फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Surya Grahan 2026: 12 अगस्त को लगेगा सूर्य ग्रहण, इन 3 राशि वालों पर पड़ेगा भारी

Wed, 05 Aug 2026 12:50 PM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Surya Grahan 2026 On 12 August: सूर्य ग्रहण के प्रभाव से कुछ राशि वालों को कार्यों में बाधाएं, मानसिक तनाव और अतिरिक्त मेहनत का सामना करना पड़ सकता है। आइए जानते हैं किन राशियों के लिए यह ग्रहण चुनौतीपूर्ण रहने वाला है।
 
विज्ञापन
1 of 4
Surya Grahan 2026 - फोटो : अमर उजाला
Surya Grahan 2026 On 12 August: सूर्य ग्रहण 12 अगस्त 2026 को लगेगा। इसका समय रात 9 बजकर 04 मिनट से लेकर 13 अगस्त की सुबह 4:25 तक माना जा रहा है। यह साल का आखिरी सूर्य ग्रहण होगा, परंतु इसे भारत में देखा नहीं जाएगा। चूंकि यह भारत में प्रभावी नहीं होगा, इसलिए इसका सूतक काल और नियमों का पालन भी नहीं किया जाएगा। फिर भी ज्योतिष की दृष्टि से यह ग्रहण बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि यह कर्क राशि में लग रहा है। ऐसे में ग्रहण का असर कर्क सहित कुछ राशियों के लिए परेशानियां लेकर आ सकता है और जातकों को काम व यात्रा को लेकर विशेषतौर पर सावधानी बरतने की आवश्यकता होगी। ऐसे में किन राशियों के लिए यह समय कठिनाइयों वाला होगा, आइए जानते हैं।
Sawan Second Somwar 2026: सावन के दूसरे सोमवार को चमकेगी इन 3 राशि वालों की किस्मत, शुरू होंगे अच्छे दिन
Mercury Transit 2026: बुध गोचर से इन तीन राशि वालों का बदलेगा समय, करियर-कारोबार में मिलेगा बड़ा लाभ
विज्ञापन

2 of 4
Surya Grahan 2026 On 12 August - फोटो : अमर उजाला
कर्क राशि
कर्क राशि के जातकों के लिए सूर्य ग्रहण मिश्रित लेकिन चुनौतीपूर्ण परिणाम लेकर आ सकता है। कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं और काम के सिलसिले में अधिक यात्राएं करनी पड़ सकती हैं। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को सफलता मिलने के योग बनेंगे, लेकिन कार्यभार अधिक रहने से मानसिक दबाव महसूस हो सकता है। किसी भी निर्णय में जल्दबाजी करने से बचें। विद्यार्थियों को पढ़ाई में लापरवाही से बचना होगा।
विज्ञापन

3 of 4
Surya Grahan 2026 On 12 August - फोटो : अमर उजाला
धनु राशि
धनु राशि वालों के लिए यह समय सतर्क रहने का संकेत दे रहा है। कार्यस्थल पर विरोधियों से सावधान रहें। दोस्तों के साथ अनबन होने से तनाव बढ़ सकता है। इसके अलावा व्यापार में मंदी आ सकती है और आप किसी वस्तु की खरीदारी की योजना बना रहे थे, तो देरी का सामना करना पड़ सकता है। यदि कोई कोर्ट-कचहरी से जुड़ा मामला चल रहा है, तो उसमें आपका तनाव बढ़ सकता है। पिताजी की नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है। आत्मविश्वास में कमी आएगी।
Mahalaxmi Rajyog: 9 अगस्त से इन राशि वालों को मिलेंगे अच्छे परिणाम, नौकरी को लेकर मिल सकती है खुशखबरी
विज्ञापन

4 of 4
Surya Grahan 2026 On 12 August - फोटो : अमर उजाला
मीन राशि
मीन राशि के जातकों को इस दौरान अपनी सेहत पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता होगी। खान-पान का ध्यान रखें। आर्थिक मामलों में भी सोच-समझकर फैसला लें। किसी भी नए निवेश से पहले अनुभवी व्यक्ति की सलाह अवश्य लें। काम में देरी होने से परेशान रहेंगे। भाग्य का साथ कम महसूस होगा। अनावश्यक खर्च बढ़ने से आर्थिक दबाव महसूस होगा। नए लोगों से मिलकर किसी परेशानी में आ सकते है। परिवार के साथ समय बिताने से मानसिक तनाव कम होगा।
Vastu Shastra: रूमाल से लेकर कैंची तक... भूलकर भी किसी को न करें गिफ्ट, वरना पड़ सकता है भारी
Mangal Gochar 2026: सितंबर तक इन राशि वालों का रहेगा गोल्डन टाइम, करियर-कारोबार में मिलेगी बड़ी सफलता

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें