फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सूर्य पर रहेगी शनि की सप्तम द्दष्टि, इन राशि वालों को नौकरी-कारोबार में रहना होगा संभलकर

Thu, 17 Sep 2026 07:37 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

सूर्य अब कन्या राशि में प्रवेश कर चुके हैं और सूर्य मीन राशि में हैं जिससे सूर्य पर शनि की द्दष्टि पड़ रही है। आइए जानते हैं इससे किन-किन राशि वालों पर प्रभाव पड़ेगा। 
विज्ञापन
1 of 5
सूर्य पर शनि की द्दष्टि - फोटो : अमर उजाला
ज्योतिष में समय-समय पर ग्रहों के राशि परिवर्तन करने से कई तरह के योग का निर्माण होता है। जब भी ग्रहों की युति होती है तो कभी शुभ तो कभी अशुभ योगों का निर्माण होता है। आपको बता दें कि सितंबर माह में ग्रहों के राजा सूर्य कन्या राशि में गोचर कर चुके हैं जहां पर पहले से शनि देव मीन राशि में विराजमान हैं। ऐसे में शनि की सप्तम द्दष्टि कन्या पर पड़ रही है। इस तरह से कन्या राशि में सूर्य के होने से इस पर शनि की द्दष्टि पड़ रही है। ऐसे में आइए जानते हैं सूर्य पर शनि की द्दष्टि पड़ने के कारण किन-किन राशियों पर प्रभाव देखने को मिलेगा। 
विज्ञापन

2 of 5
कन्या राशि - फोटो : amar ujala
कन्या राशि
सूर्य पर शनि की द्दष्टि पड़ने के कारण कन्या राशि वालों पर कुछ महत्वपूर्ण बदलाव देखने को मिल सकता है। करियर-कारोबार और नौकरी में कुछ बदलाव देखने को मिल सकता है। जिम्मेदारियां बढ़ जाती है। कारोबार में कोई नहीं डील हासिल हो सकती है। निवेश के मामलों में आपको थोड़ा संयम बदलना होगा। आने वाले कुछ दिनों में कार्यक्षेत्र में तनाव का सामना करना पड़ सकता है। 
विज्ञापन

3 of 5
मीन राशि - फोटो : amar ujala
मीन राशि
मीन राशि वालों के लिए आने वाले कुछ दिन बहुत ही शुभ और लाभकारी रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपको पूरी मेहनत और लगन के साथ काम करना होगा। जिम्मेदारी मिलने से आपको लाभ होगा। आर्थिक मामलों में आपको अपने खर्चों पर ध्यान देना होगा। निवेश संबंधी योजना में आपको फूंक-फूंक कर कदम रखना होगा। प्रेम संबंधों में आपको मिठास रहेगी। 

4 of 5
मिथुन राशि - फोटो : amar ujala
मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों के लिए नौकरी-कारोबार में कई तरह की चुनौतियों का सामना करना होगा। इस दौरान आपको लेन-देन में सतर्कता बरतनी होगी। निवेश संबंधी योजनाओं का लाभ आपको मिलेगा। नौकरीपेशा लोगों को नई नौकरी के लिए बेहतर अवसर हासिल होंगे। लेकिन आपको इस इस दौरान धैर्य रखना होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सूर्य-शनि युति 2026 - फोटो : Amar Ujala
सूर्य पर शनि की द्दष्टि का महत्व
वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सूर्य और शनि की आपस में शत्रुता का भाव रहता है। शनि की सप्तम द्दष्टि को विशेष माना जाता है। शनि मीन राशि में यानी 12वीं राशि में होते हैं तो उनकी द्दष्टि 7वीं राशि यानी कन्या पर पड़ती है। अब सूर्य इस समय कन्या राशि में हैं जिससे शनि की सप्तम द्दष्टि सूर्य के ऊपर पड़ रही है। 

शनि-सूर्य समसप्तक योग: अगले 30 दिन इन 3 राशियों के लिए हो सकते हैं भारी, करियर और सेहत को लेकर रहें सतर्क

बुधादित्य योग: कन्या राशि में सूर्य और बुध की शक्तिशाली युति, इन 6 राशियों को करियर और धन में होगा लाभ

सूर्य गोचर 2026: 17 सितंबर के बाद इन 2 राशियों का चमकेगा करियर, मिल सकती है बड़ी सफलता


डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें