फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सूर्य ग्रहण 2018: ये हैं वो 5 राशियां जो ग्रहण के कारण रह सकती हैं सबसे ज्यादा परेशान

Thu, 15 Feb 2018 12:54 PM IST
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
केवल 15 दिन के अंतराल में इस बार दो ग्रहण, पहले 31 जनवरी को चंद्र ग्रहण और अब 15 फरवरी को सूर्य ग्रहण। लेकिन यह सूर्य ग्रहण इस बार भारत में कहीं दिखाई नहीं देगा। ज्योतिष के अनुसार 15 दिन के अंतराल पर दो ग्रहण का पड़ना कुछ राशि वालों के लिए परेशानियां ला सकता है। आज सूर्य ग्रहण के बाद कुल 12 में से 5 राशि वालों को आने वाले समय में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन

2 of 6
वृष राशि
वृष राशि: वृष राशि वालों के लिए साल का पहला सूर्यग्रहण बहुत अच्छा नहीं रहने वाला है। संपत्ति का नुकसान होने की संभावना है। किसी कानूनी मसले में फंस सकते हैं। परिवार में सदस्यों के बीच झगड़ा होने की प्रबल संभावना है। लेकिन यह असर कुछ ही दिनों तक रहेगा।

 
विज्ञापन

3 of 6
कर्क राशि
कर्क राशि: ग्रहण के बाद कर्क राशि के जातकों को कोई अशुभ समाचार मिल सकता है। दोस्तों और रिश्तेदार से मनमुटाव बढ़ने के संकेत है। नौकरी करने वाले लोग परेशान रह सकते है।

4 of 6
सिंह राशि
सिंह राशि: खर्चे बढ़ेंगे और आमदनी कम होने के आसार है। दुर्घटना हो सकती है। सावधानी बरतें हालांकि कई दिनों से अटके हुए धन की प्राप्ति होगी।

 
विज्ञापन

5 of 6
मकर राशि
मकर राशि: सूर्य मकर राशि से कुंभ राशि में गोचर हो चुके है जिसके कारण इस ग्रहण से मन विचलित हो सकता है। बेवजह विवाद बढ़ने लगेंगे जिसके कारण मानसिक तनाव रहेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
धनु राशि
धनु राशि: धनु राशि वाले जातकों के लिए यह ग्रहण अच्छा नहीं रहने वाला है। किसी के धोखे का शिकार हो सकते हैं। सेहत भी खराब रहने के साकार है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें