Surya Grahan and Shani Amavasya Niyam in Hindi: 29 मार्च 2025 को सूर्य ग्रहण और शनिश्चरी अमवस्या का दुर्लभ संयोग बनने जा रहा है। सूर्य ग्रहण सिर्फ एक खगोलीय घटना नहीं है बल्कि ज्योतिषीय दृष्टिकोण से भी यह बेहद खास है। इस दिन शनि देव मीन राशि में प्रवेश करेंगे और साथ ही इसी राशि मे सूर्य ग्रहण भी लगेगा। शनि का मीन राशि में गोचर और सूर्य ग्रहण का योग कुछ राशियों के लिए शुभ तो कुछ के लिए चुनौती लेकर आ सकता है। इसलिए इस दिन खास ध्यान देने की जरूरत है, ताकि आप किसी प्रकार की परेशानी से बच सकें। इस दौरान आपको कुछ कार्यों को बिल्कुल भी नहीं करना चाहिए। आइए जानते हैं कौन से हैं वो कार्य और उपाय।
जब चंद्रमा, पृथ्वी और सूर्य के बीच से गुजरता है, तो इस स्थिति में सूरज की रोशनी धरती पर नहीं पहुंच पाती तब सूर्य ग्रहण लगता है। इस साल 29 मार्च 2025 को साल का पहला सूर्य ग्रहण है। यह दोपहर 2 बजकर 20 मिनट से शुरु होगा और शाम 6 बजकर 16 मिनट तक रहेगा। सूर्य ग्रहण ज्योतिषीय दृष्टिकोण से बेहद महत्वपूर्ण है। इसके साथ ही शनिश्चरी अमवस्या का दिन शनि देव के प्रभाव को बढ़ाता है। शनि का मीन राशि में गोचर जहां कुछ राशियों के लिए शुभ रहेगा, वहीं अन्य के लिए यह कठिनाइयों का कारण बन सकता है। इस दिन को लेकर कुछ विशेष उपायों की जरूरत है, ताकि आप नकरात्मक प्रभाव से बच सकें।