फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अगस्त में सूर्य-केतु की युति से इन राशि वालों की चमक सकती है किस्मत, धन वृद्धि के योग

Mon, 21 Jul 2025 04:44 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

जब भी सूर्य और केतु का संयोग बनता है तो देश-दुनिया के साथ-साथ कई क्षेत्रों पर असर देखने को मिलता है। जहां एक तरफ सूर्य-केतु की युति से कुछ राशि वालों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है वहीं कुछ के लिए अच्छा समय शुरू हो जाता है।
विज्ञापन
1 of 4
- फोटो : adobe stock
अगस्त माह में सूर्य और केतु का संयोग बनने वाला है। वैदिक ज्योतिष में सूर्य को मान-सम्मान, पद-प्रतिष्ठा, आत्मविश्वास, सरकारी नौकरी, पिता और आत्मा का कारक माना जाता है। वहीं दूसरी तरफ केतु को धर्म, आध्यात्म, वैराग्य और मोक्ष का कारक माना जाता है। जब भी सूर्य और केतु का संयोग बनता है तो देश-दुनिया के साथ-साथ कई क्षेत्रों पर असर देखने को मिलता है। जहां एक तरफ सूर्य-केतु की युति से कुछ राशि वालों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है वहीं कुछ के लिए अच्छा समय शुरू हो जाता है। आइए जानते हैं भाग्यशाली राशियों के बारे में...
विज्ञापन

2 of 4
वृषभ राशि - फोटो : amar ujala
वृषभ राशि
वृषभ राशि के लिए सूर्य-केतु की युति बहुत ही शुभ और लाभकारी साबित होगी। आपकी कुंडली में यह युति कुंडली के चौथे भाव यानी सुख स्थान पर बनने जा रही है। ऐसे में आपको सभी तरह के भौतिक सुखों की प्राप्ति होगी। जमीन-जायदाद से जुड़े मामलों में आपको अच्छी सफलता और मुनाफा हासिल हो सकता है। पैतृक संपत्ति हासिल होने के योग बन रहे हैं। नौकरीपेशा जातकों को नई नौकरी के अवसर मिल सकते हैं। आपको कोई बड़ा फायदा मिल सकता है। 
विज्ञापन

3 of 4
कर्क राशि - फोटो : amar ujala
कर्क राशि
सूर्य-केतु की युति से कर्क राशि वालों के अच्छे दिन शुरू हो सकते हैं। अगस्त माह में यह युति आपके धन और वाणी के स्थान पर बनने जा रहा है। ऐसे में आपको आत्मविश्वास और व्यक्तित्व में निखार आ सकता है। वाणी के बल पर आपको को अच्छा पद कार्यक्षेत्र में मिल सकता है। आकस्मिक धन लाभ की इच्छा पूरी हो सकती है। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूती आएगी। 

Mangal Gochar 2025: 23 जुलाई से इन राशि वालों के मान-सम्मान में होगी वृद्धि, मंगल करेंगे नक्षत्र परिवर्तन

विज्ञापन

4 of 4
वृश्चिक राशि - फोटो : amar ujala
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वालों के लिए सूर्य-केतु की युति बहुत ही शुभफलदायी साबित होगी। आपकी राशि में यह संयोग नवम भाव जो भाग्य का होता है वहां पर बनने वाला है। आपकी धर्म-कर्म में रुचि बनी रहेगी। किस्मत का साथ मिलेगा। धन लाभ के अवसरों में वृद्धि होगी। आपकी योजना कारगर साबित होंगी। 

Venus Transit Gemini 2025: 26 जुलाई को शुक्र करेंगे मिथुन राशि में गोचर, जानें सभी 12 राशियों पर प्रभाव

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें