। घर में खुशियों का माहौल बना रहेगा।
विज्ञापन

6 of 13
Makar Sankranti 2026 - फोटो : daily rashifal
सिंह राशि
सिंह राशि वालों के मान-सम्मान में वृद्धि होगी और सभी के साथ की पूर्ण प्राप्ति होगी। करियर में सकारात्मक परिवर्तन देखने को मिलेंगे। हालांकि, सिंह राशि वालों को घर और बाहर दोनों जगह शुभचिंतकों का सहयोग और समर्थन मिलेगा।
विज्ञापन

7 of 13
Makar Sankranti 2026 - फोटो : अमर उजाला
कन्या राशि
कन्या राशि वालों को विशेष लाभ की प्राप्ति संभव है। आपके जीवन में कई अच्छे परिवर्तन आएंगे और आपको कारोबार को विस्तार देने की योजना पर काम करना और भी लाभ दे सकता है। रिश्तों में प्रेम बढ़ेगा।

8 of 13
Makar Sankranti 2026 - फोटो : अमर उजाला
तुला राशि
तुला राशि वालों को व्यापार में मनचाहा लाभ होने वाला है। आप किसी यात्रा पर भी जा सकते हैं। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा। सामाजिक और पारिवारिक स्तर पर आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। समय खुशियों से भरा रहेगा।

9 of 13
Makar Sankranti 2026 - फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वालों को अलर्ट रहने की आवश्यकता रहेगी। मनचाही सफलता के लिए उन्हें सामान्य से ज्यादा परिश्रम की आवश्यकता हो सकती है। नए काम का प्रारंभ न करें अन्यथा कोई समस्या से घिर सकते हैं। धन को लेकर आपकी योजना अधिक संतुलित हो जाएगी।

10 of 13
Makar Sankranti 2026 - फोटो : अमर उजाला
धनु राशि
धनु राशि वालों को काम में लापरवाही करने से बचना होगा। आप नया निवेश न करें और प्रेम संबंध में मधुरता लाने के लिए रिश्तों में ईमानदारी रखें। पारिवारिक परेशानियां तनाव देंगी। लेकिन कार्यक्षेत्र के रिश्तों में बेहतर तालमेल बनेगा। 

11 of 13
Makar Sankranti 2026 - फोटो : अमर उजाला
मकर राशि
मकर राशि के लिए समय सामान्य रहने वाला है। सेहत समस्याओं में राहत मिलेगी और मन प्रसन्न रहेगा। यह समय मानसिक शांति पाने का भी है। किसी रिश्ते में प्रवेश आप कर सकते हैं।  

12 of 13
Makar Sankranti 2026 - फोटो : अमर उजाला
कुंभ राशि 
कुंभ राशि वालों को मनचाहा लाभ होगा। दांपत्य जीवन सुखमय बना रहेगा। पैतृक संपत्ति संबंधी कार्यों में सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं। नौकरी के लिए आवेदन करेंगे।
विज्ञापन

13 of 13
Makar Sankranti 2026 - फोटो : अमर उजाला
मीन राशि 
मीन राशि के लिए समय उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। छात्रों को अपेक्षित सफलता पाने के लिए सामान्य से अधिक मेहनत करनी होगी। हालांकि, आप किसी भी तरह की नई यात्राएं न करें।
शुक्र का मकर राशि में प्रवेश और नवपंचम राजयोग का शुभ संयोग, इन राशियों को मिलेगा फायदा
Lucky Rashiyan: 31 जनवरी से इन राशि वालों के करियर में आएंगे बदलाव, लव लाइफ में भी दिखेगा द्विस्ट


 



डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): 
यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें