Surya-Guru Yuti 2026 Making Mahalaxmi Rajyog: जुलाई के महीने में सूर्य और गुरु का दुर्लभ संयोग बनने जा रहा है, जिसे ज्योतिष में बेहद प्रभावशाली माना जाता है। जब ये दोनों ग्रह एक साथ आते हैं, तो शुभ राजयोग का निर्माण होता है। 16 जुलाई को सूर्य मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करेंगे, जहां पहले से ही गुरु स्थित हैं। इस प्रकार कर्क राशि में इन दोनों ग्रहों की युति से नवपंचम योग और महालक्ष्मी राजयोग का निर्माण होगा। यह विशेष योग कुछ राशियों के लिए अत्यंत शुभ फलदायी साबित होगा, जिससे धन लाभ के साथ-साथ हर कार्य में सफलता मिलने के संकेत हैं। आइए जानते हैं किन राशियों को इसका सबसे अधिक फायदा मिलेगा।