फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Surya Grahan 2026: फरवरी में लगेगा सूर्य ग्रहण, कुंभ सहित इन राशि वालों के जीवन में आएंगी दिक्कतें

Wed, 14 Jan 2026 12:32 PM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Surya Grahan 2026: फरवरी में सूर्य ग्रहण लगने वाला है। यह साल का पहला सूर्य ग्रहण होगा, जो फाल्गुन अमावस्या पर घटित होगा। इसके प्रभाव से इन 3 राशि वालों की समस्याएं बढ़ सकती हैं। आइए इनके नाम जानते हैं।
 
विज्ञापन
1 of 5
Surya Grahan 2026 - फोटो : अमर उजाला
Surya Grahan 2026: 17 फरवरी 2026 को साल का पहला सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है। यह फाल्गुन माह की अमावस्या तिथि होगी, जो धार्मिक और ज्योतिष दोनों से महत्वपूर्ण रहेगी। दरअसल, 17 फरवरी को लगने वाला सूर्य ग्रहण मुख्य रूप से दक्षिण अफ्रीका, दक्षिण अर्जेंटीना और अंटार्कटिका में दिखाई देगा। यह सूर्य ग्रहण भारत में नहीं नजर आएगा, इसलिए इसका सूतक काल भी मान्य नहीं रहेगा। हालांकि, यह ज्योतिष दृष्टि से प्रभावी हो सकता है। बता दें, सूर्य ग्रहण की अवधि में सूर्य शनि की राशि कुंभ में रहेंगे। यहां उनकी छाया ग्रह राहु के साथ युति होगी। ऐसे में कुछ राशि वालों पर इसका नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है और कुछ अनचाहे बदलावों की आशंका बनी रहेंगी। ऐसे में किन राशियों को सतर्क रहना है, आइए जानते हैं।
Basant Panchami 2026: जनवरी में कब है वसंत पंचमी? जानें सरस्वती पूजा की तिथि और पूजा विधि
Mahashivratri 2026: फरवरी में किस दिन मनाई जाएगी महाशिवरात्रि, जानें सही तिथि और चारों प्रहर का पूजा मुहूर्त
विज्ञापन

2 of 5
Surya Grahan 2026 - फोटो : अमर उजाला
सूर्य ग्रहण 2026
  • तारीख: 17 फरवरी 2026
  • दिन: फाल्गुन अमावस्या
  • ग्रहण का प्रकार: वलयाकार सूर्य ग्रहण
  • सूर्य की स्थिति: कुंभ राशि में प्रवेश
  • ज्योतिषीय प्रभाव: मानसिक, आर्थिक और पारिवारिक जीवन पर असर
 

साल 2026 में गुरु दो बार बदलेंगे राशि, इन चार राशियों का चमक सकता है भाग्य और धनलाभ के योग

विज्ञापन

3 of 5
Surya Grahan 2026 - फोटो : daily rashifal
सिंह राशि
  • आपको सावधानी के साथ आगे बढ़ना होगा।
  • भूमि-भवन आदि के क्रय-विक्रय में खूब सोच-समझ कर फैसला लें।
  • नए निवेश करने के लिए धैर्यवान रहें।
  • व्यवसाय करने वालों को सतर्क रहना चाहिए।
  • सभी का अपेक्षित सहयोग की प्राप्ति न होने के कारण किसी समस्या में उलझ सकते हैं।
  • रिश्तों में सुधार के लिए जीवनसाथी की भावनाओं की कद्र करें।
  • यात्राओं पर जाने से बचना चाहिए।

4 of 5
Surya Grahan 2026 - फोटो : अमर उजाला
मकर राशि
  • घर-परिवार छोटी-मोटी बातों को तूल देने से बचें।
  • विवाह के लिए अभी थोड़ा और रुकना बेहतर रहेगा।
  • मौसमी बीमारी से बचें और खानपान सही रखें।
  • बाजार में अपनी प्रतिष्ठा बनाए रखने के लिए ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी।
  • संबंधों को बेहतर रखने के लिए वाणी और व्यवहार पर नियंत्रण रखें।
  • खराब सेहत का असर आपके कामकाज पर भी देखने को मिलेगा।
 

Makar Sankranti 2026: मकर संक्रांति बाद बनेगा शक्तिशाली पंचग्रही योग, इससे इन राशियों की चमकेगी किस्मत

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Surya Grahan 2026 - फोटो : अमर उजाला
कुंभ राशि
  • नौकरी करने वाले लोगों का कार्यभार बढ़ सकता है।
  • रिश्ते-नाते को बेहतर बनाए रखने के लिए अपनी वाणी पर संयम रखें।
  • नए घर या वाहन को खरीदने से बचना चाहिए।
  • जमा पूंजी का उपयोग सोच-समझकर करें।
  • लव पार्टनर के साथ किसी बात को लेकर मतभेद हो सकता है।
  • बाजार में आई मंदी भी आपको परेशान करेगी। 

Solar Eclipse 2026: कब लगेगा साल 2026 का पहला सूर्य ग्रहण, आपकी राशि पर क्या होगा इसका असर?

Shukra Gochar 2026: शुक्र ने ली शनि के घर में एंट्री, जानें किन राशि वालों को मिलेगा लाभ और किसे होगी हानि

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें