Budh Gochar 2026 ka Prabhav Aur Upay: वैदिक ज्योतिष में बुध ग्रह को बुद्धिमत्ता, वाणी, शिक्षा, व्यापार और निर्णय लेने की क्षमता का प्रतिनिधि माना जाता है। 5 अगस्त 2026 को बुध ग्रह मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश कर रहे हें। यह परिवर्तन कुछ लोगों के लिए चुनौतीपूर्ण साबित हो सकता है। इस अवधि में कई राशियों को करियर में रुकावट, व्यापार में नुकसान, गलत निर्णय, आर्थिक हानि, मानसिक तनाव और संबंधों में खटास जैसी परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में जल्दबाजी से बचते हुए हर कदम सोच-समझकर उठाना और अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना बेहद जरूरी होगा। आइए जानते हैं किन राशियों को इस दौरान सावधान रहना होगा।